सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

Ebook ISBN: 979-8-88572-868-3
PUBLISHED BY NITHYANANDA VEDIC SCIENCES UNIVERSITY PRESS
A division of Nithyananda Vedic Sciences University, USA
सारा विश्व के आनन्द समाजियों और नित्यानन्द आश्रम के स्वामीगणों को दिया हुआ प्रवचन
सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष
नित्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि प्रेस द्वारा प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि यु.एस.ए. का एक विभाग
नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी विभाग, यूएसए.
सर्वाधिकार...२००७
Ebook ISBN: 979-8-88572-868-3
प्रथम संस्करण: .......... २००७
आईएसबीएन १३: ९७८-१-९३४३६४-३०-७
आईएसबीएन १०: १-९३४३६४-३०-४
सर्वाधिकार सुरक्षित । इस प्रकाशन का कोई भी अंश पुनः प्रस्तुत नहीं किया जा सकता, न किसी और रूप या माध्यम से प्रेषित किया जा सकता है, इलेक्ट्रोनिक, मैकेनिकल, फोटोकॉपी, रिकार्डिंग या कोई भी तरीका हो । इसके लिये प्रकाशक की लिखित अनुमति की जरूरत होगी । यदि आप इस पुस्तक में से कोई सूचना अपने लिये लें तो आपके कृत्य के लिये लेखक या प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी ।
इस पुस्तक की बिक्री से आने वाली राशि खैराती कार्य के लिये जायेगी ।
भारत में मुद्रक आदित्य मुद्रक, बंगलौर. फोन: ८०२६६०६७७६
कुछ भी सीधा कहा जाये वह सच है । कुछ भी जिसे आध्यात्मिक नाम देकर खूबसूरत शब्दों का जामा पहनाया जाए वह अर्ध सत्य है ।
अर्ध सत्य झूठ से भी बुरा है ।
जब भी व्यक्ति सत्य का अनुभव करता है वह चरम का अनुभव करता है । पर वह चरम अनुभव जो सबका एक ही होता है, जब व्यक्त होना प्रारम्भ होता है तो अलग अलग तरह से व्यक्त होता है और यही कारण बनता है गड़बड़ी का संभ्रान्ति का । और जन्म देता है अलग अलग मतों को, विभिन्न व्यवस्थाओं को ।
यदि आप गहराई से झांकेंगे, विज्ञान में, गणित में, तर्कशास्त्र में, इतिहास में, भूगोल में
- असल में, किसी भी क्षेत्र में-इतने सारे विरोधाभास नहीं हैं, जितना कि आध्यात्मिक क्षेत्र में है। अन्य सभी क्षेत्रों में, बातों को एक पंक्ति या एक सुर में व्यक्त किया जाता है। सच्चाई एवं संख्याओं में थोड़ी भिन्नता अवश्य आ सकती है, परंतु मुख्य धारा, मुख्य भाग, एक ही और समान ही है। विज्ञान में किन्हीं दो वैज्ञानिकों के मध्य बहुत अधिक विरोधाभास नहीं देखा जाता है। गणित में भी अधिक विरोधाभास नहीं मिलते। इतिहास में अधिक विरोधाभास नहीं मिलते। किसी भी अन्य क्षेत्र में क्या आपको इतने अधिक विरोधाभास मिलेंगे जितना कि आध्यात्मिक क्षेत्र में। आध्यात्मिक क्षेत्र में यदि आपको विरोधाभास नहीं मिलेगा तो वह कुछ नया होगा। एक बहुत ही खूबसूरत कहावत है कि यदि दो साधु एक ही बात कहते हैं, यदि दो ऋषि एक दूसरे का विरोध नहीं करते, निश्चित रहें कि कोई न कोई 'नकली' है!
वहां इतना विरोधाभास क्यों है, आध्यात्मिक क्षेत्र में इतने सारे दर्शन क्यों हैं? सभी महसूस करते हैं कि, विशेषकर हिन्दू धर्म में, इतने सारे दल क्यों हैं, इतने सारे संप्रदाय, इतने सारे देवता क्यों हैं? यह इसलिए है क्योंकि जहां आजादी होगी वहीं भिन्नता होगी। पाश्चात्य समाज में, स्वतंत्रता की प्रचुरता है। कहा जाता है कि वहां लोग हर तीन महीने में एक बार अपनी गाड़ी, घर एवं पत्नियां बदलते हैं! यह तीनों नियमित अंतराल पर बदलती रहती है, तीन महीने में एक बार! उनके पास बाहरी दुनिया में प्रचंड स्वतंत्रता है, सामाजिक ढांचे में भी। परन्तु अन्दरूनी दुनिया में उनके पास स्वतंत्रता नहीं है। जहां तक अन्दरूनी दुनिया का सवाल है, आस्था का एक समूह, विश्वास का एक समूह ही उन्हें जन्म-घुट्टी की तरह पिलाया जाता है। उन्हें यह खाना पड़ता है; अब उसे यह हजम करें या उगल दें यह उनकी जिम्मेदारी!
पश्चिमी सभ्यता में, अन्दरूनी दुनिया की स्वतंत्रता उन्हें नहीं होती। इसीलिए बहुत सारे दल, संप्रदाय और पूजन विधियां नहीं बनाई जाती हैं। न ही नए-नए देवता बाजार में आते हैं। परंतु पूर्व में, हमारे पास अन्दरूनी दुनिया की प्रचंड स्वतंत्रता होती है। कोई भी इस जीवन में प्रवेश कर सकता है, कुछ शोध करके उसका विवरण छापें, एक नया दर्शन दुनिया के सामने लाएं, एक नए देवता को दुनिया के सामने लाएं, मानवता के लिए एक नई विचारधारा लाएं। जहां तक समाज का सवाल है, जहां तक बाहरी दुनिया का सवाल है, हम स्वतंत्र नहीं हैं। परंतु अन्दरूनी दुनिया में बहुत स्वतंत्रता है। इसीलिए हमारे पास इतने सारे दल, पूजन विधि, संप्रदाय, दर्शन और गुरू हैं। विवेकानन्द ने बड़ी खूबसूरती से कहा है, किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए स्वतंत्रता आधारभूत शर्त है। पूर्व में, भीतरी विज्ञान में प्रवेश करने की हमें पूरी आजादी है। है, तब अनुभव ऐसा होता है जैसे हजार पंखुड़ियों वाला कमल खिल रहा हो। कितना सुंदर है यह! इसी तरह से आपकी अन्तरात्मा भी खिलती है। आपकी अन्तरात्मा अपने पूर्ण उज्ज्वलता में अपने आपको व्यक्त करती है। यह एक भौतिक उदाहरण द्वारा दी गई आध्यात्मिक अनुभव की अभिव्यक्ति है। परंतु यदि अपरिपक्व दिमाग उस भावना को सुन लेता है तो उसका झुकाव अनुभव को अक्षरशः लेने की ओर होता है। तो जो भी घटता है वह पूर्णतः अलग है और जो कुछ समझा है वह पूरी तरह भिन्न है। जब कोई आध्यात्मिक अनुभव को साधारण भाषा में समझाने की कोशिश करता है, तो शब्द अनुभव के अनुसार पर्याप्त नहीं पड़ते और उसे विकृत कर देते हैं।
एक साधक, एक आत्मज्ञानी, ज़ेन गुरू के पास गया और पूछा, "गुरूजी क्या ज्ञान के आलोक से आलोकित व्यक्ति बोलता है?"
गुरू ने जवाब दिया, "नहीं, वास्तव में एक आलोकित व्यक्ति नहीं बोल सकता।
आलोकित अवस्था कभी भी शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।
एक आलोकित व्यक्ति कभी नहीं बोल सकता-और अगर वह बोलता है, निश्चित रहें वह आत्मज्ञानी नहीं है।"
उस सीखने वाले ने तब पूछा, "तो क्या आत्मज्ञानी व्यक्ति चुप रहता है, वह खामोश रहता है?"
गुरु ने कहा, "एक आत्मज्ञानी व्यक्ति कभी भी चुप नहीं रह सकता। अगर वह खामोश रहता है तो बिल्कुल स्पष्ट रहें कि वह आत्मज्ञानी नहीं है। अगर ज्ञान की अवस्था को आप कब्जे में रखते हैं तो आप चुप रह सकते हैं। परंतु ज्ञान की अवस्था को, आप कभी अपने कब्जे में नहीं कर सकते, केवल ज्ञान अवस्था आपको कब्जे में कर सकती है। यदि आप किसी वस्तु पर कब्जा करते हैं तो उसे अपने तकिये के नीचे रख सकते हैं या खजाने के बक्से में भी रख सकते हैं और चुप रह सकते हैं। परंतु ज्ञान अवस्था में, जब भगवान, आप पर कब्जा करते हैं, आप चुप नहीं रह सकते। तो अगर कोई चुप रहे, निश्चित ही वह ज्ञानी नहीं होगा।"
शिष्य स्वाभाविकतः उलझन में पड़ गया, और पूछा, "फिर सच्चाई क्या है? आप कह रहे हैं कि ज्ञानी गुरू कभी नहीं बोलता, और फिर आप
कह रहे हैं कि वह कभी चुप नहीं रहता। सच्चाई क्या है? फिर वह करता क्या है?"
