KAILASA Library/पीड़ा से आनन्द तक (Peeda Se Anand Tak - From Pain to Bliss)/पीड़ा क्या है ?Sign in
पीड़ा से आनन्द तक (Peeda Se Anand Tak - From Pain to Bliss)

पीड़ा क्या है ?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

चलिए हम इस विषय पर गहराई से छान बीन करें। पीड़ा शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक हो सकता है। इन सबमें शारीरिक पीड़ा की चिंता सबसे न्यूनतम है!

एक तरह से यह शरीर की आधारभूत आवश्यकता है। जरा सोचें, यदि हमें दर्द का कोई अहसास ही न हो तो शायद हम अपने चेहरे या हाथ-पैर को उसी तरह बनाना शुरू करेंगे जैसे हम बाल बनाते हैं! हम निश्चित रूप से आज के किशोरों के सामने इसे यूं ही नहीं ला सकते! परंतु मजाक छोड़ के, दर्द शारीरिक ज्ञान का प्रतीक है। दर्द मानव अस्तित्व को समग्र बनाता है।

हमारे विश्वास के विपरीत, हममें से ज्यादातर लोग अपने संपूर्ण शरीर के साथ नहीं 'जीते 'हैं। हम निचले भागों की उपेक्षा करके ऊपरी भागों में 'रहते 'हैं। मुझे बेहतर समझने के लिए, यह कोशिश करें : अपनी आंखें बन्द करके अपनी कल्पना करें, अपने अस्तित्व की।

Paramahamsa Nithyananda seated in meditation/smiling

अपना नाम पुकारें। आपके शरीर का कौन सा अंग आपके ध्यान में आता है ? निश्चित

रूप से आपका चेहरा व हाथ, निश्चय ही शरीर के निचले अंग नहीं। यह दर्शाता है कि हम

प्रत्येक कोशिका में, प्रत्येक हाथ-पैर में पूरी तरह से जीवित नहीं हैं। यहां तक की हमारे

मस्तिष्क में भी, हम यह भेद कर लेते हैं। शरीर का ऊपरी भाग मालिक है और निचला

भाग नौकर। जब आप इस अलगाव को बनाते हैं, अनजाने ही, आपकी शक्ति या जीवन

शक्ति शरीर के उन्हीं अंगों मे बंटकर रह जाती है जिस पर हम केंद्रित होते हैं।

अपने गालों का स्पर्श करें। क्या संवेदनशील, जीवित अहसास नहीं होता है अब अपने पैरों

का स्पर्श करें। क्या एक जैसा अहसास होता है ? ध्यान दें आप अपने पैरों में उतने जीवित

नहीं हैं जितना कि गालों में। ऐसा क्यों है ? हालांकि विश्वास करना कठिन है, इसका

कारण है शरीर के इस भाग पर आपके ध्यान का अभाव।

  • 2 -

क्या मस्तिष्क पीड़ा को नियंत्रित कर सकता है ?

भावनात्मक एवं मानसिक स्तर पर, दर्द हमेशा ही किसी न किसी रूप में निर्णय का परिणाम है। वर्तमान पल से प्रतिरोध के कारण ही हमेशा, हमेशा दर्द का जन्म होता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जितनी बार आपको दर्द का अहसास होगा, वह अपने पीछे शेष छोड़ जाता है जो आपके शरीर में ही रह जाता है। धीरे धीरे यह जमा हुआ दर्द आपके चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा बनाता है, जिसे हम अब पीड़ा शरीर कहते हैं। यह पीड़ा शरीर हमारे अधिकतर दर्द के नमूनों के लिए जिम्मेदार है और नियंत्रित करता है।

शोध से पता लगता है कि भावनात्मक असंतुलन भौतिक शरीर में गहरी गड़बड़ी पैदा कर सकता है। उदाहरण के लिए यौन इच्छा के दमन से पीठ का दर्द हो सकता है, या कंधों पर बहुत अधिक जिम्मेदारी के अनुभव से कंधे पर दर्द हो सकता है।

भीड़ भरे बस में, आप विविध किस्म के लोगों के साथ भरे होते हैं। परंतु आपकी अन्तरात्मा उनका स्पर्श नहीं करेगी - आपका दिमाग, आपकी चेतना इसकी अनुमति नहीं देगी। इसके बदले में आपकी अन्तरात्मा आपके भीतर ही सिकुड़ती जाएगी।

................
H$ï> h_{em
dV©_mZ
................

Portrait of Paramahamsa Nithyananda

एक
छोटी सी
कहानी:

कोलकाता में दो छोटे आश्रम थे जिनके अध्यक्षों के बीच के संबंध कुछ ठीक नहीं थे। एक दिन किसी गणमान्य व्यक्ति का प्रतिनिधि एक अध्यक्ष के पास आया और उन्हें अपने साथ दूसरे आश्रम का दौरा करने के लिए कहने लगा। वह अध्यक्ष बहुत परेशान था- वह मना भी नहीं कर सकता था, न ही जाना चाहता था। अचानक ही अध्यक्ष को तेज बुखार हो गया और उसका स्थान छोड़कर जाना भी टल गया! मैंने अपनी आंखों से यह देखा है। जैसे ही वह प्रतिनिधि चला गया, उसका बुखार ठीक हो गया। क्या हम सबने सोमवार की सुबह सुस्ती का अनुभव नहीं किया है ? यहां तक की बच्चे भी बीमारी के शारीरिक लक्षण दिखाने लगते हैं जब उन्हें अनचाहा कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता है- जैसे विद्यालय जाना! इस तरह की बीमारी सामान्यतः व्याकुलता से होती है, दिमाग एवं शरीर से जो आपको दो भिन्न दिशाओं में खींचती है। इसलिए आप अपने आपमें आराम के साथ नहीं हैं। यह असुविधा ही बीमारी कहलाती है।

