KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/एक गुरू जो हैं आत्मज्ञान, और उससे भी अधिक के लिए...Sign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

एक गुरू जो हैं आत्मज्ञान, और उससे भी अधिक के लिए...

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

एक गुरू जो हैं आत्मज्ञान, और उससे भी अधिक के लिए...

मेरे प्रियजनों,

जिन्हें आप “दूसरों” के रूप में देखते हैं, वे तो आपका ही विस्तार हैं। गलत परिभाषा के कारण आप उनको “दूसरों” के रूप में बुलाते हैं। विशेष रूप से जो लोग सीधे आपके जीवन से जुड़े हैं, आप जिनसे प्रतिदिन मिलते है, उन्हें आप कभी भी 'अन्य' की श्रेणी में नहीं रख सकते, ऐसा करना एक तरह की हिंसा है। बल्कि यदि आप दिन में तीन बार से अधिक किसी को भी याद करते हैं, तो वह व्यक्ति “अन्य” नहीं कहा जा सकता ; वह आप का ही एक अंग है। वह व्यक्ति कोई भी हो सकता है - आपका चौकीदार, आत्मीय मित्र, गुरु या भगवान। उनके साथ अधूरापन स्वयं के साथ अधूरापन है।

हमने दुनिया को नहीं बताया है, हमने दूसरों को नहीं बताया है, हमने स्वयं और दूसरों को इस बहुत महत्वपूर्ण सच से समृद्ध नहीं किया है कि 'अन्य' वास्तव में हमारे अपने ही आयाम हैं!

मैंने कुछ महान धार्मिक लोग देखे हैं जो बहुत वर्षों से ध्यान, जप, पूजा और अन्य साधना कर रहे हैं, परन्तु वे अपने ही पति या पत्नी, बेटी या बेटे को संभाल नहीं सकते हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं बताया गया है कि जिन्हें वह अन्य समझते हैं, हव स्वयं उनके ही आयाम हैं, उनके अपने हैं। हमने इस दिशा में अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया। यह सबसे बड़े अन्धविश्वासों में से एक है जिससे कि हिंदु पीड़ित हैं। आपस में सम्पूर्णता सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक गुणों में से एक है, जिसका निरंतर अनुसरण और प्रचार करना चाहिए।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम एक साथ रहने के लिए तभी तैयार होते हैं जब हमारे समक्ष कोई अन्य विकल्प नहीं होता है। हम क्यों नहीं सर्वप्रथम अन्य लोगों के साथ पूर्णत्व करने का विचार कर सकते? सदियों से ज्ञान, मोक्ष और निर्वाण को महत्व देने के कारण, हम अपने समीप ही देखना भूल गए, यह देखना भूल गए कि हम अपने आसपास के लोगों के साथ कैसे संबंध रखते हैं, उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

अपने आस पास के प्रत्येक पहलू, जैसे कि आपसी संबंध, धन, स्वास्थ्य, लोग, प्रत्येक स्थिति, पालतू जानवर, पौधे और ग्रह-नक्षत्र, इन सभी की तरफ आपका मनोभाव उसी एकत्व और पूर्णत्व भाव से होना चाहिए जिसे अद्वैत चेतना बोलते हैं। उसके बाद ही आप यह महत्वपूर्ण सत्य समझ पायेंगे : “जीवो ब्रह्मैव न परः” - जिसे आप व्यक्तिगत चेतना के रूप में अनुभव करते हैं, वह और कुछ नहीं, बल्कि वही ब्रह्मांडीय चेतना है!

- परमहंस नित्यानंद

नित्यानंद मिशन के आध्यात्मिक संस्थापक

एक अवतार का संभावन