KAILASA Library/आपके प्रश्नों का समाधान/आपके प्रश्नों का समाधानSign in
आपके प्रश्नों का समाधान

आपके प्रश्नों का समाधान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

('your Questions Answered' in Hindi)

Paramahamsa Nithyananda

सारा विश्व के आनन्द समाजियों और नित्यानन्द आश्रम के स्वामीगणों को दिया हुआ प्रवचन

आपके प्रश्नों का समाधान

नितत्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि प्रेस द्वारा प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि यु.एस.ए. का एक विभाग

Ebook ISBN: 979-8-88572-048-9 नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी विभाग, यूएसए.

सर्वाधिकार...२००७

प्रथम संस्करण: .......... २००७

आईएसबीएन १३: ९७८-१-९३४३६४-३०-७

आईएसबीएन १०: १-९३४३६४-३०-४

सर्वाधिकार सुरक्षित । इस प्रकाशन का कोई भी अंश पुनः प्रस्तुत नहीं किया जा सकता, न किसी और रूप या माध्यम से प्रेषित किया जा सकता है, इलेक्ट्रोनिक, मैकेनिकल, फोटोकॉपी, रिकार्डिंग या कोई भी तरीका हो । इसके लिये प्रकाशक की लिखित अनुमति की जरूरत होगी । यदि आप इस पुस्तक में से कोई सूचना अपने लिये लें तो आपके कृत्य के लिये लेखक या प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी ।

इस पुस्तक की बिक्री से आने वाली राशि खैराती कार्य के लिये जायेगी ।

भारत में मुद्रक आदित्य मुद्रक, बंगलौर. फोन: ८०२६६०६७७६

मेरी उपस्थिति में आप प्रायः अपने प्रश्नों को विलीन होता हुआ क्यों पाते हैं ?

क्योंकि, जब आप मेरे साथ होते हैं, आप इतनी तीव्रता के साथ जागरूक बन जाते हैं, पूर्णतः उपस्थित, कि प्रश्नों के जागने के लिए स्थान ही नहीं बचता है! आखिर, प्रश्न क्या है, भूत काल और भविष्य काल को वर्तमान पर थोपना ?

इसीलिए जब आप मेरे साथ होते हैं तो आपकी शंकायें समाप्त हो जाती हैं । और इसीलिए मैं यहां हूं: आपके सवालों को हल करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें विलीन कर देने के लिये।

... प्र. स्वामीजी, क्या स्वयं को समझने के लिए संसार का त्याग करना आवश्यक है ?

स्वयं को समझने के लिए, यहां एक ही वस्तु है जिसका त्याग करने के लिए आपको अवश्य ही राजी होना होगा-अज्ञानता।

स्वयं के ज्ञान का संसार त्यागने से कोई सम्बन्ध नहीं। संसार से भाग आना उससे चिपके रहने जैसा ही बुरा है, दोनों स्थितियों में यह स्पष्ट है कि संसार ही आपके गतिविधियों को नियंत्रित करता है।

सांसारिकता से घृणा जितना अज्ञानता का उत्पादन है उतना ही उससे लगाव भी, दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं।

एक व्यक्ति पहाड़ पर एक गुफा में रह सकता है और उस पर संसार (सांसारिक) की धुन सवार रह सकती है, जबकि दूसरा व्यक्ति संसार में रह कर भी उससे पूरी तरह अलगथलग होकर उस खींचा तानी से दूर (सन्यास) रह सकता है। सन्यास लेना संसार को त्यागना नहीं है, परंतु सामान्य ढंग से संसार से लगाव और घृणा दोनों को त्यागना है। यही जीवन, जब अज्ञानता के धुंध से देखा जाए तो संसार है, और जब आत्म-जागरूकता की स्पष्ट रोशनी में देखा जाए तो सन्यास है। यह सच है, सन्यासी हमेशा सादा जीवन जीते हैं, संसार से अछूता। परंतु उनके लिए लगाव और घृणा को त्यागना कोई प्रयास नहीं है। जब आत्म-समझ जाग्रित होती है, त्याग अपने आप आता है।

