महानिर्वाणी अखाड़ा
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
एक यशस्वी परंपरा
नागा साधु - धर्म के संरक्षक
सनातन धर्म (जो आधुनिक काल में हिंदुत्व नाम से विख्यात है) दसों सहस्त्रों वर्षों के यशस्वी इतिहास से गौरवान्वित है। हिंदुत्व अपनी धार्मिक सहनशीलता और अखण्डता के सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। तथापि यह विश्व का सर्वप्राचीन जीवंत धर्म, शक्तिपूर्णता से अपने सिद्धांतों का धर्मरक्षण एवं अन्य आक्रमणक धर्मों के धर्मनष्टण व अधोगति के प्रयत्नों से स्वयं का संरक्षण करने में सक्षम माना जाता है। कई सदियों से, समय की लयों के साथ, अन्य धर्म हिंदुत्व का विरोध करने उठें और उसके अस्तित्व के लिए खतरा भी बने रहें। इन सभी समयों पर, हिन्दू साधुओं की एक छोटी संप्रदाय ने श्रद्धावान आध्यात्मिक योद्धाओं के रूप में निरंतर कार्यशील बने रहें, उनका ध्येय केवल 'धर्म रक्षा'।
यह साधु 'नागा साधू' के नाम से विख्यात थे ('नग्न तत्वज्ञानी' या 'नंगे साधू')। हर सीमित करते सामाजिक बंधन से मुक्त, वस्त्रों समेत, यह प्रचंडतापूर्ण अखंड व श्रद्धावान समूह हिन्दू संप्रदायों कि आज तक की सर्वाधिक सम्मानित संप्रदायों की श्रेणी में है।
दसवेंद शतक में, भारत पर असभ्य, असंस्कृत जनजातियों के आक्रमण से, जो केवल तलवार की भाषा जानती थीं, नागा साधुओं को मजबूरन अपने धर्मरक्षण हेतु शस्त्र उठाने पड़े। अब वे केवल शास्त्र धारी (शास्त्रों से आयुध) ही नहीं थे परन्तु शस्त्रधारी (शस्त्रों से आयुध) भी थे।
नागा वंशावली को समझना
नागा साधू अपनी वंशावली को कपिल महामुनि, एक आत्मज्ञानी संत जिन्होंने ७००० वर्षों से पूर्व शरीर धारण किया, उनके वंश तक अनुरेखित करते हैं। कपिल महामुनि वह प्रथम पुरुष थें, जिन्होंने मानव शरीर में रहते हुए दिव्य चेतना के पुष्पण का अनुभव किया। नागा साधु विश्व की सर्वप्राचीन मठ परंपरा का अनुसरण करते हैं और उनका विवरण ऋग्वेद में भी है, एक शास्त्र जो ५००० इ.पू की तिथि पूर्व दिनांकित है। आदि शंकराचार्य, एक आत्मज्ञानी गुरु कपिल महामुनि की वंशावली से हैं, जिन्होंने ईस्वी सन की पहली शताब्दी में हिंदुत्व का अद्भुत पुनःजागरण सम्भव किया तथा दशनामी परंपरा (दस नामों वाली परंपरा) की स्थापना करके नागा साधुओं को एक सामान्य छत्र के तले लाया। हर साधू ने एक नाम या उपाधि ग्रहण की अपने स्थान या जीवनशैली के अनुसार।
महानिर्वाणी अखाड़ा - एक १०००० वर्ष प्राचीन परंपरा
सर्वप्रथम अखाड़ा जो स्थापित हुआ, वह महानिर्वाणी अखाड़ा था। अखाड़े सनातन धर्म का सम्पूर्णतया प्रतिनिधित्व करते हैं, सब हिन्दू सम्प्रदायों का समन्वय करके (शैव, वैष्णव, ब्रहमा, शाक्त), सिख, जैन और बौद्ध धर्म। महानिर्वाणी अखाड़ा की परंपरा दस हजार वर्ष पुरानी है। इस संप्रदाय का विधिवत नामकरण ७४८ ईस्वी सदी में हुआ एक अति शुभ घटना के बाद। ७४८ ईस्वी सदी में, अटल अखाड़े के ७ साधुओं के एक समूह ने गंगासागर स्थान पर तपस्या की। उन्हें स्वयं कपिल महामुनि के दिव्य दर्शन की कृपा प्राप्त हुई। उनके आशीर्वाद से उन्होंने नागा परंपरा का पुनःजागरण किया उसके विधिवत नाम - महानिर्वाणी अखाड़ा - से, हरिद्वार में नील धर के पास। आज भी महानिर्वाणी पीठ के उपास्यदेव (मुख्य देवता) पौराणिक काल से प्रख्यात, कपिल महामुनि देव ही हैं।
रुचि योग्य यह है कि जब महानिर्वाणी अखाड़ा

ओमकारेश्वर और नासिक दो दूसरे प्रशासन के पीठ हैं। महानिर्वाणी अखाड़ा की शाखाएं, ओमकारेश्वर, नासिक, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, उदयपुर, ज्वालामुख़ी, काशी व भर (अकोला) अदि स्थानों में हैं।