गुरू ने बड़ी खूबसूरती से कहा, "वह गुनगुनाता है।" ज्ञान अवस्था को व्यक्त करने का एक ही तरीका है-गुनगुनाना। वह एक खोखला बांस बन जाता है। ईश्वर सुन्दरता की भावना को दर्शाने के लिए उसे बांसुरी की तरह प्रयोग करते हैं, आध्यात्मिकता को दर्शाने के लिए, वास्तविक ता को दर्शाने के लिए भी।
'गुनगुनाना' शब्द क्या है ? गुनगुनाने का अर्थ है, शारीरिक भाषा, ज्ञान अवस्था का अर्थ पढ़ाने के लिए वह शारीरिक भाषा ही एकमात्र रास्ता है। वह न ही शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है न ही खामोशी से। केवल खामोशी तो जैसे मृत है। गुनगुनाना भी एक तरह की खामोशी है-एक खूबसूरत, ऐसी खामोशी जिसमें कंपन हो। जब खामोशी ऊर्जा से कांपता है, जब यह अपने को चरम पर व्यक्त करता है, वह गुनगुनाहट बन जाता है। यह न शब्द है न ही खामोशी। खामोशी ध्वनि रहित, शब्द रहित अवस्था में नकारात्मकता है। खामोशी गुनगुनाहट में सकारात्मकता है। जब भी कोई व्यक्ति ज्ञानी हो जाता है, उसकी चाल नृत्य में बदल जाती है। उसकी यह गति प्रेम की अभिव्यक्ति बन जाती है। उसकी अन्तआत्मा गुनगुनाती है, परम सुख टपकता है, खुशी टपकती है। यही रास्ता है, एकमात्र रास्ता है साधारण सच को दर्शाने का। जब भी सच को दर्शाने के लिए शब्दों का प्रयोग होता है, आप निश्चित हो सकते हैं कि वह सच नहीं है। हां, गुरु सच्चाई बयान कर रहे हैंपरंतु आप सच को ग्रहण नहीं कर रहे हैं। बीच में कुछ हो जाता है, संवाद में कुछ खो जाता है-क्योंकि वह एक सतह पर बोलते हैं और आप दूसरे सतह पर सुनते हैं। इन दो स्तरों के मध्य कैसा लेन देन हो सकता है ? वास्तव में केवल एक वस्तु आप उनकी शारीरिक भाषा से कुछ सीख सकते हैं।
उनकी उपस्थिति से कुछ सीख सकते हैं। यही वह सत्य है जो गुरू के साथ घट सकता है।
- 6 -
इसीलिए मैं कहता हूं, "सत्य -सीधा, सरल और प्रत्यक्ष"। सरल सत्य गुरू की उपस्थिति में एक झलक में आपके पास आ सकता है।
एक बार एक ज़ेन गुरू को राजा ने अपने महल में धम्म (आध्यात्मिकता) का बखान करने के लिए बुलाया। गुरू आए, एक मंच पर बैठे, वह बैठे रहे, बैठे रहे और बैठे रहे। कुछ पल के बाद, वह वहां से चले गए।
अचम्भित राजा ने गुरू के शिष्यों से पूछा, "क्या हुआ ? आपके गुरू कुछ नहीं बोले। वह आए, बैठे और चले गए!"
शिष्यों ने कहा, "अरे, नहीं ! इतनी अच्छी तरह से तो वह कभी नहीं बोले। उन्होंने कितनी अच्छी तरह से वह सब समझाया जिसको समझाने की आवश्यकता थी!"
" क्या मतलब है आपका ?" राजा ने पूछा।
"जो कुछ भी कहा जाना था, वह खामोशी के द्वारा बोल गए, " शिष्य ने समझाया।
"फिर वह यहां क्यों आए ? केवल बैठना तो वह अपने मठ में ही कर सकते थे! उन्हें कुछ न कहने के लिए इतनी दूर आने की क्या आवश्यकता थी ?"
- 7 - शिष्य ने वाक्पटुता के साथ कहा, "वह जो बांटना चाहते थे उसे बोला नहीं जा सकता, परंतु दिया जा सकता है। केवल उनकी शारीरिक भाषा से, उनके अस्तित्व से, उनकी उपस्थिति से जिस प्रकार से दिया जा सकता है वह शब्दों से परे है।"
गुरु की उपस्थिति में कुछ होता है। यदि आप अन्दरूनी खामोशी के साथ सुनें तो सुन सकते हैं। यदि आप दिमाग से सुनते हैं तो अपने भीतरी बकवास का साथ दे रहे होंगे, जो मेरे संदेशों को ग्रहण करने के स्थान पर मेरे शब्दों को तौलती है।
या तो आपका मस्तिष्क मेरे शब्दों को ग्रहण करेगा, और जवाब देगा 'यह स्वामीजी कितने महान व्याख्यानदाता हैं! शब्दों को बोलने का क्या तरीका है!, 'वगैरह, वगैरह।
या आप मेरे शब्दों का प्रतिरोध करेंगे, सोचेंगे, 'मैं उनके कहे किसी भी शब्द पर विश्वास नहीं करता। मैं जो सोचता हूं वह पूर्ण रूप से भिन्न है।
या आप मेरे शब्दों को ग्रहण करेंगे या उसका प्रतिरोध करेंगे। यदि आप अपने दिमाग से सुनेंगे, बुद्धि से सुनेंगे, आप इसमें से केवल एक ही कर पाएंगे। या तो, आप मेरी उपस्थिति का संपूर्ण केंद्र बिन्दु ही चूक गए होंगे। ग्रहण करने और नकारने की प्रक्रिया के दौरान, मैं जो कुछ कहूंगा उसे आप नहीं सुनेंगे। जितना समय आप ग्रहण करने में लगाएंगे, तब तक आपसे मेरा एक कथन छूट गया होगा। जितना समय आप नकारने में लगाएंगे, तब तक आपसे मेरा दो या तीन अच्छा कथन छूट गया होगा।
- 8 -
तो आप अपने साथ जो ले जाते हैं वह पूर्ण सत्य नहीं होता। आप जो ले जाते हैं वह संपूर्ण नहीं है। केवल जब संपूर्णता को लेते हैं, तब आप पवित्र सत्य को भी लेते हैं ? क्योंकि जो संपूर्ण है वह पवित्र है।
यदि आप अपने दिमाग द्वारा सुनते हैं, या तो ग्रहण करेंगे या नकारेंगे-दोनों आपको मदद नहीं करेंगे। इसके बजाए अपने अन्तर्आत्मा में खुलेपन के रवैये के साथ बैठें, यदि अपने अंदर लगातार हो रहे भीतरी बकवास को त्याग कर बैठें, आप कुछ ऐसा सुनेंगे जो मेरे शब्दों से परे है। आप देखेंगे आपमें कुछ हो रहा है। मेरी उपस्थिति आपको इस तरह से बदल देगी जैसा मेरे शब्द नहीं कर सकते। आप जो ग्रहण करते हैं उसे ही मैं सरल सत्य कहता हूं। यह आपको कैसेट या वीडियो व्याख्यान में नहीं मिलेगा। यह विवरण पुस्तकों में नहीं होगा यह केवल आपको गुरू से मिल सकता है-सीधे।
वास्तव में, आपको कभी भी वेद, पुराण या बाइबल से सरल सत्य नहीं मिलेगा। निश्चय ही, वह सब सत्य था जब जीवित अवस्था में गुरूओं ने उन शब्दों का बखान किया। परंतु अब वह केवल शब्द है। जब गुरू बोलते हैं, तो वह केवल आपको समझाने या ज्ञान का वर्णन करने के लिए नहीं बोलते। उनका संपूर्ण उद्देश्य अलग होता है। वह बोलते हैं ताकि आप बोलना त्याग दें।
- 9 - मैं बात करता हूं ताकि आप बात करना बंद करें। जब आप अंतसंवाद बंद करेंगे, तभी आपके और मेरे बीच में कुछ हो सकता है, कुछ रासायनिक प्रक्रिया।
असल में, सही शब्द है परिवर्तन। कुछ परिवर्तन होता है। प्रकाश का संचारण होता है। यही असली सत्य है क्योंकि संदेश जिस रूप में होता है उसी तरह आप ग्रहण करने योग्य नहीं होते, हम आपके मस्तिष्क को अलग रखने के लिए कुछ शब्दों का प्रयोग करते हैं, आपके मस्तिष्क को व्यस्त रखने के लिए, आपकी अन्तर्आत्मा मेरे ग्रहण योग्य बातों के आगे खुलती है। साधारण सत्य संचारित हो सकता है, प्रकाश संचारित हो सकता है, वास्तविकता का अनुभव हो सकता है, एवं नित्यानंद आपकी अन्तर्आत्मा में प्रवेश कर सकती है। तो अपना दिमाग त्याग दें, अपना भीतरी बकवास त्याग दें, और देखें कि इस वक्त आपके अंदर क्या हो रहा है।
हमारे दो शरीर हैं। एक बाहरी शरीर है, जो यहां बैठा है, एक भीतरी शरीर है, जो यहां बैठ भी सकता है या नहीं भी बैठ सकता है! समझने की कोशिश करें कि आपके भीतरी शरीर में क्या हो रहा है। बस अपने भीतरी शरीर को बाहरी शरीर में डालें और बाहरी शरीर में भीतरी शरीर को अनुभव करें, यही काफी है। आप गुरू की शारीरिक भाषा से सीखेंगे। यदि केवल आपका बाहरी शरीर यहां होगा, तो आप मेरे शब्दों से सीखेंगे। यदि आपका भीतरी शरीर भी यहां है, तो आप मेरे शारीरिक भाषा से सीखेंगे। मेरे शब्दों से
... प्र. स्वामीजी, क्या हम संसार में हैं या संसार हममें ?
