जीवन-मुक्त के स्पर्श का अनुभव
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
आनन्द दर्शन - आनन्द दर्शन वह समय है जिस समय आप गुरू द्वारा की गई प्रवाहित ऊर्जा के सम्पर्क में रहते हैं। आप उनके पास जाते है और वह आपके आज्ञा चक्र को स्पर्श करते है। इस प्रकार उर्जा और आत्मज्ञान के अनुभव को आप में संचारित करते है।
दर्शन का अर्थ "कुछ ईश्वरीय देखना"। आनंद दर्शन का अर्थ आनंदित होकर देखना। जब अस्तित्व की ऊर्जा, किसी रूप में प्रस्फुटित होती है जो अपनी आंखों से देखी जा सकती है, चेतना द्वारा जिसका आभास पाया जा सकता है एवं जब यह आपमें परिवर्तन लाता हैं, इसको ही आनंद दर्शन जड़ते हैं। आप जिस स्वरूप की देख रहे हैं वह आत्मज्ञानी गुरु का स्वरूप हैं जो समय समय पर धरती पर आते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने जो अपनी बुद्धि को चरम सीमा तक पहुँच चुके थे अगला पड़ाव असीमित सत्ता की ऊर्जा को ही पाया, जो उन सबके परे है।
कुछ लोग पूछते हैं कि अस्तित्व की ऊर्जा जैसा कुछ है? हाँ ऐसा हैं। किन्तु हमारे बुद्धि के परे है जब हम बुद्धि के उच्चतम शिखर तक पहुँचते है तब हम महसूस करेगें कि कुछ तो है जो हमारी बुद्धि से परे है। (कुछ वैज्ञानिकों ने जो वहां तक पहुंच पाये है उन्होंने पाया कि जब वह बुद्धि से परे जाते है तो अस्तित्व की ऊर्जा उसके आगे ले जाती है) अगर हम संवेदनशील रहेगें तो इस ऊर्जा की मौजूदगी को महसूस कर लेगें।
हमेशा ऐसे लोगों का समूह है जो कि इस ब्रह्माण्ड को और कुछ नहीं मानते बल्कि यह ईश्वर की अस्तित्व की ऊर्जा का एक खेल है। परन्तु एक दूसरा समूह है जो कि ऐसा कहता है कि ब्रम्हाण्ड एक घटना है और इसके पीछे कोई ऊर्जा और विवेक नहीं है। दूसरा समूह आसानी से इस धारणा के कारण भारी मात्रा में हथियार बनाकर पूरे दुनिया में तबाही फैला सकता है।
अगर आप प्रथम समूह को मानते है तो आप एक सूक्ष्म स्तर में प्रवेश करेगें और इस संसार में जो कुछ भी है उसके प्रति आदर का भाव महसूस करेगें। एक गहन भक्ति आपके भीतर उदित होगी। आप प्रत्येक पत्थर, वृक्ष और पौधे के प्रति एक गहरा प्रेमभाव अपने अंदर महसूस करेगें और आप अपने आपको जीवन के उतार चढ़ाव के जीवन पथ पर आनंदपूर्वक चलाते जायेगें।
यह सब तभी आप महसूस कर पायेंगे जब कि आप स्पष्टता से देख पायेंगे और उसके लिये विवेक आपकी मदद करेगा और आपका जीवन प्रकृति के साथ बहुत ही खूबसूरती की मिठास के साथ व्यतीत होगा।
यह सम्पूर्ण अस्तित्व एक जीवंत सत्ता है, जो आपके हर शब्द भावना एवं प्रार्थना का प्रत्युत्तर देता है हर क्षण यह आपके चेतना के प्रतिदायित्वपूर्ण भाव से पेश आता है, जिस तरह से आप सुन सकें, देख सकें और समझ सकें। यह समय समय पर आत्मज्ञानी गुरु का रूप लेकर होता है। विश्व के हजारों जिज्ञासुओं की प्रार्थना, आत्याधिक खिंचाव पैदा करती है जिससे आत्मज्ञानी गुरु को धरती पृष्ठ पर आना पड़ता है, जिस प्रकार से कम दबाव का क्षेत्र या निर्वात के कारण तूफान का आ जाता है।
यह पूरा ब्रम्हाण्ड स्वयं को प्रत्येक शब्द, चाहत व प्रार्थना के द्वारा प्रतिसंवेदित करता है। हर क्षण यह आपकी चेतना को, आप कैसे देखते है, कैसे सुनते है, कैसे समझते है, इसको बताने के लिये समय समय पर प्रबुद्ध गुरू का रूप लेता हैं। विश्व में करोड़ों लोगों की खोज और प्रार्थना एक खिंचाव उत्पत्र करती है जिससे प्रबुद्ध गुरू को धरती पर आना पड़ता है।