सन्यास की ओर पहला कदम है आपके भीतर लगाव और घृणा के मध्य चल रहे संघर्ष के प्रति जागरूक होना। जैसे ही आप इसके साक्षी बनेंगे, आप इस बात के प्रति जागरूक होंगे कि आपके भीतर एक केंद्रिय भाग है जो इन संघर्षों से परे है, एक अन्तर्तात्मा जिसका हां या ना के सवालों से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह आपकी आत्मा है, स्थायी और अपरिवर्तनीय। इस जागृति की लौ में, जो भी आवश्यकता से अधिक है वह सामान्य ढंग से अलग हो जाता है जैसे कि पेड़ से मृत पत्ते। जो बचता है वह पूर्ण रूप से आवश्यक हैवह है सन्यास।

असली सन्यास का अर्थ तालाब में उस कमल की तरह रहना है, जो कीचड़ से भरे उस पानी में पूरी तरह सहज, परंतु उससे अछूता और अकलुषित रहता है।

एक जेन कहानी :

एक गुरू अपने शिष्य के साथ एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे। गांवों के सीमा पर एक छिछली जल धारा बह रही थी, जिसे गांव वाले सामान्यतः पैदल चल कर ही पार कर लेते। इस बार, उन्होंने पाया कि भारी बारिश की वजह से, जलधारा उफनकर छोटी नदी में परिवर्तित हो गई है, जो चल कर पार करने के लिए ज्यादा गहरी है।

शिष्य भयभीत हुआ, और गुरू से पूछा, 'गुरूजी, क्या हमें नदी पार करने का प्रयास करना चाहिए?' छुटकारा पाने की आवश्यकता को महसूस करना, स्वयं ही जागरूकता की ओर पहला कदम है। इससे यह पता चलता है कि आप नींद से जाग रहे हैं!

... प्र. स्वामीजी, जब भी मैं आपके सामने होता हूं, सारे सवाल गायब हो जाते हैं और सब कुछ संभव लगने लगता है। परंतु जब मैं आप से दूर होता हूं, सारे चिरपरिचित शक वापस आने लगते हैं। यह क्यों होता है और मैं इसके लिए क्या कर सकता हूं?

यदि मेरी उपस्थिति में कोई प्रश्न अपने आप ही गायब हो जाता है, तो यह समझने का वक्त आ गया है कि वह सही सवाल था ही नहीं, यह तो दिमाग का एक खेल है।

जब आप मेरे साथ होते हैं, मन का नियंत्रण आप पर नहीं होता-आप सामान्य रूप से ध्यान में बह जाते हैं। आप प्रेम पूर्ण, स्वच्छ शांति बन जाते हैं। इस अवस्था में, केवल वही सवाल जो आपका वास्तविक सवाल है, वही जो आपसे पूरी तरह संबद्ध हो उपस्थित रह पायेगा।

मेरी उपस्थिति में, आप बहुत अधिक जागरूक बन जाते हैं, पूरी तरह उपस्थित, कि सवाल पैदा होने के लिए स्थान ही नहीं बचता। जब आप मेरी उपस्थिति में नहीं होते हैं, तो दिमाग आजाद होता है आपके वर्तमान पर भूत काल और भविष्य काल को थोपने के लिए-आपके प्रश्न और किसलिए होते हैं वर्तमान पर भूत काल और भविष्य काल का खेल ही न?

अहम् की तरह ही, दिमाग से लड़ने में या उसे अनुचित ठहराने में कोई औचित्य नहीं है। यह वह संघर्ष है, जिसे आप निश्चित ही हारेंगे। इससे सावधान हो जाएं कि यही आपके मस्तिष्क का असली स्वभाव है, यह आशा की जा सकती है कि यह किसी और तरीके से बर्ताव नहीं करेगा। यह निश्चित ही चिंता, उलझन, शक को लाता है। बस इसके प्रति जागरूक होना ही काफी है। मन की मूर्खतापूर्ण गतिविधियों के लिए निर्णय न सुनाएं मन पर गुस्सा करना भी उसमें अपनी ऊर्जा खोना है। जैसे जैसे आप मन के कार्य कलापों का साक्षात् करेंगे, धीरे-धीरे आप इस बात के प्रति जागरूक होंगे कि आप मन नहीं हैं- आप मन से कुछ ज्यादा हैं, आप उसे देखने वाले हैं। आपकी ऊर्जा से वंचित होकर, मन चल नहीं सकता! आप जिसको अपना मन कहते हैं उसमें अव्यवस्थित विचार के स्थान पर स्वच्छ, तीव्रता से चेतन अवस्था पैदा होगी। उसी पल सारे प्रश्न विलीन हो जाते हैं और मन नहीं रहता है।

