मदुरै आदीनम के २९३वे गुरु महासन्निधानम के रूप में पट्टाभिषेक
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.


२७ अप्रेल २०१२ को, परमपूज्य परमहंस नित्यानंदजी मदुरै आदीनम के २९३वे गुरु महासन्निधानम रूप में पट्टाभिषेक हुआ, जो विश्व की सबसे प्राचीन जीवक हिन्दू धार्मिक संस्था है। मदुरै आदीनम के २९३वे गुरु महासन्निधानम के दायित्व उठाते हुए परमहंस नित्यानंदजी ने प्रतिज्ञा ली कि वें मदुरै आदीनम और उसके चार मंदिरों को महान यशकीर्ति प्राप्त करायेंगे।
पौराणिक समय से प्रख्यात मदुरै आदीनम सनातन काल से अस्तित्व में जीता आ रहा है। परन्तु, इसका पुनः जीवन लगभग १५०० वर्ष पूर्व एक युवक आत्मज्ञानी अवतार तिरु ज्ञानसम्बंदर द्वारा हुआ, जो दक्षिण भारत के शैव सिद्धांत दर्शनशास्त्र के चार दूरदृष्टा संतों में से एक हैं। आदिनम का संस्थापन मदुरै में हुआ, जो भारतवर्ष के सर्व प्राचीन नगरों में से एक है, जिसका इतिहास ३वि शताब्दी ई.पू. के तमिल संगम के युग तक कालरेखित किया जाता है। मदुरै की पीठासित जीवमूर्तियाँ हैं भगवान् शिव और देवी, उनके सुंदरेश्वर और मिनाक्षी के अवतारों में, जो विश्व-विख्यात मदुरै मीनाक्षीसुन्दरेश्वर मंदिर में प्राणप्रतिष्ठित हैं। मदुरै आदीनम के आध्यात्मिक प्रमुख को 'गुरु महासन्निधानम' की पदवी से नामकरण किया जाता है। और वें अपने उत्तराधिकार में प्राप्त करतें हैं तिरु ज्ञानसम्बंदर के पवित्र कार्य की परम्परा को आगे बड़ाने का महान दायित्व। इस पदवी की कोई कालसीमा नहीं है और यह एक जीवनकालीन संमान है।
