KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/एक अवतार का निर्माणSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

एक अवतार का निर्माण

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

महासंस्थान का विस्तारण: नित्यानंद ध्यानपीठम् की संस्थापना

नींव का पत्थर रखते हुए नित्यानंदजी

* नित्यानंदजी भारतवर्ष के आत्मज्ञानी गुरुओं एवं समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा के प्रति सदैव कृतज्ञ रहते हैं, जिन्होंने इन अनंत आध्यात्मिक सत्यों के शिक्षण व अध्ययन को उनके लिए सम्भव किया। इस आत्मज्ञान बोध को दूसरों से साथ बांटने एवं उनका जीवन मानवता की सेवा में समर्पित करने की स्वेच्छा से, उन्होंने यह दृढ़ निर्णय लिया कि वें अपने परिव्राज्य के एकाकी जीवन का समापन करेंगे और सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करेंगे। इसे यथार्थ करने, नित्यानंदजी ने उनकी सामाजिक व आध्यात्मिक महासंस्थान, नित्यानंद ध्यानपीठम् का जनवरी २००३ में निर्माण किया, जिसका मुख्यालय दक्षिण भारत में बंगलरू (पूर्व बैंगलोर) के समीप बिड़दी में है। संस्था का निर्माण इस दूरदृष्टि के साथ हुआ: * - भारत की वास्तविक वैदिक परंपरा का संरक्षण, पुनरजीवन और विस्तारण करना। * - सामान्य मनुष्य को योग व ध्यान के अनेक लाभों से परिचित कराना, एवं श्रेष्ठतर जीवन के प्रायोगिक समाधान प्रदान करना। * - भारत की रहस्यपूर्ण यौगिक प्रणालियों के विज्ञान को विश्व में प्रकट करना। * - आवश्यकमंद व अल्पसुविधा के लोगों को चिकित्सा देखभाल, आहार-पुष्टि, शिक्षा, युवा व नारी सशक्तिकरण और कई मानवीय पहल द्वारा पहुंचना। * - एक संघर्षमुक्त, उत्पादक एवं समरसतापूर्ण वैश्विक कुटुम्भ के सृजन हेतु सहायक बनना जो भाषा, संस्कृति व जाती के अवरोधों के परे होकर विमुक्त है। * - मानवता को परमचैतन्य के आगामी आध्यात्मिक उद्भव की ओर नेतृत्व करना।

मंच पर उपस्थित संत एवं नित्यानंदजी