न ही आप संसार में हैं न ही संसार आपमें। यही सोच कि आप संसार में हैं आपको सांसारिक बनाती है। यह सोच कि संसार आपमें है आपको आध्यात्मिक बनाती है। दोनों सोच हैं। स्पष्ट रूप से समझ लें कि यदि आप संसार में हैं तो सांसारिक बन जाते हैं।आप संसार के पीछे भागते हैं। आप बिल्कुल उसके पीछे भागते हैं। उसे पाना चाहते हैं। उसे अधिकार में लेना चाहते हैं। यदि आप सोचते हैं कि संसार आप में है, आप अपनी अन्त्रात्मा के पीछे भागते हैं, उस पर कब्जा करना चाहते हैं। यह वही दौड़ है, बस दिशा जरा अंदर की ओर घुमा दी गई है।आध्यात्मिक प्रगति की दौड़ या आध्यात्मिक अनुभव की दौड़, यह भी एक तरह की रहस्य की उत्सुकता का व्यापार है। रहस्यमयी अनुभवों के पीछे दौड़ना भी, और कुछ नहीं उत्सुकता का दुष्प्रचार है। दोनों ही वास्तव में धारणाएं हैं, सोच हैं। जब आप समझ जाते हैं कि दोनों ही सोच हैं तो आप आध्यात्मिक अनुभव को होने की अनुमति देते हैं, जो शब्दों से नहीं हो सकता।
एक उदाहरण: गंगा नदी को लें। मान लें कि एक छोटा सा बांस का डंडा गंगा में तैर रहा है। बांस को केंद्र बनाएं, अगर आप सोचें कि गंगा दो हिस्सों में बंट गई है, तो क्या वह सही होगा, दाहिने तरफ की गंगा और बायीं तरफ की गंगा ? क्या आप कह सकते हैं कि गंगा बंट गई है? नहीं, वास्तव में गंगा कभी भी विभाजित नहीं हो सकती। आपने अपनी
सुविधा के लिए बांस को केंद्र बनाकर गंगा को बांटा है, नाम बाट दिया है दाहिनी तरफ की गंगा एवं बायीं तरफ की गंगा। इसी तरीके से, केवल सुविधा के लिए, आप इसे शरीर का नाम देते हैं और उसे संसार। यह केवल एक नाम है, नाम पत्र है।
अपने अंदर देखें, अपने आप में झांकें। मैं क्यों कहता हूं अंदर देखें ?आपको पता है बहुत लंबे समय के लिए आपने केवल बाहर देखा है। यही वह कारण है जिसके लिए मैं कहता हूं अंदर देखें। जब आप अंदर झांकते हैं, आप पाएंगे कि वास्तव में यह और वह के मध्य कोई दीवार नहीं है, आपके और संसार के मध्य भी नहीं। अगर आप अनुभव करेंगे कि एक दीवार शक्तिशाली है तो महसूस करेंगे आप संसार में हैं और अगर अनुभव करेंगे कि दूसरी दीवार शक्तिशाली है तो महसूस करेंगे कि संसार आपमें है। जो व्यक्ति संसार में हैं, भौतिक व्यक्ति, जिन्हें सांसारिक कहते हैं, वह कहते हैं, 'हम संसार में हैं'-जो व्यक्ति अपनी आंखें बंद करके हिमालय की गुफा में बैठते हैं, वह कहते है, 'संसार हममें है।' परंतु दोनों ही केवल धारणाएं हैं! क्या आप नहीं देख रहे हैं, दोनों ही धारणाएं है। यदि आपको लगता है कि दीवार शक्तिशाली है तो सोचेंगे कि संसार आपमें है, बस।
एक बार आप दोनों धारणाओं को त्याग दें, तो आप, जहां पर भी हों, खुश रहेंगे। सामान्यतः महान साधु व आलोकित व्यक्ति आपको सिखाएंगे कि संसार आपमें है। क्या आप जानते हैं वह ऐसा क्यों सिखाते हैं ? क्योंकि आप पहले से ही विपरीत सोच के आदी हो चुके होते हैं कि आप संसार में हैं। बस आपको इस सोच से बाहर लाने के लिए, वह सिखाते हैं कि संसार आपमें है। असल में पैर से एक कांटा निकालने के लिए, आपको दूसरे कांटे की आवश्यकता पड़ती है। परंतु एक बार कांटा निकाल लें तो दोनों को ही फेंकने की जरूरत होती है। यह सोच कि संसार आपमें है वह दूसरा कांटा है जो पहले को निकालने के लिए होता है जो आपको लगातार वेध रहा है। आखिर में, दोनों ही धारणाएं हैं। जब आप इन दीवारों को त्याग देंगे, तो वास्तविकता को समझेंगे, आप जान जाएंगे कि सच्चाई क्या है। इसकी अभिव्यक्ति दोनों में से किसी भी धारणा के द्वारा नहीं हो सकती।
यदि आप उस बांस को गंगा से हटा देंगे तो क्या गंगा को एक कह सकेंगे? नहीं, क्योंकि वह तो हमेशा ही एक है। एक शब्द का अस्तित्व तभी है जब आप कहते हैं कि दो भी है। यदि दो है ही नहीं तो आप कैसे कह सकते हैं कि एक है। क्या यह स्पष्ट हुआ? एकवचन शब्द का अस्तित्व तब तक ही है जब तक बहुवचन शब्द का अस्तित्व है। जब बहुवचन शब्द खो जाए तब आप कैसे कह सकते हैं कि यह एकवचन है? नहीं, इसीलिए ऋषि और मुनि इस दर्शन को अद्वैत कहते हैं।
द्वैत का अर्थ है बहुवचन-दोहरा। परंतु अद्वैत को एकवचन नहीं कह सकते-क्योंकि यह कहीं न कहीं बहुवचन की उपस्थिति की ओर संकेत करेगा, जिसे अद्वैत स्वीकार नहीं करेगा। जहाँ द्वैत न हो उसे अद्वैत कह सकते हैं। इसकी अभिव्यक्ति कभी भी 'केवल एक' के सभी विज्ञापन-पैकेट पर कानूनी चेतावनी को शामिल करते हैं। किन शब्दों का प्रयोग वह करते हैं? "धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।" हम इसे जानते हैं। परंतु लोग फिर भी कष्ट पाते हैं। हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। क्यों? कहीं-कहीं पर बौद्धिक समझ ही पर्याप्त नहीं होती। तो आवश्यकता है अवचेतन क्षेत्र में ऊर्जा का मार्ग बनाने की। चेतन क्षेत्र की स्वच्छता बौद्धिक स्पष्टता से हो सकती है, समझ। अवश्य ही, पचास प्रतिशत परेशानियां बौद्धिक स्पष्टता से स्वच्छ हो सकती है। अपनी खुशहाल जिंदगी में हम बौद्धिक स्पष्टता की भूमिका को अस्वीकार नहीं कर सकते। इसका अपना स्थान एवं महत्व है। परंतु यह पर्याप्त नहीं है, यह अंत नहीं है। यदि आपमें बौद्धिक स्पष्टता है, तो इसका मतलब आपके पास प्रत्येक चक्र की समझ है, किस तरह से चक्र कार्य करते है, किस तरह से ऊर्जा केंद्र खोले जा सकते हैं। उदाहरण के लिए: तनाव का मणिपुर चक्र से इतना नजदीकी रिश्ता क्यों है, नाभि केंद्र? जब भी आप असहनीय कोई खबर सुनते हैं, तो तुरंत ही पहला आघात आपके पेट पर होता है। या तो आपका पेट खराब हो जाता है या अतिसार। क्या आप में से किसी ने इसका अनुभव किया? हम हमेशा कहते हैं, 'मैं इसे हजम नहीं कर पाया हूं।' केवल अंग्रेजी में ही नहीं, सभी भाषाओं में यह भावना विद्यमान होती है। सभी भाषाओं में, जब आपमें एक भावना होती है, जब भी आपको कोई ऐसा समाचार मिलता है जिसे आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, आप कहते हैं, 'मैं इसे पचा नहीं पा रहा हूं। मैं इसे ग्रहण नहीं कर पा रहा हूं।'