जिस प्रकार से कम दबाव का क्षेत्र या निर्वात के कारण तूफान आ जाता है।
एक गुरू का दर्शन का मतलब इस अस्तित्व रूपी समुद्र में कोई बहुत बड़ी तरंग उठ रही है। यह तरंग अपने स्रोत से जुड़ी हुई है। लेकिन आश्चर्यजनक ऊर्जा उसके साथ होती है। नदियां भी समुद्र से जुड़ी रहती है लेकिन उनमें समुद्र की तरंग की जितनी गतिज ऊर्जा नहीं होती, वह शांत होती है, जब कि यह आनंद दर्शन एक गतिज तरंग है जो अस्तित्व रूपी समुद्र में आनंदपूर्वक उठती है जिससे आपके अंदर एक मंथन की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। जिससे कि आपके अंदर रूपान्तरण आता है।
अब आप ऐसा चित्रण करें कि उस तरंग में कुछ बालू के कण भी है, क्या उनको अशुद्धता कहेगें? नहीं! यह पूर्ण रूप से शुद्ध है, क्योंकि यह उस गतिज ऊर्जा के अंदर है। इसी प्रकार जब आप दर्शन के लिये जाते है तब आपका अंतर व बाह्य एकदम साफ हो जाता है, जो कि दर्शन के समय अस्तित्व ऊर्जा के स्रोत के साथ रहते है। जिस प्रकार से सूर्य के उदय होने से कमल का फूल खिल उठता है, उसी तरह से गुरू की उपस्थिति में आपकी चेतना खिलने लगती है।
आपको सिर्फ सहायक रहना है दरअसल आप सहायक नहीं रहते है तो भी ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर जायेगी। यह ऐसे होता है कि जैसे कोई सीप समुद्र की लहरों के लिये सहायक रहता है या सहायक नहीं रहता, लहरें उन दोनों ही अवस्था में इसे ले जाती हैं, यदि आप सहायक है या नहीं है तब भी ऊर्जा आपको घेर ही लेगी और वह आपको वही देगी जो आपको जरूरी है इस प्रकार से जो सीपी तरंग के साथ सहायक भाव से रहेगा वह तरंग के साथ खेलते हुये नृत्य करते हुये आनंद के साथ अपने को शुद्ध करते हुये अंत में उसमें खो जाती है वही अगर सीपी यह कहती है कि मैं इतनी आसानी से विश्वास नहीं कर सकता हूँ और कुछ धारणायें बना लेता है और अपने आप को बचाने के लिये सुरक्षित करने के प्रयास में तकलीफ सहती है, लेकिन फिर भी अस्तित्व की वह ऊर्जा रूपी धारा उसको अपनी ओर प्रेम के साथ खींचती रहती है जिससे कि वह भी आनंददायक हो जाये।
इसी प्रकार से जो व्यक्ति अपने आपको आनंदपूर्वक लहर के साथ स्वयं को समर्पित कर देता है उसका जीवन आनंद दर्शन हो जाता है। केवल उन विशेष क्षण में ही नहीं, जब कभी भी आप स्वयं को गुरू के चेतना के साथ जोड़ेगें और आनंद दर्शन को महसूस करेगें। आपको गुरू के नजदीक रहने की आवश्यकता भी नहीं है। अगर आप लगातार उस चेतना में विश्राम करते है तो आपका पूरा जीवन ही एक आनंददर्शन हो जायेगा और जो लोग प्रतिरोध करते है वे जीवन के उन आनंददायक क्षणों का उस ऊर्जा के साथ मिलकर उत्सव नहीं मना पाते। लेकिन अन्ततोगत्वा उनको भी यह सब कुछ मिलना ही है।
दर्शन के दौरान गुरू के द्वारा असाधारण रूप से ऊर्जा बहती है उस बहने वाली ऊर्जा को हम कैसे ग्रहण कर पाते है। अपने आपको एक छोटे से बच्चे के समान बनाकर आइये। एक गहरा समर्पण, पूरी कृतज्ञता के साथ अपने हृदय को पूरी तरह से पिघलाकर बस इतना ही पर्याप्त है। समाज ने प्रार्थना की शक्ति को नष्ट कर दिया है। प्रार्थना में वह ताकत है कि जैसा आप अपने को चाहते है आप पूर्णतया आपने आपको रूपान्तरित कर सकते है।