एक दिन, रूढ़िवादी परिवार का एक खूबसूरत युवा पुरूष हमारे निरामय केंद्र में लाया गया। उसकी शिकायत थी आकस्मिक अंधापन! उसके अभिभावक रोने लगे और मुझे बताया कि लड़के का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, और यह एक सप्ताह पहले अंधा हुआ है। सारे चिकित्सीय परिक्षण उसकी दृष्टि को त्रुटिरहित बता रहें हैं- परंतु वह देख नहीं सकता ! उसके ऊर्जा का सावधानी से अध्ययन करने के बाद मैंने कुछ क्षण उसके साथ अकेले बिताना चाहा। जैसे ही उसे मेरे साथ अकेले में बात करने की अनुमति मिली उसने अपनी सारी परेशानी मेरे सामने रख दी। उसने कहा कि उसे एक लड़की से बहुत प्यार है और उसके माता पिता ने उसे जबरदस्ती उस लड़की से मिलने से मना किया है। मुझे तुरंत ही समस्या का मूल कारण समझ में आया। मैंने लड़के से उस लड़की की एक तस्वीर प्राप्त करने के लिए कहा और अगले तीन दिन लगातार उस तस्वीर पर ध्यान लगाने के लिए भी कहा। उसके माता पिता मेरे इस रूढ़ि मुक्त समाधान से भौंचक्के रह गये, और वह भी एक आध्यात्मिक व्यक्ति से ! परंतु तकनीक काम कर गई, तीन दिनों में ही लड़के को दृष्टि पूरी तरह से वापस मिल गई।

Portrait of Paramahamsa Nithyananda

ऐसा क्यों हुआ ?

जब उस लड़की को जिसे वह सबसे अधिक देखना चाहता है उसी को न देखने के लिए मजबूर किया गया तब उसके अवचेतन मस्तिष्क ने तय किया कि वह कुछ नहीं देखेगा। उसका अंधापन गहरे मनोविज्ञान से संबंधित था। मस्तिष्क का इन्द्रियों पर क्या प्रचंड शक्ति है! मस्तिष्क सब कुछ है।

भगवत् पुराण में उल्लिखित है: कृष्ण और राधा का जन्म कुछ पलों के अन्तर में हुआ। राधा हर तरह से सामान्य बच्ची थी-केवल वह अपनी आंखें नहीं खोल रही थी। कुछ दिनों बाद, राधा की मां कृष्ण के घर शिशु कृष्ण को देखने गई। वह अपनी नवजात बच्ची को भी साथ ले गईं थीं। जिस क्षण राधा कृष्ण के सामने आईं, उसने अपनी आंखें खोली और सबसे पहले कृष्ण को निहारा। बाद में, एक सहेली द्वारा पूछे जाने पर, राधा ने बताया, "उसके अलावा देखने को वहां था ही क्या ? मैंने कृष्ण के लिए ही जन्म लिया है। इसीलिए आंखें खोलने के लिए मैंने कृष्ण की उपस्थिति का इंतजार किया।" यह केवल एक कहानी हो सकती है, परंतु यह एक उदाहरण है शरीर पर मस्तिष्क की प्रचंड शक्ति का। वास्तव में, हम कह सकते हैं कि शरीर द्वारा मस्तिष्क को लिखा हुआ मांग पत्र है दर्द जिसमें कहा गया है कृपया मेरी ओर कुछ और ध्यान दें! क्योंकि आपका ध्यान आपकी ऊर्जा है। जिस दिशा में आप ध्यान को घुमाते हैं, उसी दिशा में आपकी ऊर्जा भी घूम जाती है। आप अपने पास दर्द को आमंत्रित करते हैं ! बहुत लोग इस बात का विश्वास नहीं करेंगे अगर उन्हें कहा जाए कि सारे दर्दो को वह स्वयं अपने पास बुलाते हैं। जैसे माननीय अतिथियों को घर बुलाते हैं। यह सही है।

Paramahamsa Nithyananda standing under a banyan tree

एक

छोटी सी

कहानी:

नित्ती मुदालियर एक भोजनालय में गया और बहुत अधिक मात्रा में खाना मंगाने लगा। गर्म इडली, डोसा और जलेबियों से भरी थालियां उसके मेज पर आने लगीं। उसने जी भर कर खाना खाया। पेट भरकर खाने के बाद उसने बैरा को इशारा किया ताकि वह और खाना न लाए। बैरा थोड़ी देर में ही एक छोटे से सफेद कागज के साथ लौटा।

यह क्या है ?, नित्ती ने भोलेपन के साथ कागज की ओर देखते हुए पूछा। "तुम इसे मेरे पास क्यों लाए हो ? मैंने ऐसी कोई वस्तु नहीं मंगाई !"