अनाहत् का संबंध प्रेम से है। प्रेम और हृदय यह दो शब्द सभी भाषाओं में पर्यायवाची हैं। ऐसा नहीं है कि सभी भाषाएं एक ही समय में बनी हों, जैसे भगवान ने कई सीडी पैकेज बनाएं हों और हर देश में एक पैकेज छोड़ दिया हो। नहीं। दक्षिण भारत में तमिल, उत्तर भारत में हिन्दी, इंग्लैंड में अंग्रेजी-सभी भाषाएं भिन्न-भिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय में विकसित हुई हैं। परंतु सभी भाषाओं में प्रेम और हृदय का प्रयोग पर्यायवाची के रूप में होता है। इसका मतलब है कि आपकी भावना और अन्तआत्मा के मध्य गहरा रिश्ता है। अनाहत् चक्र, हृदय केंद्र का प्रेम की ऊर्जा से नजदीकी संबंध है। यदि आप जानते हों कि किस तरह से इस भावना समझ को संभालना है, भावना को संभालने की समझ परेशानी को पचास प्रतिशत हल कर देती है। उस चक्र के जगाने की ऊर्जा बाकि पचास प्रतिशत हल कर देती है। वह समझ ऊर्जा बनाती है। समझ की परिपक्वता ऊर्जा बनाती है और यह ऊर्जा फिर समझ परिपक्वता लाती है। इस तरह से एक अनवरत प्रक्रिया प्रारम्भ होती है और आप अन्ततः नित्य आनन्द के अनुभव को प्राप्त कर लेते हैं।
समझ मस्तिष्क के चेतन अंश को स्वच्छ करती है, ध्यान अवचेतन अंश को स्वच्छ करती है। जब दोनों स्वच्छ हो जाते हैं तो अन्तआत्मा में प्रचंड बदलाव देखेंगे, अन्तआत्मा में प्रचंड निखार आयेगा और आप इसे महसूस करेंगे।
इसीलिए मैं इस कार्यक्रम को आनंद स्फूरण कहता हूं। स्फूरण का अर्थ है खिलना। परम सुख का खिलना लगातार हमारी अन्तॉत्मा में घट रहा है। केवल, हम अपने अंदर नहीं झांकते। हम नहीं देखते कि क्या घट रहा है। बस अंदर झांकें, और आपको पता लग जाएगा - यह आनंद स्फूरण, यह परम सुख का खिलना।
प्र. स्वामीजी, मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं आध्यात्मिक जागृति के योग्य हूं या नहीं ?
अच्छा सवाल है। एक व्यक्ति आध्यात्मिक मार्ग या आध्यात्मिक जागृति के योग्य नहीं है, यह सोच पुजारियों द्वारा बनाई गई है यदि आप सोचते हैं कि आप जीवित हैं, तो काफी है, आध्यात्मिक जागृति के लिए इतनी योग्यता ही काफी है।
कोई रमण महर्षि के पास गया और पूछा, "भगवन, क्या मैं आध्यात्मिक
उन्नति के योग्य हूं, क्या आध्यात्मिक मार्ग के योग्य हूं ?
रमण महर्षि ने पूछा, "क्या तुम जीवित हो ?"
शिष्य ने कहा, "हां, अवश्य ही।"
"तब तुम्हारे पास काफी योग्यता है," रमण ने कहा।
यह तो पुजारी ही हैं जिन्होंने जनता का शोषण करने के लिए यह सोच बनाई है। देखें,
- 18 -
आप अगर आत्मग्लानि में न डालें जायें उनसे थोड़े निचले स्तर पर नहीं हैं। तो आप उनके आदेश का पालन नहीं करेंगे। केवल लोगों का शोषण करने के लिए ही, योग्यता की सोच को बनाया गया है। एक बहुत ही बुनियादी बात, जिसने ज्ञान को खत्म कर डाला, जिसने अध्यात्म को खत्म कर डाला, वह योग्यता का व्यापार ही है।
सच्चाई यह है कि आपको कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिलेगा जो महसूस करता हो कि वह योग्य है। सैकड़ों सालों के अभ्यास के बाद भी, आप सोचेंगे कि आपमें योग्यता है भी या नहीं। मुझे नहीं मालूम क्यों ! क्योंकि आत्मग्लानि को आपके अंदर रोपित किया गया है। बहुत स्पष्ट रहें, केवल मुम्बई शहर में ही नहीं, आप जहां भी रहते हैं, आप योग्य हैं। यदि आप सोचते हैं कि आप जीवित हैं, तो काफी है, आप योग्य हैं। योग्यता की सोच केवल आपका मानसिक शोषण करने के लिए बनाया गया है।
ज़ेन बुद्धिज्म में एक बहुत सुंदर कथा है :
एक व्यक्ति इसी प्रश्न के साथ एक गुरू के पास गया।
"गुरुजी, क्या मैं आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग्य हूं ?
मुझे लगता है वहां बहुत सारी रूकावटें हैं।"
गुरु ने कहा, "'रूकावट' शब्द ही केवल रूकावट है, और कुछ नहीं।"
- 19 - ':कावट शब्द' ही आध्यात्मिक जीवन में एकमात्र बाधा है। हर व्यक्ति मूलरूप से दैवीय है। जब एक व्यक्ति पहले से ही दैवीय है, आप कैसे कह सकते हैं कि उसे किसी दूसरे योग्यता की आवश्यकता है ? सभी नियम व्यक्ति के अंदर आत्मग्लानि को बनाए रखने के लिए ही बने हैं, बस उसे एक पायदान नीचे रखने के लिए, नहीं तो योग्यता जैसी कोई बात नहीं है। अगर आपको योग्यता की आवश्यकता होती है, तो आध्यात्मिकता का क्या उद्देश्य ?
कोई मेरे पास आया और कहने लगा, "स्वामीजी, मैंने कभी यम और नियम का अभ्यास नहीं किया है"। पतंजलि के योग पद्धति में पहला कदम है यम । यम का अर्थ है- ब्रह्मचर्य, अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय। महान वचनें-ब्रह्मचर्य, अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, किसी पर अपना अधिकार न समझने की इच्छा। यह, वह पांच महान वचन हैं, आपको जिनका अभ्यास करने की आवश्यकता है, तभी आप में योग के लिए योग्यता आएगी।
कोई मेरे पास आया और पूछने लगा, "स्वामीजी, मैं इन पांचों के योग्य नहीं हूं, मैं योग में प्रवेश कैसे कर सकता हूं ?"
मैंने कहा, "अगर इन पांचों में आपकी योग्यता है, आपको योग की आवश्यकता ही नहीं है!"
दोनों समझ और ध्यान एक दूसरे की मदद करते हैं। समझ आपको ऊर्जा देती है, ऊर्जा आपको समझ देता है। शुरू में आप वहीं से प्रारंभ करें जहां पर आप हैं, यह काफी है, आप देखेंगे कि प्रक्रिया अपने आप प्रारम्भ हो जायेगी ।
... प्र. स्वामीजी, ‘मैं सोचता हूं, इस कारण से मैं हूं ।‘ क्या यह सही है?
