KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/अद्वैत का सत्यSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

अद्वैत का सत्य

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

  • परमहंस नित्यानंद
परमहंस नित्यानंद

“अद्वैत जीवन का परम सत्य में से एक है। अद्वैत का अर्थ है गैर-दोहरी: एकता। भगवान एक नहीं है अपितु भगवन 'एकता' है। भगवान अनंत है -एकता है, एक नहीं! एकता और एक में फर्क है| एकता को एक के बराबर नहीं मानना चाहिए| एकता अनुभव की जाती है। किन्तु एक संख्या मात्र है। सब जीवों और सब वस्तुओं के साथ गैरदोहरी चेतना का अनुभव ही जीवन का उद्देश्य है। जब आप मनन कर इस सत्य को समझ जाते हैं की जीवन में सब लोग स्वयं आपका ही विस्तार हैं, तब आप अद्वैत की वास्तविक अनुभूति कर पाते हैं| अद्वैत की अवस्था में रहना आपको आपके वास्तविक स्वभाव में रहना सिखाता है और खुद का स्वयं से परिचय करता है|

जब कोई सत्य सामने आता है, कुछ लोग उसे सत्य समझते हैं और वे ऐसा तब तक समझते हैं जब तक वह सत्य गलत ना साबित हो जाये| और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उसे गलत समझते हैं, जब तक वह सत्य साबित नहीं हो जाये| मैं यह नहीं कहूँगा की पहली श्रेणी सही है और दूसरी गलत | मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ की प्रथम श्रेणी को मानने वाले लोग एक अवतार की उपस्थिति और उनकी लीला का दिव्य आनंद ले सकते हैं, एवं दूसरी श्रेणी वाले लोग देवताओं,मूर्तियों और गुरु के चित्रों के साथ जी सकते हैं|

श्री कृष्ण भगवान ने बड़ी खूबसूरती से भगवत गीता में कहा है, 'जो कोई भी मेरे कार्यों के संदर्भ को समझता है वह मेरे अंतःकरण को समझ सकता है'। यदि आप मेरे कार्यों को करने का कारण खोजने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आपको केवल असमर्थता की ओर ले जायेगा, और असमर्थता केवल शक्तिहीनता की ओर ले जाती है| यदि कुछ भी आपको शक्तिहीन बना देता है , तो आप उसके प्रति क्रोधित होंगे| मेरे कार्यों के पीछे छिपे संदर्भ को समझने की कोशिश करें ना की कारणों को| मेरा संदर्भ हमेशा अद्वैत की अवस्था से होता है| जब आप धैर्यता के साथ मेरे कार्यों के संदर्भ को समझ पाएंगे तब ना ही सिर्फ आपकी मेरे प्रति प्यार में वृद्धि होगी, अपितु आप मेरे साथ आत्मसात भी हो जायेंगे |

अद्वैत के संदर्भ को समझिये -

यदि आप मेरे सभी कार्यों को अद्वैत के संदर्भ से देखेंगे, तब आप “निथ्यानंदोहम”- शाश्वत आनंद को महसूस कर पाएंगे! जिस श्रण आप मेरे कार्य करने के संदर्भ को समझ जायेंगे उस ही पल यह आपका हो जाता है| अद्वैत के निहित को समझें, जो मेरे अंदर छिपी हुई है, यह अनंत धन है जो मेरे भीतर है|

संदर्भ प्राप्त करना बहुत आसान है। इस पर आलोचना शुरू करने की जगह आप स्पष्टता के साथ इस सच्चाई को ग्रहण करें की यह सत्य है| आप सूरज के पूरब से उगने के कारण को जानने के पीछे न भागे अपितु इसके पीछे छिपे संदर्भ को देखने की कोशिश करें| जो व्यक्ति मेरे कार्यों के संदर्भ को पाने की कोशिश करता है वह एक भक्त है| जो व्यक्ति मेरे कार्यों के संदर्भ को समझ जाये वह मैं स्वयं हूँ|"

-परमहंस नित्यानंद