इसी तरीके से, हम भी दर्द को अपने पास बुलाते हैं और अपनी तनावग्रस्त जीवन शैली व असंयत आदतों से अपने आपको असुविधा में डालते हैं-और बाद में इसके बारे में भूल जाते हैं तथा जब बीमारी बढ़ जाती है तो उसकी शिकायत करते हैं।

कभी कभी हम बीमारी का मजा भी लेते हैं, यद्यपि इस बात को कोई भी स्वीकार नहीं करता। जिस प्रकार आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आपके शरीर का कोई अंग बीमार हो जाता है, आप स्वंय भी दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बीमार पड़ जाते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं, क्योंकि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में, किसी के पास दूसरे पर ध्यान देने के लिए वक्त ही नहीं है, जब तक कि वह बीमार न पड़े ? ध्यान या मनोयोग आधारभूत आवश्यकता है !

मनोविज्ञान साबित करता है कि मनुष्य नब्बे दिन तक बिना भोजन के रह सकता है पर बिना दूसरों के ध्यान के वह अपने होशो हवास चौदह दिन में ही खो देता है क्योंकि ध्यान ऊर्जा है, यह जीवन-शक्ति है।

यद्यपि हम इस बात से अनभिज्ञ हैं, ध्यान पाने की प्रबल इच्छा इतनी अधिक होती है, कि उसे पाने के लिए, हम निम्न ऊर्जा बनाते हैं, और हंसते हंसते सर्दी (कोल्ड) से कैंसर तक सह लेते हैं।

किसी रिश्ते में, आपने अक्सर ख्याल किया होगा कि दोनों दल एक दूसरे का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश अर्थात ध्यान की भीख भिक्षा पात्र फैलाकर मांगते हैं। क्या आप सोचते हैं कि दो भिखारियों के बीच में सकारात्मक व एक दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला रिश्ता हो सकता है ? वास्तव में बीमारी से मुक्ति

Paramahamsa Nithyananda smiling

पाने के लिए, ध्यान की भीख मांगना छोड़ दें। यह एक सूक्ष्म और मनोविज्ञान संबंधी भीख मांगना है, जो हमारी संपूर्ण जागरूकता के बगैर ही होता है, और जो अंत में शारीरिक रूप से भीख मांगने से कहीं अधिक खतरनाक होता है।

जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है। उन्हें समझना हमारी जिम्मेदारी है। परंतु हम लगातार नींद में चलते हुए तृप्त रहकर जीते हैं, इस बात से अनजान कि हम अपने पास किसको बुला रहे हैं। मुझे इसका उदाहरण एक छोटी सी कहानी से देने दें :

बडे से व्यवसायिक संघ में कार्यरत एक अभियंता दोपहर के भोजन के लिए हर रोज एक ही खाना लाया करता था। प्रतिदिन वह शिकायत करता कि वह उस खास भोजन से कितना नफरत करता है, और उसके हमदर्द दोस्त उसके साथ अपना भोजन बांट लेते।

उस व्यक्ति की दुर्दशा पर तरस खाकर दोस्तों ने उसे सुझाव दिया, "तुम अपने पत्नी से क्यों नहीं कहते कि वह तुम्हारे लिए कुछ तुम्हारे पसंद का बनाए, एक बदलाव के तौर पर ? उसे इस बात का ख्याल कैसे नहीं है कि इस खास भोजन से तुम्हें नफरत है ?"

"कैसी पत्नी ?" वह व्यक्ति आश्चर्यचकित होकर बोला "मैं तो कुंवारा हूं। मैं अपना भोजन स्वंय बनाता हूं।"

हो सकता है यह बात सुनने में मजेदार लगे, परंतु यह सच है : हम अपनी जिंदगी भी कुछ इसी तरह से जीते हैं। जागरूकता की कमी के कारण, पहले तो हम दर्द को अपने पास बुलाते हैं, फिर उसके बारे में शिकायत करते हैं और दर्द निवारक का आश्रय लेते हैं। शर्मनाक बात यह है कि हम बार बार इन्हीं रोगों से पीड़ित होने पर भी बुरा नहीं मानते - क्योंकि

सारे मुसीबत के मूल कारण के रूप में हम अपने आपको पहचान ही नहीं सकते। दर्द की जिम्मेदारी हम दूसरों पर ही डालते हैं, अपने आप पर कभी नहीं।

दर्द का उपचार क्या है ?

अगर आपके ध्यान की अनुपस्थिति से दर्द का अनुभव होता है, तो उसका उपचार आपकी उपस्थिति है। एक साधारण और सुन्दर स्व-निरामय ध्यान की तकनीक है जो बीमार अंगों में आपकी 'उपस्थिति' के लिए रास्ता बनाती है। अगली बार आपको दर्द का अनुभव हो तो इसका प्रयोग कर सकते हैं 'उदाहरणतः पैर का दर्द।' यह निश्चित रूप से दर्द निवारक दवा की तुलना में बेहतर तरीका है, दर्द निवारक दवा का अप्रत्यक्ष असर कभी कभी मूल शिकायत से भी बुरा होता है!

