KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/उनके अवतरण का रहस्यSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

उनके अवतरण का रहस्य

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

उनके अवतरण का रहस्य

परमहंस नित्यानंद जी का जन्म एक धर्मनिष्ठ हिन्दु माता-पिता को हुआ, दक्षिण भारत के देवस्थान नगर, तिरुवन्नामलई में। वास्तव में, अरुणाचलम एवं उनकी पत्नी लोकनायकी एक तीर्थयात्रा में थे, दक्षिण भारत के प्रसिद्ध इच्छापूर्ति मंदिर तिरुपति में, जब माँ लोकनायकी को यह बोध हुआ कि वें अपनी द्वितीय संतान से गर्भवती हैं। उन्होंने अपने द्वितीय-जन्मे का नामकरण किया - राजशेखरन, 'देवों के राजा' (भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम)। उस समय उन्हें स्वयं के शब्दों के सत्य का अल्प ही ज्ञान था! एक बार, स्वामीजी ने स्वयं जिज्ञासु श्रोताओं को इस दैविक जन्म के प्रसंग, इस लोक में उनके अवतरण के कथामृत का वर्णन: ‘यह असंभव है कि एक अनुभव का शब्दों में वर्णन किया जाय जो अंतरिक्ष व काल से पूर्णतःपरे है। पर मुझे प्रयत्न करने दें। शरीर में प्रवेश करने के समय, मैं एक सम्पूर्ण आत्मजागरुकता कि स्थिति में था। पृथ्वी धसी हुई थी लहर पर लहर के गहन अन्धकार में। एक सम्पूर्ण मौन वायु-मंडल में व्याप्त था। मेरे नीचे, पृथ्वी लोक पर, मुझे अनुभूति हुई एक क्षेत्र कि रुपरेखाओं की जो अब मैं दक्षिण भारत नाम से पहचानता हूँ। अकस्मात, मैंने आकाशमंडल में देखा एक ज्योतिष्मत उल्का का स्फुरण, तदुपरांत ज्योति का एक विस्फोट। उसी क्षण में, मैंने शरीर में प्रवेश किया एवं जन्म लिया। इसके तुरंत बाद का दृश्य जिसकी अनुभूति मुझे मेरे अंतरनेत्र से हुई, वह अरुणाचल था, तिरुवन्नामलई का पावन गिरीपर्वत, और मुझे ज्ञात हुआ कि मैंने शरीर धारण किया है, पुनः।

माता-पिता, लोकनायकी व अरुणाचलम

माता-पिता, लोकनायकी व अरुणाचलम

बालक नित्यानंद

बालक नित्यानंद

पावन अरुणाचल गिरि पर्वत

पावन अरुणाचल गिरि पर्वत