इसकी एक झलक ही मेरी उपस्थिति में आप अनुभव करते हैं। मैंने आपको अभी जो कहा है वह तरीका है हरदम आपके पास उसके रहने का-जब मैं आपके साथ न रहूं तब भी! यह एक धीमी प्रक्रिया है-इसे समय दें। यह होगा। केवल यही जागरूकता आपमें आत्म-ज्ञान जगा सकता है, और आसक्ति दमन करने की इन धारणाओं से मुक्ति दिला सकता है, और सभी दोहरेपन से!

... प्र. स्वामीजी, आप कहते हैं कि शंकालु प्रवृत्ति सीखने में बड़ी बाधा है। परंतु आप हमें शक को कहने के लिए भी प्रेरित करते हैं। क्यों?

आप प्रश्न कर सकते हैं या तो शंकालु प्रवृत्ति से या शक के कारण। परंतु दोनों के बीच में बहुत अधिक भिन्नता है। शंकालु प्रवृत्ति वह अवस्था है जिसमें इंसान किसी पर भी विश्वास करना नहीं चाहता। बस इसी तरह, केवल तर्क करने के लिये तर्क करेगा। इस अर्थ में संशयता की प्रवृत्ति स्वयं एक अवचेतन विश्वास है, यह एक पूर्वनिश्चित नकारात्मक धारणा है कुछ भी और सब कुछ के विरोध में। संशयी व्यक्ति की अपनी कोई राय या विचार धारा नहीं होती, उसके पास केवल तर्क है, उस हर विचारधारा के खिलाफ जो उसके सामने रखा जाए। वह घंटों किसी एक विचारधारा के विरूद्ध तर्क करेगा, और अगर आप एक दूसरी विचारधारा रखें जो पहले वाले से बिल्कुल विपरित है, तो वह उतने ही जोरदार ढंग से उसके विरूद्ध भी तर्क करेगा! वास्तव में, यह सब कुछ ना के स्थायी रवैये में बस गया है। इस अर्थ में, संशयता सीखने वाले की यात्रा का अंत कर देती है, क्योंकि इस रवैये के साथ कुछ भी कर पाना मुश्किल है। संशय की प्रवृत्ति ने स्वयं को बदलाव की संभावना के लिए बंद कर दिया है। दूसरी तरफ, शक, खुलेपन और

... प्र. स्वामीजी, आप हमें प्रेम में 'अपना संपूर्ण 'देने के लिए कहते हैं। परंतु अगर प्रेम की कदर न की जाए अथवा लौटाये न जाए तो क्या होगा ?

यदि आप सच में प्यार में पड़े हैं, तो आप स्वतः ही 'अपना सब कुछ ' दे देंगे। प्रेम बिना शर्त बाहर छलकना है। प्रेम में आप स्वयं से पूछने के लिए रूकते नहीं हैं कि दूसरा व्यक्ति आपका सब कुछ पाने के काबिल है या नहीं। वास्तव में, दूसरे व्यक्ति की उपयोगिता का कोई प्रश्न ही नहीं है। प्रेम एक उपहार है। यदि आप दूसरे व्यक्ति की उपयोगिता को नापेंगे और बदले में समान और सटीक मात्रा में प्रेम देते हैं, तो यह सामान्य रूप से सौदा होगा। यह व्यापार होगा, प्यार नहीं। सच्चे प्यार में यह प्रश्न 'क्या मैं अपना सब कुछ दे दूं ?' कभी उत्पन्न ही नहीं होना चाहिए!