ध्यान : एक अंधेरे कमरे में लेट जाएं। अपने संपूर्ण शरीर को भूलने का सचेत प्रयास करें, अपना ध्यान उसी अंग पर केंद्रित करें जिस स्थान पर दर्द हो रहा हो। जैसे ही आपको कष्टदायी अंग का अनुभव हो, जान बूझ कर अपने मस्तिष्क से दर्द या कष्ट शब्द को

Portrait of Paramahamsa Nithyananda

त्यागने की कोशिश करें। आपका मानसिक बकवास आपको लगातार कहता रहेगा कि आपको दर्द का अहसास है। उसे बंद कर दें। गहराई से अहसास करें, खुले दिमाग से अनुभव करें। अपने मस्तिष्क में झांक कर देखें कि वहां क्या हो रहा है। आप जल्द देखेंगे कि आपका मस्तिष्क दर्द को बढ़ा कर देख रहा है।

अपनी पूरी जागरूकता दर्द के केंद्र पर ले जाएं, और ऐसा करने पर यह तुरंत ही सिकुड़कर दर्द के ठीक केंद्र बिंदु पर बहुत छोटा हो जाएगा।

संपूर्ण रूप से उसी केंद्र बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें, और अचानक किसी क्षण आप आविष्कार करेंगे कि दर्द खत्म हो गया है, और उसकी जगह ले ली है आनंद ने, परम सुख ने। चूंकि दर्द या कष्ट और आनंद का मूल एक ही है, इसीलिए यह एक ही अहसास के दो नाम हैं। अगर आपको कभी अपने दोस्त या पेशेवर से अच्छी मालिश मिली है तो आप समझ सकते हैं कि यही मालिश अगर आपको एक अजनबी के हाथों मिली होती तो वह बिल्कुल शारीरिक हिंसा जैसी प्रतीत होती!

यदि आप अपने अनुभव की सच्चाई को समझने की कोशिश करेंगे, तो वह होगा कि 'दर्द' का कोई अस्तित्व नहीं होता। दर्द या कष्ट का केवल नकारात्मक अस्तित्व होता है। अंधकार की तरह, यह केवल एक अनुपस्थिति है-जागरूकता की अनुपस्थिति।

जिस तरह कमरे में रोशनी के आते ही अंधकार स्वेच्छा से गायब हो जाता है, उसी तरह जब जागरूकता की उर्जा दर्द पर केंद्रित होती है तो दर्द अपने आप ही गायब हो जाता है। इस ध्यान से किसी भी तरह का दर्द पहुंच से दूर हो सकता है। मैं आपको इसे स्वंय अनुभव करने के लिए बुलाता हूं, ध्यान द्वारा अपने दर्द का रास्ता बनाएं और अपने अर्न्तत्मा में प्रवेश करने के लिए इसे औजार बनाएं। आप पाएंगे कि दर्द ही आनंद का द्वार बन जाएगा।

एक
छोटी सी
कहानी:

दर्द या कष्ट एक मूल्यवान अध्याय् हो सकता है।

दो व्यक्ति एक ज्ञानी, व एक साधारण इंसान अंधेरी अमावस की रात में जंगल से जा रहे थे। अचानक आकाश में बिजली चमकी। साधारण आदमी भय से कांपने लगा। एक तूफान! उसका दिमाग तुरंत उलझन में फंस गया। क्या वह चलता जाए ? या तूफान के थमने तक वह एक सुरक्षित स्थान खोज ले ? वह आदमी सोचने लगा कि काश उसने यात्रा पर जाने की सोची न होती। वह अपने आपको बेवकूफ व किस्मत का मारा कहकर कोसने लगा। दूसरे शब्दों में, वह कष्टों में सर के बल गिरा।

Paramahamsa Nithyananda

दूसरी तरफ ज्ञानी ने, उस पल का उपयोग आगे के मार्ग पर बेहतर नजर डालने के लिए किया। उसने सुनिश्चित किया कि वह सही दिशा में यात्रा कर रहा है, बिजली को चमकने के लिए धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गया।

दर्द इस चमकने वाली बिजली की तरह है। आपका इसके अस्तित्व पर कोई नियंत्रण नहीं होता। परंतु आप उससे कष्ट पाते हैं या सीखते हैं यह पूरी तरह से आपके अस्तित्व पर निर्भर करता है, आप यह समझ जाएंगे कि अपने दर्द का कारण भी आप ही हैं, और समाधान भी केवल आप ही हो सकते हैं।

जब आप दर्द या कष्ट को गहराई से ध्यानपूर्वक देखेंगे, आप में एक मासूमियत खुल जाती है। पहली बार, आप अनुभव करेंगे कि आप शरीर नहीं हैं। कोई भी दर्द या कष्ट वास्तविक आपको छू नहीं सकता। एक बार आप समझ जाएं कि आप दर्द से परे हैं, आप दर्द को दुख्खा अतीत (जो कष्टों से परे जा चुका है) बनाने के लिए उसे पीछे छोड़ देंगे। आप उस दुर्लभ मुक्ति का अनुभव करेंगे जो शरीर के अलगाव के साथ उठता है। वही शरीर जिसे आप जिंदगी भर ढोते हैं। आप अपने सांसारिक जीवन को पीछे छोड़ देते हैं और आध्यात्मिक जहाज पर सवार होते हैं। तब आप एक आत्मन (आलोकित गुरू) के रूप में जीवित रहते हैं। संपूर्ण भौतिक जगत् विलीन हो जाता है और एक अन्य जगत् सामने आता है- अद्वितिय सुन्दरता, मासूमियत, खुशी एवं हमदर्दी की दुनिया।

जैसे गीता में कहा गया है :

"सम दुख्खा सुक्खा स्वास्थ्य साम लोशताशमा कांचना
तुल्या प्रियाप्रियो धीरा स्थुल्या निन्दात्मा समस्तुति"

