KAILASA Library/कर्म-बन्ध/कर्म-बन्ध से जुड़ी कुछ और बातेंSign in
कर्म-बन्ध

कर्म-बन्ध से जुड़ी कुछ और बातें

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

अतः यह समझ लें की गहरी अनभिज्ञता से उत्पन्न विचारों, शब्दों और कार्यों के प्रभावों को कर्म-बन्ध कहते हैं, जो आपको दुर्गति के परिचित शैलियों का अनुसरण करने के लिये उत्प्रेरित करता है। अपने अंतः आकाश में घटित समस्त 'क्लिक्स्' से लय बिठा कर, चेतना के उच्च स्तर पर जीवनयापन द्वारा आप इस चक्र से बाहर निकल सकते हैं।

लोग मुझसे पूछते हैं कि दूसरों को सलाह देने से या उनको छूने से क्या दूसरों का कर्म उन पर आ जाता हैं? दूसरों के कर्म से उन्हें असुरक्षा जान पड़ती है। वे जानना चाहते हैं कि इससे कैसे बचा जाए। यह समझे कि दूसरों का कर्म आपको नहीं पट सकता, वैसे भी आपके पास स्वयं के ही पर्याप्त कर्म है इसलिये दूसरे व्यक्ति से कर्म पट जाने की चिंता न करे।

छूने से या सलाह देने से या शारीरिक निकटता से, कर्म कभी भी नहीं पट सकता है। यदि आप किसी के निकटवर्ती है। यदि आप अपने सिर के ऊपर एक छुरी रखकर सोते हैं, तो आप उत्पन्न तीव्र भय से स्वतः कॉसल शरीर को स्पर्श कर सकते हैं। कर्म-बन्ध की तो इतनी भी गहराई नहीं होती है। यह तो आपके ही किये का फल है, और समझ तथा सजगता के साथ, और सचेतना से लिये गये निर्णय के साथ की मैं विचारों, शब्दों और कार्यों द्वारा आगे के कर्मबन्ध एकत्रित नहीं करूँगा, इससे मुक्त हुआ जा सकता है।

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि ऐसा जीवन-यापन किया जाये जिसमें प्रारब्ध कर्म निरंतर समाप्त होते जाये और आगे के कर्म-बन्ध एकत्रित न हो। वैदिक विवाह में इसी विचार का प्रचार किया गया है। वैदिक विवाहों में जोड़े यह संकल्प लेते हैं कि वह अपने आध्यात्मिक जीवन को अपने वैवाहिक जीवन के आगे रखेंगे और साथ जीवन-यापन करेंगे। इसे वानप्रस्थ आश्रम कहते हैं। कर्म-बन्ध को समाप्त करने में एक-दूसरे का सहयोग करने का और आगे के कर्म-बन्ध एकत्रित नहीं करने का यह निर्णय होता है। सामान्यतः विवाह में पुरुष काम द्वारा संचालित होता है और महिला भय द्वारा। पुरुष महिला के भय पक्ष का फायदा उठता है और महिला पुरुष के कामेच्छा के पक्ष का।

विवाह संकल्प का कथन व्यक्त करता है कि दोनों पक्ष एकदूसरे के कर्म-बन्ध को समाप्त करने के लिये कार्य करेंगे और एक-दूसरे का शोषण नहीं करेंगे, और न ही आगे के कर्म-बन्ध एकत्रित करेंगे।

किसी ने मुझसे पूछा, 'स्वामी जी, कर्म-बन्ध से कैसे मुक्त हुआ जाये? अब तक हमने जो भी मंत्रणा किया वह कर्म-