अब प्यार के विषय की कदर होने लगी है। प्यार करने के लिए आपका कारण क्या है; बताएं ? क्या प्यार कोई कार्यक्रम है जिसके लिए आपको तालियों की आवश्यकता है ? क्या यह काफी नहीं कि आप प्यार करते हैं? किसी और पुरस्कार के लिए देखने की क्या आवश्यकता है ? प्यार को लौटाने के लिए कहना अपने प्रियजन पर किसी तरह का नियंत्रण पाने की कोशिश है। बदले में आपको प्यार न करने की आजादी दूसरे व्यक्ति को देने से आप मना करते हैं। यह एक प्रकार के अधिकार की भावना है, जब आप अपने चाहत के पिंजरे में दूसरे व्यक्ति को कैद करते हैं एवं जैसा कि मैं दोहराता हूं, प्यार में की तरह है, यह बिना शर्त अपने आपको देता है, और जो भी उसके घेरे में खड़ा होगा वह बिना सवाल के प्रेमपूर्णता या ताजगी का अनुभव करेगा। यह प्रेम हमेशा आपका समृद्ध बनाता है, यह एक प्रकार का प्रेम है जिसका आनंद बिना किसी डर या आत्म-ग्लानि के उठाया जा सकता है।

प्रेम को अपना गुण बनाने के लिए, अपने को पूरी तरह से समर्पित करने के लिए राजी हो जाएं। केवल एक अहम् रहित अवस्था में ही इस तरह का प्रेम उत्पन्न हो सकता है। यह आसान नहीं है, पर आप शुरूआत कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामान्य रूप से प्रेम और कृतज्ञता के द्वारा, आप अहम् को कुछ मात्रा में जाने देना शुरू करेंगे।

जैसे जैसे आप अहम् को जाने देंगे, उस स्थान पर अधिक से अधिक प्रेम प्रवेश करता जाएगा। अपने रिश्तों में इसका अभ्यास करने की कोशिश करें। प्यार करने को लेकर झमेला करने की आवश्यकता नहीं है; प्रेम में गंभीर न बनें-बस पूरी तरह ईमानदार हों!

... प्र. स्वामीजी, भारत में हम रिवाजों एवं मूर्ति पूजा के साथ बड़े होते हैं। आप इनके पक्ष में हैं या विरूद्ध ?

सबसे पहले, मैं न ही मूर्ति पूजा और रिवाजों के पक्ष में हूं न ही विरूद्ध-या, किसी और बात के! उचित तरीके से किया जाए, तो रीति-रिवाजों में प्रचंड शक्ति है, वह अकल्पनीय स्तर की जागरूकता और बदलाव ला सकते हैं।

आश्रम में, आप मुझे प्राय: पूजा व यज्ञ करते हुए पाएंगे। वास्तव में, इनका मेरे लिए कोई अर्थ नहीं है, मुझे दैवीय शक्ति से आदान-प्रदान करने के लिए किसी मार्ग की आवश्यकता नहीं है। यह मेरे लोगों के लिए है। मैं ऐसा आप सबका ध्यान एक जाने पहचाने क्षेत्र में खींचने के लिए करता हूं, एक स्थान जहां आप सुरक्षित और शान्त महसूस करें। एक वातावरण जो वर्षों की पूजा से पवित्र हो गया है, अपने प्रिय देवी-देवताओं के आगे सर झुकाना एवं चिर परिचित मंत्रों के उच्चारण को सुनना, एक शांत, ध्यानशील अवस्था संभवतः ही आपको प्रभावित करती है। इस समय, आप पूरी तरह खुले और समर्पित होते हैं, मेरी ऊर्जा को ग्रहण करने वाले। यही वह समय होता है जब मैं आपकी जानकारी और प्रतिरोध के बिना ही, आप पर सही मायने में मेहनत कर सकूं क्या अब आप मुझे समझ रहे हैं? (अवश्य ही, मैंने अभी बचपना नहीं त्यागा, और इसीलिए मैं इन सुन्दर मूर्तियों से खेलने का आनंद पूरी तरह से लेता हूं- परंतु यह दूसरी बात है!)

... प्र. स्वामीजी, कर्म क्या है ?

कर्म क्या है, मैं आपको बताता हूं।

जब भी एक गतिविधि शुरू होती है, परंतु पूरा न हुआ हो, तो एक शक्ति होती है जो आपको उसे पूरा करने के लिए खींचती है, उसे समाप्ति की ओर ले जाने के लिए। यह शक्ति कर्म है। जिसका स्वाद आपने चखा है, चाहा है परंतु पूरी तरह अनुभव नहीं किया है, आपको लगातार उस अनुभव को दोहराने के लिए खींचती रहेगी, जब तक आपको संतुष्टी का अहसास न हो। आप उस गतिविधि को दोहराते रहेंगे जब तक आप वास्तव में वही अनुभव न बन जाएं क्योंकि आप पूर्ति हैं। आप केवल इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए ही शरीर में प्रवेश करेंगे। इस पूर्ति के दौरान, आपका सम्बन्ध इन वस्तुओं से पड़ता है, इन ‘मुसीबतों’ से।