("वह जो स्वंय में बसा हुआ है, अफसोस एवं खुशी को एक समान मानता है, मिट्टी का धेला, पत्थर का टुकड़ा और सोने के टुकड़े के मूल्य को एक समान सम्मान देता है, वह ज्ञान से प्रभावित होता है, सुखद और दुखद दोनों घटनाओं को एक समान उत्साह से ग्रहण करता है, एक समान दृष्टि से दोषों को देखता है और गुणगान करता है।") ज्ञान और ध्यान के द्वारा, जागरूकता और अभ्यास के द्वारा, दर्द या कष्ट नित्यानंद, स्थायी परम सुख में प्रवेश करने का जादुई मुख्य द्वार बन सकता है। मेरे आर्शिवाद हमेशा आपके साथ हैं।

... प्र. क्या दर्द एवं कष्ट की दुनिया से बाहर आने का एकमात्र तरीका आत्मज्ञानी होना है ?

आपको एक बात पहले समझनी होगी : आत्मज्ञानी होना दर्द से भागना नहीं है ! इसके विपरीत, दर्द की प्रकृति में गहरी पहुंच, 'मैं क्यों दुखी हूं? मुझमें ऐसा क्या है जो इस दर्द का कारण है ?' की गहन एवं संपूर्ण समझ की वजह से ही इसका जन्म हुआ है।

Paramahamsa Nithyananda

केवल दर्द की प्रकृति एवं कारणों को प्रबल भीतरी स्पष्टता से साथ देखें, यह दर्द को स्वेच्छा से समाप्त होने के लिए बाध्य करेगा-क्योंकि आपके पास रहने के लिए उसके पास कोई वजह ही नहीं बचती है एवं यह आभास अपने साथ संपूर्ण परम सुख की अवस्था लाता है जिसे ज्ञान के आलोक से आलोकित होने की अवस्था कहते हैं। आत्मज्ञान कहते हैं।

आलोकित अवस्था पहली बार आपको सच्ची खुशी और संतोष को देखने की अनुमति देता है। पहले आप जिसे सच्ची खुशी और संतोष समझ रहे थे वह वैसा नहीं है। आलोकित अवस्था आप पर वास्तविक परम सुख, वास्तविक परमानंद की बरसात करती है। यह आपको वास्तव का स्वाद चखाती है।

परंतु याद रखें, इसमें से कुछ भी नहीं होगा जब तक आप दर्द की सीमा पार नहीं कर लेतेदर्द की संपूर्ण श्रृंखला की पूर्ण समझ-आलोकित अवस्था निश्चय ही दर्द या कष्ट से बचने का रास्ता नही है!

एक तरह से, जिस दर्द और कष्ट का आप अनुभव करते हैं उसको धन्यवाद देने की आवश्यकता है- क्या यह आपको सच्चाई और उत्तमता के खोज की प्रेरणा नहीं देती है।

... प्र. जब कोई मेरा अपमान करता है तो मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आता है और मेरे दिल को चोट पहुंचती है मैं इससे कैसे बचूं ?

आप इससे बचने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। यदि दर्द, गुस्सा, अपमान को दबा दिया जाता है तो वह हमेशा के लिए आपके तंत्र में दबे हुए रूप में रहेगा। दबी हुई भावनाएं खतरनाक हो सकती हैं- थोड़ा सा गुस्सा, थोड़े से चोट का अहसास वक्त के साथ नासूर बनकर गहरी और स्थायी नफरत में बदल सकती है।

बदले में, अपना मूल्यांकन किए बिना अपनी भावनाओं को स्वीकार करने की कोशिश करें। क्या आपको चोट पहुंची है ? इसी वक्त चोट के अहसास में पूरी तरह प्रवेश कर जाएं। इससे बचने की कोशिश न करें, इसे नकारें नहीं। अपने आपसे हमदर्दी भी न करें, जिस व्यक्ति ने आपको चोट पहुंचाई है उसके खिलाफ उसकी दिशा निर्धारित न करेंकेवल अपनी भावनाओं को देखें कि किस तरह से वह आपके तंत्र में खेल रहा है। इसमें एक क्षण भी लग सकता है, कुछ घंटे भी लग सकते हैं, यहां तक की कुछ दिन भी लग सकते हैं। आप एक ऐसा बदलाव देखेंगे जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो कुछ भी हो भावना ऊर्जा है, प्रचंड ऊर्जा। कितनी देर तक अपरिष्कृत ऊर्जा आपके तंत्र में चक्कर लगा सकती है ? जिस पल किसी प्रकार की अस्वीकृति के बिना आप दर्द को स्वीकार कर लेंगे,

Paramahamsa Nithyananda

अपने जीवन में उसकी भूमिका का स्वागत करेंगे, दर्द की संपूर्ण गुणवत्ता बदल जाएगी। वही ऊर्जा जो दर्द, गुस्सा, कष्ट में था यह संवेदना है, वह शांत शक्ति जो हम सब में होती है, वह शक्ति जो बदलकर प्रेम एवं परम सुख की आनंदमय भावनाओं में होगा।

बदसूरत को खूबसूरत बना सकती है। संवेदना अपना पुरस्कार स्वयं लाती है। विश्वास करना कठिन है ? ऐसा निश्चित ही होगा, जब तक इसका अनुभव आपको स्वंय न हो। इसको एक मौका दें !