वही प्रश्न विपरीत तरीके से! जैसे कि नयी शीशी में पुरानी शराब ।
एकदम स्पष्ट रहें, न ही आप कह सकते हैं 'मैं सोच रहा हूं, ' न ही आप कह सकते हैं, 'मैं हूं'! न आप सोचते हैं न ही आप हैं। मैं इसी प्रश्न का जवाब दूसरी तरह से दे रहा हूं। न ही आप सोचते हैं न ही आप हैं।
अगर आप सोचेंगे तो आप अवश्य ही हैं। यदि आप सोचते हैं तो अवश्य ही जीवित होना चाहिए, यदि जीवित हैं तो सोच नहीं सकते। यदि आप जीवित हैं तो सोच नहीं सकते। यदि आप सोचते हैं, तो अवश्य ही जीवित होना चाहिए। वास्तव में यह बहुत पेंचीदा प्रश्न है। वही पुराना प्रश्न, क्या हम संसार में हैं या संसार हममें। क्या हम जीवित रहते हुए सोचते हैं या हम सोचते हैं और फिर जीवित रहते हैं। देखें, यह एक असीमित वस्तु है, फिर से आप किसी बिंदु पर खड़े होना चाहते हैं। आप फिर से खड़े होना चाहते हैं। या तो आप गंगा के बायीं ओर डुबकी लगाना चाहते हैं या गंगा के दाहिनी ओर। आप न ही बायीं तरफ हैं न ही दाहिनी तरफ! आप गंगा में हैं। एक बार आप समझ जाएंगे कि सोचना और होना भिन्न नहीं है, आप देखेंगे की कोई सीमा नहीं है। आज राज मुझसे गाड़ी में पूछ रहा था कि क्या पदार्थ और ऊर्जा दोनों ही दुनिया में विद्यमान है। मैंने कहा नहीं, यहां कोई पदार्थ नहीं है, केवल ऊर्जा से फर्क पड़ता है। जब केवल ऊर्जा ही है, आप कैसे ऊर्जा शब्द का उच्चारण कर सकते हैं ? यदि किसी चीज को पदार्थ भी कहते हों, तभी आप दोनों शब्द ऊर्जा और पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं। जब एक ही वस्तु हो तो उसे आप या तो पदार्थ या ऊर्जा कैसे कह सकते हैं ? इसी तरह सोचना और होना दो नहीं है। केवल एक ही है परंतु आप एक सीमा बना सकते हैं, क्योंकि हम सीमाओं के बिना सहज नहीं महसूस करते। तर्क यह है, तर्क की गुणवत्ता वस्तु को टुकड़ों में काटना है। जब तक आप किसी चीज को टुकड़ों में नहीं काटेंगे, आप समझ नहीं पाएंगे। इस तरह की समझ है वस्तुओं पर नाम पट्टिका लगाना, उन्हें और अधिक बौद्धिक बनाकर, उन्हें और अधिक तर्कसंगत बनाकर। उपयोग के लिए आप गंगा की बायीं तरफ या गंगा की दाहिनी तरफ कह सकते हैं। परंतु वास्तविक्ता में, बायीं तरफ और दाहिनी तरफ दो गंगा नहीं है। इसी तरह, तुलनात्मक वास्तविकता में, सोचना और होना विद्यमान है। वास्तविकता में, अस्तित्वात्मक वास्तविकता में, आप जीवित हैं। बस, केवल 'जीवित' शब्द विद्यमान है। सोचना और होना में अन्तर जैसा कुछ नहीं है। अगर आप सीमा बनाते हैं, तो आप सोच सकते हैं कि यहां तक सोचना है, और इसके आगे होना है, परंतु वास्तव में वहां कोई सीमा नहीं है। क्या आप कह सकते हैं कि इस सीमा तक आप होते हैं, और इस सीमा के बाद आप सोचते हैं ? यहां कुछ भी दो नहीं है। कोई शिव और शक्ति नहीं है। केवल एक ही वस्तु है - शुद्ध शक्ति। जब यह एक होता है, शक्ति शब्द का उच्चारण नहीं हो सकता। जब तक आप चिंता करते हैं कि जीवित हैं या नहीं, या तो आप सोचते हैं क्योंकि आप हैं, या आप हैं क्योंकि आप सोचते हैं, आपको उलझन होगी। दोनों ही शब्द हैं जिससे हम खेलते हैं। खेल के लिए यह बिल्कुल सही है, वास्तविक जीवन के लिए नहीं। क्या आप खिलौना (नकली) हवाई जहाज में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं ? यदि आप कोशिश करेंगे, तो आप जानते हैं कहां गिरेंगे ? शब्दों के साथ भी यही है, खेलने के लिए वह बहुत ही अच्छे हैं, परंतु उन्हें अधिक गंभीरता से लेने पर आप कहीं के नहीं रहेंगे।
... प्र. स्वामीजी, आध्यात्मिकता के नाम पर इतनी हिंसा क्यों हैं ?
लड़ाई और हिंसा आध्यात्मिकता के लिए नहीं है, यह तो धर्म के लिए है। जब भी आध्यात्मिकता जिंदा होती है, वहां कोई लड़ाई नहीं होती। बदले में जब भी बाहरी रस्मो रिवाज जिंदा होते हैं, परेशानी शुरू होती है। यदि आप गीता को महत्व देते हैं, तो कोई परेशानी नहीं है, परंतु आप जब भी कृष्ण को महत्व देना शुरू करते हैं, परेशानी शुरू होती है। परंतु गीता को समझने के लिए कृष्ण को थोड़ा महत्व देने की आवश्यकता होती है। शुरू करने के लिए कृष्ण बिल्कुल सही हैं, परंतु यदि आप कृष्ण पर समाप्त करते हैं तो अवश्य ही समस्या उत्पन्न होगी। गिरजाघर में जन्म लेना बहुत ही सुन्दर, अच्छा है, परंतु वहां मृत्यु को प्राप्त करना नहीं। आप धर्म से शुरू कर सकते हैं, परंतु यदि आप इसमें ऊपर जाते हैं, आगे जाते हैं तब वहां कोई लड़ाई नहीं होगी। क्या आप 'अयोध्या' शब्द का मतलब जानते हैं? यह 'अयोधी' से आया हैजहां कोई 'युद्ध' नहीं होता। 'अयोधी' शब्द का अर्थ है 'जहां कोई युद्ध नहीं होता'। वह धारणा जिसके सहारे राम ने 'अयोधी' का सृजन किया, वह धारणा जिसके सहारे राम ने 'अयोधी' का नामकरण किया, मुझे लगता है कि उन्होंने अवश्य ही एक शान्तिपूर्ण और खुशहाल स्वर्ग की कल्पना की थी। इसी कारण से उस स्थान का नाम 'अयोधी' रखा थायुद्ध से परे, लड़ाई से परे, विघ्न, बाधा एवं परेशानियों से परे। हम राम को थाम लेते हैं, परंतु उनके सपने को छोड़ गए। यहीं परेशानी शुरू होती है। हमने उनको पकड़ा, परंतु उनके सपने को नहीं। जब हम बाइबल की जगह ईसा मसीह को पकड़ते हैं, तो परेशानी शुरू होती है।
यह एक छोटी सी सुंदर कहानी है: राम का एक भक्त बनारस शहर में गंगा के तट पर रहता था। रोज सुबह वह तुलसी रामायण गाया करता था, गुनगुनाया करता था। उसके
- 24 -
पास तुलसी रामायण की केवल एक ही प्रति थी। वह दैवियता को प्राप्त करने के लिए, तुलसी रामायण का पाठ किया करता था। पूरे दिन वह वहीं रहता था और राम के नाम का पाठ किया करता था और 'राम नाम' का उच्चारण करने में उसे बहुत मजा आता था। वह परमानंद की अवस्था में रहता था। वह उस संपूर्ण क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय था। लोग उसके पास जाकर उसका आशीर्वाद लेते थे और वह एक आलोकित, खुशहाल और परमानंद से भरपूर जिंदगी जीता था। एक दिन एक भिखारी ने उसके पास जाकर कहा, "स्वामी, मैंने पिछले तीन दिन से कुछ नहीं खाया, कृपया मुझे खाने के लिए कुछ दें।" एक आलोकित व्यक्ति होने के नाते, उसमें हमदर्दी भरी थी, वह सहन नहीं कर पाया कि किसी ने तीन दिन से कुछ नहीं खाया। उसने उसके कष्ट को महसूस किया। साधारण व्यक्ति केवल सहानुभूति महसूस कर सकते हैं। गुरूओं के साथ, कुछ होता है जिसे परानुभूति कहते हैं। वह किसी दूसरे की भावना को पूर्णता में महसूस करते हैं। उनका जवाब दूसरों को उठाता है, एक ऊंचे स्तर पर बैठाता है। साधारण व्यक्ति, जब दूसरों के कष्ट को बांटते हैं, तो स्वयं भी उसके गम में फंस जाते हैं। आप उनके परेशानियों के 'प्रेम में पड़ जाते हैं,' आप भी उनके स्तर पर होते हैं और उनके कष्ट, मुसीबतों का अंग बन जाते हैं। परंतु गुरू, वह उन्हें अपने प्रेम के सहारे उठाते हैं।
- 25 - वह मनीषी बर्दास्त नहीं कर पाए कि कोई भोजन के बिना रह रहा है, भूखा है। उसके पास कुछ नहीं था सिवाए तुलसी रामायण की एक प्रति के। तो उसने उस भिखारी को वह किताब दी, और कहा, "इस किताब को लेकर बाजार में जाओ, उनसे कहना कि यह पुस्तक मेरी है, यह पुस्तक मैंने तुम्हें दी है। तुम देखना लोग अच्छे दाम पर इस पुस्तक को खरीद लेंगे। उस पैसे से अपने लिए कुछ खरीद कर खा लेना।" वह पुस्तक जिसकी वह हर दिन पूजा करता था, जिसको वह दूसरों के सामने खोलता भी नहीं था! उसके लिए वह अपने अस्तित्व जैसा था। परंतु उसने बस पुस्तक देकर कहा, "यह पुस्तक ले जाओ, इसे बाजार में बेच दो, तुम्हें कुछ पैसे मिल जाएंगे, उस पैसे से खा लेना।"
जब भिखारी चला गया, तो मनीषी ने राम से प्रार्थना की, "हे राम! मैंने आपके शब्दों को रखने के लिए ही आपके शब्दों को दे दिया।"
राम का दर्शन क्या है? देने के सिवा और कुछ नहीं। अंतिम बलिदान, त्याग।