प्रार्थना क्या है? जब आप कुछ प्राप्त करना चाहते है आपकी इच्छा के साथ, आपकी प्रेरणा व एकाग्रता भी रहती है। उसको ही आपका संकल्प कहते है। कुछ समय में आप महसूस करेगें कि आपकी वह इच्छा पूरी करने के लिये, आपको किसी ऊँची ऊर्जा की मदद चाहिये। जब यह समझ आ जाती है, तब आपका संकल्प प्रार्थना बन जाती है। और आप ऊर्जा से प्रार्थना प्रारंभ कर देते है। मैं उसको पूरा कर सकता हूँ क्योंकि यह मेरा संकल्प है। मुझे इस ऊर्जा का एक आशीर्वाद चाहिये। जो कि मुझसे परे है प्रार्थना जन्म लेती है। इस प्रकार गहन प्रार्थना की मनःस्थिति में आइये।
जब आप अपनी भावनाओं को प्रबुद्ध गुरू के सामने रखेगें तो यह उस तरह से होगा जैसे कि प्रोजेक्टर में कोई फिल्म की स्लाइड लगायी गयी है। जैसा भी उस स्लाइड में होगा वह प्रोजेक्टर वैसा ही उसे पर्दे पर दिखला देगा। इसी तरह से आपकी इच्छाएं जिन्हें पूरा होने की आवश्यकता है आपके अपने और दूसरों के शुभ के लिये वे पूर्ण हो जायेगी। या तो इच्छा का बीज अंकुरित होगा या जल जायेगा। दोनों ही तरह से आप परितृप्ति का अनुभव करेंगे। जिन इच्छाओं की आपको आवश्यकता नहीं होगी, वे या तो नष्ट हो जायेगी, या आपके दिमाग से ही हट जायेगी।
आप ऐसी बहुत सी इच्छाओं के साथ रहते है जिनको पूरा करना आवश्यक नहीं है। गुरू की ऊर्जा अपने विवेक से इसे संभालती है।
एक छोटी कथा :
एक बार एक थके हुये राहगीर ने पेड़ के नीचे विश्राम करने का निर्णय लिया। यह एक इच्छा परिपूर्ण करने वाला पेड़ था। जब वह आराम कर रहा था तब उसे एक विचार आया कि कितना अच्छा होता कि थोड़ा अच्छा सा खाना भी मिल जाता, दूसरे ही क्षण स्वादिष्ट भोजन आ गया। वह हृदय से बहुत खुश हुआ और भोजन भी कर लिया।
अपना मन पसंद भोजन से संतुष्ट होने के बाद उसको विचार आया कि कितना अच्छा होता कि एक आरामदायक बिस्तर मिल गया होता। बिना समय गवायें उसके सामने राजा के आकार का पूर्ण आरामदायक बिस्तर आ गया। वह आश्चर्यचकित हुआ और वह उस पर लेट गया। जैसे ही उसके सिर ने तकिये को छुआ उसको पुनः विचार आया कि कोई उसको सोते समय पंखा कर दें। तभी अचानक एक लड़की आई जो पंखा लिये थे वह पंखा करने लगी। अचानक उसके मन में विचार आया कि मैं इस जंगल के बीच में हूँ, कहीं से कोई शेर न आ जाये। जैसे ही यह विचार उसके अंदर आया तभी शेर उसके सामने आ गया और उसको दबोच कर खा गया।
इसी प्रकार अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने से पहले आप में इच्छाओं के लिये स्पष्टता होनी चाहिये। जब आप गुरू के सामने अपनी इच्छा बोलते हैं तब आप इच्छा, स्वतः स्पष्टता पा लेगी। इसलिये मैं कल्पतरू कार्यक्रम में मैं आपको इच्छा को बोलने के लिये कहता हूँ। जब आप बोलेगें तब मैं समझ जाऊँगा कि आपकी कौन सी इच्छा पूरी करने लायक है और कौन सी नहीं। यह व्यक्त उर्जा की बुद्धिमत्ता है।
यह कल्पतरूदर्शन आपके अंदर जिन बीजों को बोता है, वे हैंशक्ति - जिन चीजों को बदलने की आवश्यकता है उनको बदलने के लिये शक्ति।