मैं कर्म के लिए यही व्याख्या देता हूं। दूसरे सभी शब्द- मेरे बुरे कर्मों की वजह से ही मुझे यह रोग हो गया, मेरे अच्छे कर्मों की वजह से ही मैं स्वामीजी से मिल सका-यह सब केवल बातें हैं जिसे हम घटना के घट जाने के बाद कहते हैं। जो भी होता है, हम उसे कर्म का नाम देते हैं।कर्म शब्द को बहुत गलत समझा जाता है। मैं आपको कर्म की व्याख्या नहीं बता रहा हूं जैसा कि हम समझते हैं मैं कर्म को तकदीर या विधि का विधान नहीं मानता हूं। मेरे अनुभव के अनुसार, विधि जैसा कुछ नहीं होता। वर्तमान पूरी तरह अस्तित्व द्वारा खुला होता है। यह हम ही हैं जो निर्णय करते हैं। उसके बाद अहंकार की बारी आती है, जिसकी जिम्मेदारी है स्वार्थपरता पर आधारित धारणा बनाना जैसे। 'मैं इस फूल को पसंद करता हूं' या 'मुझे लगता है पड़ोसियों के बगीचे में बेहतर गेंदे के फूल हैं' या ऐसा ही कुछ। अहंकार की सूचनाओं को आधार बनाकर आत्मन निर्णय लेता है कि क्या करना है : 'फूल को तोड़ो'! या 'फूल को पानी दो'! या 'उसे फेंक दो'!

इस व्यवस्था के विषय में एक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जिस वक्त तक सूचना आत्मन तक पहुंचती है, वह पहले से ही अहकार द्वारा छनकर आती है-इसका परिणाम यह होता है कि जो आप देखते और करते हैं वह वास्तविकता नहीं है, परंतु वास्तविकता का स्वार्थपरक रूपांतर होता है जो आपको अहम् दिखाना चाहता है। आश्चर्य की बात नहीं आप अज्ञानता और उलझन की स्थिति में होते हैं, और इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि मस्तिष्क के अन्तरसंवाद के योग्य है!

जब प्रज्ञा जागृत होती है, अहम् स्वाभाविक मौत मरता है। पहली बार, आत्मन इस स्थिति पर सीधा नियंत्रण करता है। यह राष्ट्रपति शासन की तरह है ! प्रचंड ऊर्जा के स्रोत खुल जाते हैं और उपलब्ध होते हैं। सूचना का सोखना अब मात्र पांचों इन्द्रियों पर निर्भर नहीं रहता है। परिणामस्वरूप, सुचना को तैयार करना और निर्णय लेना बहुत अधिक जल्द व कुशल हो जाता है-परिणामस्वरूप साधारण आंखों को यह चमत्कार लगेगा। यही वह अवस्था है जिसमें योगी उड़ते हैं, वस्तुओं को कहीं भी उत्पन्न कर देते हैं, और ऐसे ही चमत्कार करते हैं। यह वह जादुई अवस्था है जिसका अनुभव दैवियता के साथ सुर मिलने पर होता है।

तो देखें, दैवीय शक्ति के निकट आने के लिए, जो वस्तु आपको त्यागनी होनी होंगी वह दिमाग या बुद्धि नहीं बल्कि केवल अहम् होगा। नहाने के पानी के साथ बच्चे को भी फेंकने की गलती न करें !