'मैंने आपके वचनों को जिंदा रखने के लिए आपके शब्दों को दे दिया।' तो जब आप अपने वचनों को रखने के लिए शब्दों को दे देते हैं, कोई झगड़ा नहीं होता। स्वाभाविकतः एकता, परम सुख का अनुभव, शांति का अनुभव, सुर ताल का अनुभव होता है, जब आप शब्द से चिपकने के बजाय उसके उत्साह को थाम सकेंगे। शब्दों को जीवन में बनाए रखने की जगह आप यदि उन्हें किताबों में ही रखते हैं, तो परेशानी शुरू होती है! तो अगर हैं, यह चक्र आपके शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रवैये और गतिविधि में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब चक्र अव्यवस्थित या आन्दोलित होते हैं, जब चक्र आपके तंत्र में आराम की अवस्था में नहीं होते, तब आपको बीमारी होती है, जब यह आपके अस्तित्व में बिना-आराम से रहते हैं तो आपको बीमारी होती है। यदि उचित विधि से, उचित तकनीक से चक्रों को क्रियाशील बनाया जाए, तो आपको रोगों से मुक्ति मिल सकती है। न केवल आप रोग से मुक्त होते हैं, आपको खुशहाली का असली स्वाद मिलता है।
अगर हम किसी रोग से न भी भुगत रहे हों, हम शायद ही कभी असली खुशहाली को सही अर्थ में महसूस करते हैं। कौन सा तराज़ू है, आप किस तरह से नापते हैं कि खुशहाल हैं या नहीं? प्रातः काल, जैसे ही आप बिस्तर से उठें, अपने कदमों को बिस्तर से स्नानागार की ओर जाता हुआ देखें। यदि वह केवल कदमों की जगह पर नृत्य करता हो तो आप स्वस्थ हैं। आप खुशहाली की अवस्था में हैं। बिस्तर से स्नानागार तक आपको केवल कदम नहीं उठाना है बल्कि लगना चाहिए कि आपके कदम थिरक रहे हों। यही वह समय है जब आप नापेंगे कि आपकी अन्तर्आत्मा कितनी खूबसूरत है, आप खुशहाल हैं या नहीं, आप स्वस्थ हैं या नहीं। यही वह समय है जब आप अवचेतन अवस्था से बाहर आएंगे। यही वह समय है जब आप नापेंगे- आप कौन हैं, आप कैसे हैं? तीसरे दिन तक वह सचमुच परेशान हो गया था, झुंझला गया था। उसने बिल्ली को लिया, उसे एक बोरी में भरा, बोरी उठाई और गाड़ी को दांहिने, बायें, उत्तर, दक्षिण दिशा में, इधर, उधर घुमाता रहा और दो तीन घंटे तक गाड़ी दौड़ाने के बाद वह एक जंगल जैसे स्थान पर पहुंचा, एक ऐसी जगह जहां रास्ता बंद था। उसने सोचा, "मैं स्वंय कभी इस जगह पर नहीं आया हूं, तो बिल्ली वापस घर का रास्ता नहीं खोज सकती। मैं बिल्ली को यहीं छोड़ देता हूं, यह सबसे अच्छा स्थान है क्योंकि मुझे स्वयं ही नहीं मालूम था कि इस तरह का कोई स्थान भी है। तो बिल्ली कभी भी रास्ता नहीं ढूंढ पाएगी"। उसने बोरी वहीं छोड़ दी और घर वापस चल दिया।
वापसी में, उसने अपनी पत्नी को फोन किया, "क्या बिल्ली घर पर है?"
पत्नी ने कहा, "हां, बिल्ली तो यहीं हैं।"
तब आदमी ने कहा, "क्या तुम उससे घर का रास्ता पूछ सकती हो? मैं रास्ता भटक गया हूं। वह रास्ता बता सकेगा।"
मनुष्य ही एकमात्र जीव है जिसने प्रकृति से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया है, रास्ता भटक गया है।
तो अगर आप अपने कदमों को प्रातः काल नृत्य करता सा अधिक महसूस करें, आप किये बिना ही, शब्द का सृजन किये बिना ही किसी चीज की कल्पना करने की कोशिश करें। आप ऐसा कभी नहीं कर सकते, कभी नहीं। इस कल्पना शक्ति को ही इच्छा शक्ति कहते हैं।
आपके तंत्र में तीन ऊर्जाएं हैं। इच्छा शक्ति, क्रिया शक्ति और ज्ञान शक्ति। दोनों अन्य ऊर्जाओं के लिए, इच्छा शक्ति बुनियादी धातु है। इसी बुनियादी धातु से, स्वर्ण बनता है। इच्छा शक्ति वह कच्ची ऊर्जा है, कच्चा माल जिससे ज्ञान शक्ति व क्रिया शक्ति का विकास होता है। जब २२ कैरेट सोना होता है तो वह क्रिया शक्ति है जब २४ कैरेट सोना होता तो वह ज्ञान शक्ति है। जब वह १८ कैरेट है, केवल कच्चा माल, तो वह इच्छा शक्ति है। इच्छा शक्ति कच्चा माल है, २२ कैरेट सोना क्रिया शक्ति है, २४ कैरेट सोना ज्ञान शक्ति है। परंतु कच्चा माल बुनियादी वस्तु है। कल्पना करने की क्षमता, सोचने की क्षमता ही कच्चा माल है। तो कल्पना करने की शक्ति और शब्दों का नजदीकी संबंध है।
कच्चे माल में मंत्रों को जोड़ने का अर्थ है कच्चे माल को परिस्कृत और शुद्धिकृत करके सोने में ढालना।
मन्त्र शब्द के दो अर्थ हो सकते है:
मन्त्र : मन का अर्थ मानवता है, त्रा का मतलब है मार्ग दर्शक, तो मंत्र वह है जो मानवता को राह दिखाती है। मन् - त्रा : मन का मतलब है दिमाग, त्रा का मतलब है मुक्ति, तो मन्त्र का अर्थ यह भी हो सकता है जो दिमाग के बाहर का रास्ता दिखाती है, जो आपको दिमाग के बाहर लाती है। मन से मुक्ति दिलाता है ।
तो मानव को दिमाग से बाहर लाने की तकनीक ही मंत्र है। आप कह सकते हैं मनुष्य को संसार से बाहर लाने की तकनीक, जो मनुष्य को राह दिखाए, वही मंत्र है। जब मंत्रों को लगातार आपकी अर्न्तआत्मा में जोड़ा जाता है, ठीक उसी तरह जिस तरह कच्चे माल को साफ करने के लिए उसमें तेजाब डाला जाता है, तो वह २२ कैरेट सोना बनता है। यदि आप प्रक्रिया को चालू रखते हैं तो अंततः वह २४ कैरेट सोना बन जाता है। तो मंत्र आध्यात्मिक क्षेत्र या ज्ञान जगत या वास्तविक जीवन में प्रवेश करने के लिए शक्तिशाली तकनीक है।
दैनिक जीवन में भी- जिसे आप लोग जीवन कहते हैं- मंत्र आवश्यक है। यह आवश्यक नहीं कि मंत्र संस्कृत में ही हों। आप सभी अंग्रेजी मंत्रों का प्रयोग करते हैं- मुझे अपने कार्य क्षेत्र में सफल होना ही है, मुझे उस आदमी को समझाना ही होगा, मुझे अपने व्यापार में उन्नति करना ही होगा। जिन शब्दों को आप अवचेतन मन में लगातार दोहराते हैं मंत्र ही है। यह न सोचें कि मंत्र का अर्थ है केवल ओम् नमः शिवाय या हरि ओम् नमो: नारायण। नहीं, यह प्राचीन मंत्र हैं। प्रात: काल नींद से जागने पर तुरंत आप जो सोचते हैं वही आधुनिक मंत्र हो सकता है: आज मुझे उससे बात करके काम हासिल करना ही है, मुझे आज उस लड़की से बात करके सब कुछ ठीक करना है। आप जो भी उच्चारण करेंगे वही मंत्र बन सकता है। कुछ पाने का यही रास्ता है। आपकी जिंदगी में जो कुछ भी वास्तव है वही पहले मंत्र के रूप में प्रकट होता है। यदि मंत्र अवचेतन है परिणाम भी अचेतन ही रहता है। यदि मंत्र चेतन होता है, तो परिणाम भी चेतन होता है यदि आप उसे चेतनावस्था में करेंगे, तो चेतन परिणाम पाएंगे और जानेंगे कि इसका आनंद कैसे उठाया जा सकता है। यदि मंत्र को अचेत अवस्था में दोहराया जाए तो आप इसकी मंशा और परिणाम नहीं जान पाएंगे। जब इसे चेतन अवस्था में दोहराया जाता है तो आप इसके उद्देश्य के विषय में स्पष्ट होंगे और आप कहां पहुंचने वाले हैं और क्या होने वाला है यह भी स्पष्ट होगा। अगर चेतना आपके मस्तिष्क को भर देती है, मंत्र के ढांचे के भीतर, तो रास्ता और लक्ष्य दोनों ही स्पष्ट हो जाते हैं। आप उस तक सुरक्षात्मक और सुन्दर तरीके से नृत्य द्वारा पहुंच सकते हैं पैदल चलकर नहीं। यदि वह अवचेतन है, तो आपको अपने मार्ग और लक्ष्य के बारे में जानकारी नहीं है, तो स्वभावतः ही आपको खींचा जाता है। आप यात्रा नहीं करते। यदि आप चेतन अवस्था में होते हैं तभी यात्रा कर सकते हैं। यदि आप अचेत अवस्था में हैं, तो आपको खींचा जा रहा है। अगर आपको पता है कि कैसे गाड़ी को रोका जाए, कैसे ब्रेक लगाया जाए, तो आप गाड़ी चला रहे हैं। अन्यथा गाड़ी आपको चला रहा है।
हम सब लगातार मंत्रों का जाप कर रहे हैं, हम आस्तिक हों या नास्तिक, आध्यात्मिक या भौतिक। आप मंत्रों का जाप लगातार कर रहे हैं, चेतन अवस्था में हो या अवचेतन अवस्था में बस। यदि आप लगातार मंत्रों का जाप चेतन अवस्था में करने का निर्णय लें, आप गाड़ी को रोक सकते है, इसका मतलब है गाड़ी को स्वयं ही चला रहे होंगे। अगर आप मंत्र को अपना जाप करने देंगे, अगर आप अवचेतन प्रक्रिया को अपने आप में चलने देंगे और अपने कार्यो को नियंत्रित करेंगे, तो गाड़ी आपको चला रही होगी। यदि आप गाड़ी चलाएंगे, आप जानते होंगे आपको कहां जाना है। अगर गाड़ी आपको चलाएगी, आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते कि कहां पहुंचेंगे!