बुद्धि - जिन चीजों को नहीं बदला जा सकता उनके स्वीकार करने की बुद्धिमत्ता। युक्ति - यह समझ कि जो बदल सकता है, अस्तित्व स्वयं एक सदा परिवर्तित होने वाला स्वप्न है। भक्ति - आप इन चारों को अपने जीवन में उतारेंगें तब आपकी मुक्ति या स्वतंत्रता का अहसास होगा।
आप अपनी ऊर्जा का उपयोग अपने आपको बदलने में उपयोग करना शुरू कर दीजिये। पहले साधारण चीजों को बदलिये, पहले केवल दो आदतों को ही बदलें पूरे दस के बारे में न सोचे जिसको बदला जा सकता है। पहले उसको बदलें फिर बाद में देखें कि किसको नहीं बदल पा रहे है। तब जो आप नहीं बदल पा रहे हैं, उसे स्वीकार करें जब आप अपनी ऊर्जा को व्यक्त करना शुरू कर देगें तो आपकी बुद्धि जिसे बदला नहीं जा सकता उसे ग्रहण करने की बुद्धि स्वयं प्रवाहित होगी।
बुद्धि उसे स्वीकार करने में है जिस चीज को नहीं बदला जा सकता है। लेकिन जब तक आप उन चीजों को बदलने के लिये ऊर्जा प्रकट नहीं करेंगें, जिन्हें की बदला जा सकता हैं, तब तक जो चीजें बदली न जा सकती है, उन्हें स्वीकार करने की बुद्धिमत्ता आपके पास नहीं होगी। पहले जो बदला जा सकता है, उसे बदलने की कोशिश करें। तब आप देखेंगे कि आप में आत्याधिक क्षमता आ गयी है उसे स्वीकार करने की जिसे नहीं बदला जा सकता।
तीसरा बीज है स्पष्टता आप कितना ही चीजों को बदलें, कैसे और क्या बदलें तब भी सारा संसार स्वयं में एक बदलती हुई वास्तविकता है, एक बदलता हुआ स्वप्न बिना किसी कारण के। यह एक स्वप्न है बिना किसी कारण के लगातार बदलता रहता है। यह अकारण ही बिना कारण के है। आप समझें यह सब अकारण ही घटित होता है क्योंकि यह अकारण है आप इसको कारण रहित मंगलमय ऊर्जा है या तो अकारण मंगलमय ऊर्जा मानता है उसे संत या खोजी कह देते है जो इसको अराजक एक प्रयास या एक घटना मानता है उसको भौतिकवादी कह देते हैं।
इस पूरे अस्तित्व को आप या तो आश्चर्य के रूप में देखते है या फिर श्राप के रूप में अगर आप इसको अकारण मंगलमय समझते हैं तब यह एक आश्चर्य है और लगातार आश्चर्य है नहीं तो यह एक श्राप है।
दर्शन के समय आपकी आत्मा जीवन्त हो उठती है और अस्तित्व की ऊर्जा तरंगों के साथ उत्सव मनाती है उस समय जैसे मन गायब ही हो जाता है। दर्शन के समय का पूरा चित्र आपकी चेतना पर पूर्ण असर करता है।
मैं आपको केवल एक चीज कहना चाहूगां कि प्रकृति की यह ऊर्जा आपके लिये पिता के धन के समान है इसका आनंद उठाने से चूकिये मत सिर्फ अस्तित्व को हाँ कहिये और एक बच्चे के समान बनकर इसमें प्रवेश करिये।
जिस प्रकार से आपको पैसा निकालने के लिये भले ही वह आपका अपना बैंक का खाता हो तब भी चेक पर हस्ताक्षर करने पड़ते है उसी तरह से अस्तित्व की ऊर्जा को प्राप्त करने के लिये आपको खुले रहने की आवश्यकता है, बस इतना ही।
ध्यान रखिये केवल सीपी ही बारिश की बूंदों को अपने अंदर धारण करती है और उसको मोती बना देती है जब आप गुरू के सामने खुलते है तो उनका एक शब्द ही पर्याप्त है जिस प्रकार वर्षा का जल सीपी के अंदर प्रवेश करता है तो मोती बनता है, गुरू की उपस्थिति में जो कुछ भी घट रहा हो होने दें कोई तनाव न लें, कोई परेशानी अनुभव न करें, न ही कोई प्रतिक्रिया करें और न ही कुछ पाने की आशा करें जो कुछ हो रहा है होने दें, जिस प्रकार से तैराक, ऊर्जा की धाराओं पर नृत्य करते है उसी तरह से आनंद में बहें।