... प्र. दर्द एवं प्रेम हमेशा साथ साथ क्यों आते हैं ? मैं अपने रिश्ते में अपने साथी को काफी आजादी देने की कोशिश करता हूं, परंतु उसका नाजायज इस्तेमाल होकर खत्म हो जाता हूं।

सबसे पहले अपने प्रियजन को आजादी देने की · · · · · · · · · · · · · · आपकी सोच ही गलत है? प्रेम में दूसरे को पूरी gmYmaUV• आजादी देना निहित है, बिना शर्त आजादी। यह Hï> EH कहकर की आप अपने साथी को एक निश्चित मात्रा में [«oVoH«$`m h¡ आजादी देते हैं (जितना आप आवश्यक समझें) अपने · · · · · · · · · · · · · · आप में दिख रहा है कि आपके देने में कुछ है जिसे आप रोके हुए हैं।

अपने प्रियजन को अपने कब्जे में रखने की चाहत स्वाभाविक है-यह अहम् का खेल है। यह कल्पना करना कठिन है कि आपके प्रियजन को शायद आपसे दूरी एवं अलग समय की आवश्यकता हो सकती है, है न ! आप अपने प्रेमिका को 'आजादी देकर' सही चीज करने की कोशिश कर रहे हैं-परंतु जब वह सच मे उस आजादी का प्रयोग करती है, इस्तेमाल होने के अहसास के साथ आप उसे खत्म करते हैं। सच में, आपने कभी नहीं सोचा कि वह कभी भी उस आजादी का प्रयोग अपना काम करने के लिए करेगी, या किसी और के साथ होगी, क्या आपने कभी ऐसा सोचा ?

सामान्य सिद्धांत बनाने की गलती न करें : 'जितनी बार मैं उसे अपने रिश्ते में आजादी देता हूं, इस्तेमाल होता हूं।'

क्या आप निश्चित हैं कि गलती आपकी भी नहीं है ? साधारणतः प्यार के साथ दर्द भी आता है इसका कारण है प्रेमी अपने आशाओं के स्वर्ण पिंजरे में न जानते हुए एक दूसरे को बंद करना चाहते हैं। परंतु सच्चा प्यार कभी भी कैद में फल-फूल नहीं सकता। आप अपने प्रेमिका को कैद करने की कोशिश करें, और वह भी बार-बार ऐसा ही करेगी - जब तक आप इस अहसास के साथ इसे खत्म न कर दें कि प्यार करना इतना दुखदायी है तो प्यार न करना ही अच्छा है। पर एक बार आप प्यार के लिए अपने आपको बंद कर देंगे, तो बचेगा क्या ? प्यार खुशी और आजादी का द्वार हो सकता है, या वह एक जीता जागता नरक बन

Paramahamsa Nithyananda offering prayers before a Shiva Lingam

सकता है। प्यार को दर्द की तरह अनुभव करना प्यार के मुख्य बिंदु से चूक जाना है। एक कहावत है 'अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, उसे खुला छोड़ दें। अगर वह आपकी है, तो वह आपके पास लौट आएगी; अगर वह आपके पास नहीं लौटती, इसका मतलब है वह कभी आपकी थी ही नहीं।' इसको करने की कोशिश करें-केवल रूमानी लगाव के रिश्तों में ही नहीं, पर अपने हर रिश्ते में!

... प्र. भारत में हमारा पुराने कर्म को भुगतना ही पड़ता है इस आवश्यक कष्ट की धारणा के साथ ही पालन पोषण होता है। क्या कष्ट हमारे जीवन का मूलभूत सिद्धांत है ?

प्रारंभ में, यह समझने से आपको मदद मिलेगी कि कष्ट जीवन की एक अवस्था नहीं है, यह मस्तिष्क की एक अवस्था है। यह आपके जीवन की कोई घटना नहीं है-यह किसी घटना पर आपकी प्रतिक्रिया है। किसी खास स्थिति में आप कष्ट पाते हैं या नहीं यह उस स्थिति में आपकी प्रतिक्रिया पर पूर्णतः निर्भर है।

आप कब कष्ट का अनुभव करते हैं ? जब आप बीमार होते हैं ? जब आपके पड़ोसी नई गाड़ी खरीदते हैं ? जब आपके पुरूष मित्र/महिला मित्र किसी दूसरे के लिए आपको छोड़ जाते हैं ?

अच्छा, सोचें कि आप इन स्थितियों को बिना गुस्से या विरोध के स्वीकार कर लेंगे। जैसे वह है, वैसे ही। क्या आप तब भी इतना ही कष्ट पाएंगे? आखिर, आपके पडोसी के नये गाड़ी लेने में ऐसा कुछ नहीं है जिसे जन्मगत दर्द कहेंगे। जब आपका प्रियजन बिछड़ता है तो उस पल में अगर दर्द हो भी तो आप उसे भुला देंगे। उस पल की अनिवार्यता को स्वीकार करने की कोशिश करें-स्वागत करने की कोशिश करें। किसी अनुभव का नकारात्मक जवाब ही आपको चोट पहुंचाने की अनुमति देता है। क्या आप नहीं देखते, कोई भी या कुछ भी आपके मौन स्वीकृति के बिना आपको कष्ट नहीं पहुंचा सकता? अपने व्यक्तिगत मूल्यांकन के बिना अनुभवों का साक्षात् करने की आदत डालें। अपने कष्टों के कारणों को स्पष्टता के साथ पहचानना सीखें- जा साफ दिखाई दे और जो अस्पष्ट हो वह भी। इसको करने की क्षमता आएगी-एक दिन में नहीं, परंतु अभ्यास के साथ अवश्य आएगी। कष्टों का एक गहरा छुपा हुआ कारण हो सकता है कि- शायद आप इसका मजा ले रहे हों! उदाहरण के लिए, बीमार पड़ना आनंदित होने का एक स्रोत हो सकता है अगर आपको इससे वह ध्यान और सेवा मिले जिसकी तीव्र अभिलाषा थी। परीक्षण करें कि कभी कभी