प्र. स्वामीजी, आप कहते हैं कि हम संपूर्णता का हिस्सा हैं, परंतु मैं अपने आपको एक अलग व्यक्ति के रूप में अनुभव करता हूं। कृपया इसे समझायें ।
आप सोच सकते हैं कि आप अस्तित्व से अलग हैं, परंतु ऐसा है नहीं। आप ऐसा चाहते हों या नहीं, आप यह स्वीकार करेंगे या नहीं, आप इसे समझते हैं या नहीं, आप इस पर विश्वास करेंगे या नहीं, आप ईश्वर से सम्बद्ध हैं। यह ऐसा है जैसे कि आप ईश्वर की संतान हैं। यदि आपकी गोद में एक छोटा बच्चा हो, वह आपको मारे, या लात मारे और
- 34 -
- 35 - मारता ही रहे वह तब भी आपकी गोद में ही रहेगा। ठीक इसी तरह, विरोध करने पर भी, आप दैवीयता में ही रहेंगे। आप स्रोत के साथ बहें या उसके विपरीत दिशा में तैरें, आप नदी से जुड़े रहेंगे। आप जुड़े हैं ब्रह्मांड संबंधी मस्तिष्क से, ब्रह्मांड संबंधी चेतना से। सभी मस्तिष्कों में नजदीकी संबंध होता है। यदि आप सिर्फ ब्रह्मांड संबंधी चेतना की परिधि को देखेंगे, बाहरी सीमा पर बहुत सारे बिंदु हैं, परंतु मध्य में सब कुछ केवल जमा होता है। अगर आप मध्य में जाएंगे तो आपमें और अन्य बिंदु के बीच की दूरी कम होती जाएगी। अगर आप मध्य से बाहर आएंगे तो आपमें और अन्य के बीच की दूरी बढ़ती ही जाएगी।
यदि आप मध्य की ओर जाएंगे तो अपने पड़ोसियों, दूसरों के निकट आएंगे। तो आप मानसिक स्तर पर अनर्तात्मा के स्तर पर विश्वास करें या न करें आप संपूर्ण अस्तित्व से जुड़े हुए हैं।
तो चेतन अवस्था में कुछ भी किया हुआ मस्तिष्क में छोटी छोटी लहरें ला देती है। जैसे यदि आप एक पत्थर का छोटा सा टुकड़ा तालाब में फेंकते हैं, तो वह तालाब में छोटी छोटी लहरें पैदा करती है जो उसके चारदीवारी तक या तालाब के किनारे तक पहुंचता है। ठीक एक लहर की तरह, यदि आप मंत्र को चेतन मस्तिष्क में पत्थर की तरह छोड़ देंगे तो छोटी-छोटी लहरें पैदा होंगी। वह तालाब के किनारे तक यात्रा करेगी। यह पूरे तालाब में घूमती है और प्रभाव बनाती है। केवल पत्थर अगर बड़ी होगी तो लहरें भी बड़ी होंगी और
- 36 -
यदि पत्थर छोटी होगी तो लहरें भी छोटी होंगी। तो आप जब भी किसी का जाप करते हैं, किसी के लिए प्रार्थना करते हैं, तो निश्चय ही वह आपके अस्तित्व पर और दूसरों के अस्तित्व पर प्रभाव डालती है। वह बस उस पत्थर की तरह प्रवेश करती है जिसे तालाब में छोड़ा गया हो; वह मस्तिष्क में छोड़ा जाता है और छोटी छोटी लहरें पैदा करता है, वह आपके तंत्र में और दूसरे तंत्र में एक प्रभाव उत्पन्न करता है। तालाब की बाहरी सीमा पर क्या होता है जब आप पत्थर फेंकते हैं, कुछ हद तक धक्का दूसरे जीवों को भी लगेगा। जो भी तालाब के मध्य में होता है, उतना तो आपके अस्तित्व पर होगा। तो जब आप दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं, तो दूसरों से अधिक आप पर प्रभाव होता है। दूसरों पर भी असर होता है, पर आपको परिणाम मिलता है। वह केवल प्रभावित होते हैं। आपको निश्चय ही फल प्राप्त होता है।
... प्र. स्वामीजी, क्या चक्रों की क्रियाशीलता से कोई अवांछनीय असर पड़ता है।
यदि चक्रों को सही ढंग से सही तकनीक से क्रियाशील किया जाए, तो वह केवल आपको स्वस्थ रखती है, इसका अवांछनीय असर नहीं होता है। जिन तकनीकों को मैंने बनाया है, वह अवांछनीय असर के बिना अचूक तकनीकें हैं। यदि आप थोड़ा सा गलत भी करते हैं, तो आपको पूरे सकारात्मक प्रभाव नहीं मिलेंगे बस। कोई भी अवांछनीय असर नहीं होता
- 37 - है, न ही बाद में कोई असर। तकनीक सही होनी चाहिए। यदि वह सही है तो ऐसी परेशानियां नहीं होती हैं।
द्वितिय, चक्रों में 'क्रियाशील' जैसा कुछ भी नहीं है। यदि कोई चक्र क्रियाशील है तो आप केवल चेतना का फैलाव महसूस करेंगे। आप अच्छे से बेहतर करेंगे। आप कभी भी अमृतसागर (अमृत का समुद्र) में गिरकर मर नहीं सकते। आप अधिक से अधिक खुशहाल होंगे। ठीक उसी तरह क्रियाशीलता आपके तंत्र पर बुरा प्रभाव नहीं डालती है। अगर चक्र को अधिक क्रियाशील बनाया जाता है, वह खुशहाली का सृजन करती है, आनंददायक अवस्था, आध्यात्मिक अनुभव, एवं अंततः आलोकित अवस्था की ओर ले जाती है। यह आपको कभी परेशान नहीं करती। यह केवल आलसीपन या क्रियाशील न होना है, चक्रों की निष्क्रियता, चक्रों का 'तमस', जो असली समस्या पैदा करता है।
प्र. स्वामीजी, मैं पहले से ही एक अन्य गुरू को मानता हूं, क्या मैं फिर भी ध्यान की इन तकनीकों का अभ्यास कर सकता हूं ?