  • * * *
Paramahamsa Nithyananda
Paramahamsa Nithyananda

आज परमहंस नित्यानंद का व्यक्तित्व दुनिया भर के लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा है । उन्होंने अपने सच्चे अनुभव के आधार पर परमानंद प्राप्ति को तकनीक बनायी और हर व्यक्ति के लिये भेंट की ।

उनकी पद्धति हमें शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ गहरी आध्यात्मिक शक्ति देती है । विश्व के लाखों लोगों ने उनकी तकनीक से थोड़े समय में आभूत परिवर्तन का अनुभव किया है ।

वे ऐसे साधन देते हैं जिनसे बुद्धि या प्रतिभा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्दृष्टि और अभिज्ञता द्वारा सक्रिय और रचनात्मक जीवन जीने का निर्देश मिलता है । वे बाह्य संसार में श्रेष्ठता तथा आंतरिक संसार में आलोक लाने की राह एक साथ दिखाते हैं । उनके कार्यक्रम व्यक्ति को सहज रूप से भजन-प्रार्थना में लीन होना सिखाते हैं ।

परमहंस नित्यानंद कहते हैं, ‘इस भौतिक संसार सफलता की मास्टा कुंजी ध्यान - है । वह तुम्हारे आंतरिक जगत् में गहरा संतोष देती है ।’ उनके ध्यान- के कार्यक्रम में जो शक्तिशाली तकनीक और प्रणाली होती है, वह व्यक्ति की चेतना को थोड़े समय में ही पुष्पित और प्रस्फुटित होने में मदद करती है ।

परमहंस नित्यानंद संसार भर के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्तव्य के साथ काम करके वैज्ञानिक सामग्री के आधार पर रहस्यमय घटनाओं को लिपिबद्ध करते हैं। वे स्वयं अपनी स्नायविक व्यवस्था से चिकित्सा विज्ञान के जगत को कुतूहल से भर देते हैं। इस सारे आश्चर्यजनक अवलोकन के बार वैज्ञानिकों को लगता है कि दिल की बीमारी, कैंसर, जोड़ों का दर्द, शराब का नशा आदि की बीमारियों का अनुपात, उनका बढ़ना आदि की स्थिति को बदलने की संभावना हो सकती है।

लाइफब्लिस फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में फैला नित्यानंद का वह आंदोलन है जो ध्यान और परिवर्तन के लिये है। इसकी स्थापना २००३ में हुई। तब से अब तक तेंतीस देशों के एक हज़ार केन्द्रों में यह संस्था व्यक्ति को बदल कर मानवता के जीवन में बदलाव ला रही है।

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

नित्यानंद मेडिटेशन अकादमी (एन एम ए) संसार भर में आध्यात्मिक प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करती है, जहाँ आंतरिक विकास गहरा है और बाह्य विकास एक सहज परिणाम है। ये अकादमियाँ पवित्र वटवृक्ष, विडदी आश्रम, भारत ऐसी जगह और स्थान के रुप में देखी जाती हैं, जहाँ ध्यान से

संपर्क करहें:

यू एस ए: नित्यानंद ध्यानपीठम् ९२८ हंटिंग्टन डी आर, दारते, लॉस एंजेलस सी ए ९१०१०, यू एस ए फोन: ९०९-६२५१४०० ईमेल: [email protected] यू आर एल: www.lifebliss.org, www.lifeblissgalleria.com [email protected]

भारत: नित्यानंद ध्यानपीठम् नित्यानंद पुरी, कल्लुगोप हल्ली, मैसूर रोड, बैगलोर - ५६२१०९, कर्नाटक, भारत फोन: ९१+८० ६५५९ १८४४ / २७२० २०८४ फैक्स: ९१+८९ २७२८८२०७ ईमेल: [email protected] यू आर एल: www.dhyanapeetam.org

विश्व भर के अन्य आश्रमों और केन्द्रों के लिये भेंट करें www.dhyanapeetam.org

निश्चित रूप से पढने योग्य पुस्तकें :

सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष

प्रेम की समझ

क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है?

चिंता से उत्सुकता तक

पीड़ा से आनन्द तक

निश्चित समाधान (गारेंटीड सोल्युशन्स)

ध्यान के विधियाँ आप के लिए

www.nithyananda.org

अगर आपका सवाल मरी उपस्थित मों

अन्तार्धवलिन हा जाती है, ता र्या

आपका प्रकृतप्रिश्न नहीं है, कवल

आपका मन का एक खलि मात्र है ।।

— प र म हं स नि त्या नं द —

आपके प्रश्नों का समाधान

(‘your Questions Answered’ in Hindi)

Paramahamsa Nithyananda

PUBLISHED BY NITHYANANDA VEDIC SCIENCES UNIVERSITY PRESS A division of Nithyananda Vedic Sciences University, USA

Ebook ISBN:

979-8-88572-048-9