Paramahamsa Nithyananda smiling

स्वंय को, या दूसरे को पीड़ा पहुंचाना इतना आनंद दायक क्यों होता है। इस कष्ट के बिना-यही आनंद पाने का क्या कोई बेहतर मार्ग है ? होशियार बनें-यह पहला कदम है। दूसरा है यहां और वहां को पूरी तरह स्वीकार करना-बिना किसी सवाल हां, एक तरह से है क्योंकि विकास के लिए कष्ट एक शक्तिशाली उत्प्रेरक है। जिस तरह से एक पेड़ उगाने और खिलने के लिए पहले बीज को फूटना पड़ता है, प्रचंड कष्ट अहम् के दीवारों को तोड़ सकती है, आपको अस्तित्व के सामने खुला और असुरक्षित छोड़ कर । अपनी चकनाचूर हुई आम चिंताधारा के साथ, आप चीजों को वैसे ही देखने लगते हैं जैसे वह वाकई में है। आप दर्द और अपने बीच एक सूक्ष्म दूरी को पहचानने लगते हैं-कि वह 'आपका' दर्द नहीं है, कुछ है जो आप में अन्तर्निहित है। वास्तव में, दर्द केवल वह जवाब है जिसे आप उस खास स्थिति के लिए चुनते हैं।एक बार आप यह देख लेंगे, तो आगे कैसे कष्ट पा सकते हैं ? चेतन अवस्था में दर्द को स्वीकार करके, आप सच में उसे छोड़ देते हैं। कष्ट निश्चित रूप से परम सुख की पुंजी नहीं है। परंतु यदि आप अपना पाठ अच्छी तरह सीखेंगे, तो कष्ट निश्चित रूप से कष्ट की अवास्तविकता के सामने आपकी आंखें खोल देगी। यह आपको सिखा सकती है कि कष्ट पाना कितना अनावश्यक है। इसे ही मैं 'आवश्यक कष्ट' कहता हूं।

... प्र. आप कहते हैं दर्द का त्याग परम सुख ला सकता है-परंतु परम सुख भी दर्द की ओर ले जा सकता है जब उसका अंत हो। मैं किस तरह दर्द से परम सुख की ओर जाऊं ?

आपको सबसे पहले समझने की आवश्यकता है कि पीड़ा एवं परम सुख विपरीत नहीं है। परम सुख का पीड़ा से कोई वास्ता नहीं। पीड़ा का विपरीत है सुख-और सभी विपरीतोन की तरह, एक दूसरे के बिना उनका कोई अस्तित्व ही नहीं। सही कह रहे हैं, दर्द को भुगते बिना आप सुख का मजा नहीं ले सकतीं। महत्वपूर्ण बात है कि प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में केवल दुःख शब्द का ही प्रयोग दुःख और सुख दोनों के लिए होता था-क्योंकि दोनों के लिए अंतिम नतीजा दर्द ही होता है। आपको दोनों को एक साथ त्यागना होगाकोई दूसरा रास्ता नहीं है। परम आनंद तब भरता है जब आप सुखदुःख से परे हो जाते हैं। परम सुख, दर्द और सुख दोनों से परे है। यह एक सही तालमेल है, संपूर्ण भीतरी, खामोशी, पूर्ण शांति।

क्या आप मुझे समझ सके ?

****

Portrait of Paramahamsa Nithyananda
परमहंस नित्यानंद

आज परमहंस नित्यानंद का व्यक्तित्व दुनिया भर के लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा है। उन्होंने अपने सच्चे अनुभव के आधार पर परमानंद प्राप्ति को तकनीक बनायी और हर व्यक्ति के लिये भेंट की।

उनकी पद्धति हमें शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ गहरी आध्यात्मिक शक्ति देती है। विश्व के लाखों लोगों ने उनकी तकनीक से थोड़े समय में आभूत परिवर्तन का अनुभव किया है।

वे ऐसे साधन देते हैं जिनसे बुद्धि या प्रतिभा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्दृष्टि और अभिज्ञता द्वारा सक्रिय और रचनात्मक जीवन जीने का निर्देश मिलता है। वे बाह्य संसार में श्रेष्ठता तथा आंतरिक संसार में आलोक लाने की राह एक साथ दिखाते हैं। उनके कार्यक्रम व्यक्ति को सहज रूप से भजन-प्रार्थना में लीन होना सिखाते हैं।

परमहंस नित्यानंद कहते हैं, 'इस भौतिक संसार सफलता की मास्टा कुंजी ध्यान - है। वह तुम्हारे आंतरिक जगत् में गहरा संतोष देती है।' उनके ध्यान- के कार्यक्रम में जो शक्तिशाली तकनीक और प्रणाली होती है, वह व्यक्ति की चेतना को थोड़े समय में ही पुष्पित और प्रस्फुटित होने में मदद करती है।

