KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/दीक्षा द्वारा कुण्डलिनी जागरणSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

दीक्षा द्वारा कुण्डलिनी जागरण

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दीक्षा द्वारा कुण्डलिनी जागरण

पिछले दशक काल से, परमहंस नित्यानंदजी निकटता से सहकार्यरत रहें हैं वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ, वैदिक परंपरा में जड़ित रहस्यमय विज्ञानों को अधिक प्रकाशमान करने हेतु, तथा इन विज्ञानों से जन्मे सुलाभों को विश्वभर के लोगों में प्रसारित करने हेतु।

हाल ही के अध्ययनों का ध्यान केंद्रित रहा है कुण्डलिनी शक्ति की 'जागृति' या सक्रियण, जो हर व्यक्ति में विद्यमान आंतरिक संभावित उर्जा है। जबकि कुण्डलिनी पूर्वी योगिक विज्ञान में सुप्रसिद्ध व प्रचलित है, यह केवल एक आरम्भ है पश्चिमी चिकित्सक समूहों के समक्ष इस वैज्ञानिक वास्तविकता को मान्यता प्राप्त कराने हेतु।

कुण्डलिनी ऊर्जा विभिन्न माध्यमों से जागृत की जा सकती है जैसे की योग, प्राणायाम (श्वास तकनीके), कुछ औषदिक सामग्री, मंत्रोच्चारण द्वारा शरीर में विशेष स्पंदन उत्पन्न करना तथा एक योग में सिद्ध पुरुष की 'दीक्षा' (ऊर्जा संचारण) से, जिनकी कुण्डलिनी पूर्व ही जागृत है। इनमे से दीक्षा सबसे गतिशील, सबसे सरल व सबसे सुरक्षित पद्धति है, कुण्डलिनी जागरण हेतु।

एक बार जागृत होने पर, कुण्डलिनी व्यक्ति के शरीर व मन प्रणाली में अति असाधारण परिवर्तन लाती है, जैसे ऊर्जा के स्तर में भारी उछाल, पुरानी बीमारियों की चिकित्सा और मानसिक क्षमताओं में वृद्धि। कुण्डलिनी जब सुषुम्ना नाड़ी (प्रमुख सूक्ष्म ऊर्जा मार्ग) के माध्यम से रीढ़ द्वारा ऊर्ध्वगित होती है, यह मस्तिष्क में एक विशाल ऊर्जा के अन्तर्वाह का परिणाम लाती है।