यह बात अच्छी तरह समझ लें, अभ्यास में गुरू का बदलाव शामिल नहीं है। यह बात समझ लें, इस दो दिवसीय कार्यक्रम की उपस्थिति में गुरू का बदलाव शामिल नहीं है। सभी गुरू एक ही ऊर्जा के साकार रूप हैं। तो मैं कभी लोगों को गुरू को बदलने के लिए नहीं कहता। यह विभिन्न मार्गों द्वारा एक ही ऊर्जा है।
लोग मेरे पास आकर पूछते हैं, 'स्वामीजी क्या मैं दूसरे प्रवचनों में जा सकता हूं, इसके साथ ही क्या मैं दूसरे गुरू को मान सकता हूं ?' निश्चय ही। यह ऐसा नहीं है जैसे कि मैं किसी दूसरे के दुकान से अपने दुकान में आपको लुभा के ले आऊं। आध्यात्मिकता को व्यवसाय के स्तर पर नहीं लाया जा सकता। जो भी आपका गुरू हो, जिसकी तरफ आप आकर्षित हों, जिसके साथ आपका सुर ताल बैठ जाए, वही आपका गुरू है। बिल्कुल ठीक। यह आपको मदद करेगा, यह आपको प्रोत्साहन देगा। यह आपको जाग्रुत करेगा अपने गुरू को मानने के लिए। मैं आपको जो दे रहा हूं वह केवल ऊर्जा और प्रेरणा है, अपने मार्ग में खिलने की प्रेरणा। इसमें गुरू का बदलाव, या आस्था का बदलाव, या धर्म का बदलावश या आध्यात्मिक तंत्र का बदलाव शामिल नहीं है। आप जो पा रहे हैं वह केवल ऊर्जा और प्रेरणा है।
अवश्य ही, कुंडलिनी केवल गुरू की अनुकम्पा से ही जाग्रुत हो सकती है। मैं गुरू की अनुकम्पा नहीं कह रहा हूं, यह गुरू की ऊर्जा की अनुकम्पा है, गुरू शक्ति! सभी गुरू शक्ति एक समान होती है। वह जिस रूप में होता है अंतर उसी में होता है।
राम और कृष्ण में कोई झगड़ा नहीं था। परंतु राम के बंदर और कृष्ण के गाय सृष्टि के अंत तक एक दूसरे से लड़ते रहेंगे। तो यह हमारी अज्ञानता ही है जो गुरू को बदलना जैसे शब्दों को सोचने पर मजबूर करती है। नहीं, कुछ भी बदलने की आवश्यकता नहीं है। केवल ऊर्जा और प्रेरणा को जाग्रत करने की आवश्यकता है। तो इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आस्था का बदलाव, विश्वास प्रक्रिया का बदलाव, गुरू का बदलाव या धर्म का बदलाव शामिल नहीं है। इसमें केवल व्यक्तित्व का बदलाव शामिल है और कुछ नहीं।
मुझे लगता है अब सत्र को समाप्त करने का समय आ गया है। अंतिम प्रश्न। एक प्रश्न और ले लें ।
प्र. स्वामीजी सहभागी साधकों और स्वयं सेवकों के लिए सफेद कपड़े पहनना क्यों अनिवार्य है ?
रंगों का मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अब पश्चिम में उन्होंने कुछ नया आविष्कार किया है, एक नई निदान उपचार पद्धति का विकास किया है रंगों द्वारा निदान उपचार । क्या आपको पता है ? अगर आप अपने सोने के कमरे में लाल बत्ती जलाएंगे तो अच्छी नींद नहीं आएगी। यदि आप हल्की नीली बत्ती जलाएंगे तो स्वप्न रहित नींद आएगी वगैरह, वगैरह। रंग बिरंगी बत्तियों का प्रयोग किया जाता है, तो मस्तिष्क क्रियाशील हो जाता है। हो सकता है इसीलिए डिस्को में रंग बिरंगी रोशनी का प्रयोग होता है!
भारत में, हम रंगों द्वारा निदान पद्धति का प्रयोग बिना किसी नाम के काफी लंबे समय से


आज परमहंस नित्यानंद का व्यक्तित्व दुनिया भर के लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा है । उन्होंने अपने सच्चे अनुभव के आधार पर परमानंद प्राप्ति को तकनीक बनायी और हर व्यक्ति के लिये भेंट की ।
उनकी पद्धति हमें शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ गहरी आध्यात्मिक शक्ति देती है । विश्व के लाखों लोगों ने उनकी तकनीक से थोड़े समय में आभूत परिवर्तन का अनुभव किया है ।
वे ऐसे साधन देते हैं जिनसे बुद्धि या प्रतिभा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्दृष्टि और अभिज्ञता द्वारा सक्रिय और रचनात्मक जीवन जीने का निर्देश मिलता है । वे बाह्य संसार में श्रेष्ठता तथा आंतरिक संसार में आलोक लाने की राह एक साथ दिखाते हैं । उनके कार्यक्रम व्यक्ति को सहज रूप से भजन-प्रार्थना में लीन होना सिखाते हैं ।
परमहंस नित्यानंद कहते हैं, ‘इस भौतिक संसार सफलता की मास्टा कुंजी ध्यान - है । वह तुम्हारे आंतरिक जगत् में गहरा संतोष देती है ।’ उनके ध्यान - के कार्यक्रम में जो शक्तिशाली तकनीक और प्रणाली होती है, वह व्यक्ति की चेतना को थोड़े समय में ही पुष्पित और प्रस्फुटित होने में मदद करती है ।
परमहंस नित्यानंद संसार भर के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्तव्य के साथ काम करके वैज्ञानिक सामग्री के आधार पर रहस्यमय घटनाओं को लिपिबद्ध करते हैं । वे स्वयं अपनी स्नायविक व्यवस्था से चिकित्सा विज्ञान के जगत को कुतूहल से भर देते हैं । इस सारे आश्चर्यजनक अवलोकन के बार वैज्ञानिकों को लगता है कि दिल की बीमारी, कैंसर, जोड़ों का दर्द, शराब का नशा आदि की बीमारियों का अनुपात, उनका बढ़ना आदि की स्थिति को बदलने की संभावना हो सकती है ।
लाइफब्लिस फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में फैला नित्यानंद का वह आंदोलन है जो ध्यान और परिवर्तन के लिये है । इसकी स्थापना २००३ में हुई । तब से अब तक तैंतीस देशों के एक हज़ार केन्द्रों में यह संस्था व्यक्ति को बदल कर मानवता के जीवन में बदलाव ला रही है ।

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India
नित्यानंद मेडिटेशन अकादमी (एन एम ए) संसार भर में आध्यात्मिक प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करती है, जहाँ आंतरिक विकास गहरा है और बाह्य विकास एक सहज परिणाम है । ये अकादमियाँ पवित्र वटवृक्ष, बिडदी आश्रम, भारत ऐसी जगह और स्थान के रुप में देखी जाती हैं, जहाँ ध्यान से लेकर विज्ञान तक से जुड़े ऐसे कार्यकलापों की भीड़ है जो

Hyderabad ashram, India

कोलंबस आश्रम, ओहियो, यू एस ए
निरंतर खोज तथा प्रस्फुटन में लगे रहते हैं ।
हैदराबाद आश्रम, भारत में भरपूर आध्यात्मिकता देते हैं, जहाँ भौतिक और आध्यात्मिक संसार एक हो जाते हैं और परमानंद पूर्ण जीवन का सृजन करते हैं; जहाँ चेतना की गहराई से सक्रिय बुद्धि निकलती है ।
दुनिया भर की बहुतसी अकादमियों में अनेकों योजनायें विकसित हो रही हैं, कई नई अकादमियों की भी स्थापना हो रही है, जिससे फैली हुई मानवता की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा की जा सके ।
संस्था द्वारा विश्व भर में विभिन्न प्रकार के भजन-प्रार्थना कार्यक्रम किये जाते हैं तथा सामाजिक सेवायें भी की जाती हैं ।

आनंदेश्वर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम

लॉस एंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.
रोगहर व्यवस्था द्वारा नित्य हीलिंग लोंगों को मुफ्त में दिया जा रहा है। युवाओं को मुफ्त शिक्षा, कला और संस्कृति के लिये प्रोत्साहन, सत्संग, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मुफ्त डॉक्टरी कैंप, आँखों के ऑपरेशन आदि की सुविधा दी जाती है।

सालोम आश्रम, भारत
भारत में आवासीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष के लिये आवासीय गुरुकुल व्यवस्था की गयी है जिससे विश्व भर के बच्चों को गुरुकुल के ढंग से विद्या दी जाये। विश्व में और भी बहुत प्रकार की सेवायें उपलब्ध करवायी गयी है और की जा रही हैं।
नित्य धीर सेवा सेना (एन डी एस एस) के आनंद सेवकों के स्वयं सेवक दल में दुनिया भर के युवक आ रहे हैं। समर्पित स्वयंसेवकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वे बड़े उत्साह के साथ इस मिशन को सहयोग रहे हैं।
निश्चित रूप से पढने योग्य पुस्तकें :
प्रेम की समझ
क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है?
चिंता से उत्सुकता तक
आपके प्रश्नों का समाधान
पीड़ा से आनन्द तक
निश्चित समाधान (गारंटीड सोलुशन्स)
ध्यान के विधियाँ आप के लिए
www.nithyananda.org