परमहंस नित्यानंद संसार भर के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्तव्य के साथ काम करके वैज्ञानिक सामग्री के आधार पर रहस्यमय घटनाओं को लिपिबद्ध करते हैं। वे स्वयं अपनी स्नायविक व्यवस्था से चिकित्सा विज्ञान के जगत को कुतूहल से भर देते हैं। इस सारे आश्चर्यजनक अवलोकन के बार वैज्ञानिकों को लगता है कि दिल की बीमारी, कैंसर, जोड़ों का दर्द, शराब का नशा आदि की बीमारियों का अनुपात, उनका बढ़ना आदि की स्थिति को बदलने की संभावना हो सकती है।

लाइफब्लिस फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में फैला नित्यानंद का वह आंदोलन है जो ध्यान और परिवर्तन के लिये है। इसकी स्थापना २००३ में हुई। तब से अब तक तेंतीस देशों के एक हज़ार केन्द्रों में यह संस्था व्यक्ति को बदल कर मानवता के जीवन में बदलाव ला रही है।

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

नित्यानंद मेडिटेशन अकादमी (एन एम ए) संसार भर में आध्यात्मिक प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करती है, जहाँ आंतरिक विकास गहरा है और बाह्य विकास एक सहज परिणाम है। ये अकादमियाँ पवित्र वटवृक्ष, विडदी आश्रम, भारत ऐसी जगह और स्थान के रुप में देखी जाती हैं, जहाँ ध्यान से

Paramahamsa Nithyananda

लेकर विज्ञान तक से जुड़े ऐसे कार्यकलापों की भीड़ है जो

Hyderabad ashram, India

Hyderabad ashram, India

कोलंबस आश्रम, ओहियो, यू एस ए

कोलंबस आश्रम, ओहियो, यू एस ए

निरंतर खोज तथा
प्रस्फुटन में लगे रहते
हैं।

हैदराबाद आश्रम, भारत में भरपूर आध्यात्मिकता देते हैं, जहाँ भौतिक और आध्यात्मिक संसार एक हो जाते हैं और परमानंद पूर्ण जीवन का सृजन करते हैं; जहाँ चेतना की गहराई से सक्रिय बुद्धि निकलती है।

दुनिया भर की बहुतसी अकादमियों में अनेकों योजनायें विकसित हो रही हैं, कई नई अकादमियों की भी स्थापना हो रही है, जिससे फैली हुई मानवता की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा की जा सके।

संस्था द्वारा विश्व भर में विभिन्न प्रकार के भजन-प्रार्थना कार्यक्रम किये जाते हैं तथा सामाजिक सेवायें भी की जाती हैं।

आनंदेखर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम

आनंदेखर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम

रोगहर व्यवस्था द्वारा नित्य हीलिंग लोंगों को मुफ्त में दिया जा रहा है। युवाओं को मुफ्त शिक्षा, कला और संस्कृति के लिये प्रोत्साहन, सत्संग, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मुफ्त डॉक्टरी कैंप, आँखों के ऑपरेशन आदि की सुविधा दी जाती है।

सालोम आश्रम, भारत

भारत में आवासीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष के लिये आवासीय गुरुकुल व्यवस्था की गयी है जिससे विश्व भर के बच्चों को गुरुकुल के ढंग से विद्या दी जाये। विश्व में और भी बहुत प्रकार की सेवायें उपलब्ध करवायी गयी है और की जा रही हैं।

सालोम आश्रम, भारत

लॉस ऐंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.

लॉस ऐंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.

नित्य धीर सेवा सेना (एन डी एस एस) के आनंद सेवकों के स्वयं सेवक दल में दुनिया भर के युवक आ रहे हैं। समर्पित स्वयंसेवकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वे बड़े उत्साह के साथ इस मिशन को सहयोग रहे हैं।

  • 28 -

संपर्क करें:

यू एस ए: नित्यानंद ध्यानपीठम् ९२८ हंटिंगटन डी आर, दारते, लॉस एंजेलेस सी ए ९१०१०, यू एस ए फोन: ९०९-६२५१४०० ईमेल: [email protected] यू आर एल: www.lifebliss.org, www.lifeblissgalleria.com [email protected] भारत: नित्यानंद ध्यानपीठम् नित्यानंद पुरी, कल्लुगोपहल्ली, मैसूर रोड, बैगलोर - ५६२१०९, कर्नाटक, भारत फोन: ९१+८० ६५५९ १८४४/२७२०२०८४ फैक्स: ९१+८९ २७२८८२०७ ईमेल: [email protected] यू आर एल: www.dhyanapeetam.org

विश्व भर के अन्य आश्रमों और केन्द्रों के लिये भेंट करें www.dhyanapeetam.org

निश्चित रूप से पढने योग्य पुस्तकें :

सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष

प्रेम की समझ

क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है?

चिंता से उत्सुकता तक

आपके प्रश्नों का समाधान

निश्चित समाधान (ग्यारेंटीड सोलुशन्स)

ध्यान के विधियाँ आप के लिए

www.nithyananda.org

साधारणतहह कष्ट एक [?]ैतिक्रया है जार्¹

एक¹ वशषि पिरस्थेत कर्¹ लए आर्न¹

चुना है।

PUBLISHED BY NITHYANANDA VEDIC SCIENCES UNIVERSITY PRESS A division of Nithyananda Vedic Sciences University, USA