प्रेम की समझ
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

प्र. प्रेम क्या है ?
यह छद्म रूप में साधारण प्रश्न है, परंतु देखें यह आपको कितनी गहराई तक ले जाता है! जिसे सामान्यतः प्रेम कहते हैं वह हार्मोन की क्रियाशीलता से अधिक कुछ नहीं है। यह लोभ, भय, गुस्सा और ईर्ष्या की खींचा तानी के बीच में काम करता है। इस तरह के प्रेम में जीना जो हार्मोन और मन का खेल है एक नरक के समान है।
परंतु हममें से अधिकतर लोग छोटे-छोटे मतलबी प्रेम जिसे हम जीवन भर देते व लेते आए हैं के परे कुछ कल्पना ही नहीं कर पाते। प्रेम के वास्तविक अर्थ को समझने के लिए, पहले हमें मनुष्य के स्वभाव को समझना होगा। मनुष्य कुछ सीमा तक तीन हस्ती वाला है, जो कि बुद्धि, भावना एवं अन्तरात्मा से बना है। सबसे भीतर का केंद्रिय भाग, आत्मन या स्व सबसे परे है।
जब आत्मन की रोशनी बुद्धि को भर देती है, बुद्धि पर ऊर्जा की बरसात होती है-और प्रज्ञा में बदल जाती है।
जब आत्मन भावना के द्वारा कार्य करता है, भावना शुद्ध होती है और विश्वास के रूप में व्यक्त होता है। और जब आत्मन स्व का स्पर्श करता है, तो अन्तरात्मा प्रेम के रूप में खिलती है। अंततः चेतना के चरम रूप में खिलने को प्रेम कहते हैं। यही हमारे पास मौजूद अंतिम संभावना है। जब प्रेम बुद्धि के मध्य फैलता है तो सही तरह से 'प्यार में पड़ना' कहते हैं! जब यह भावनाओं के मध्य फैलता है, हम उसे 'प्यार में उठना' कह सकते हैं। जब यह अन्तर्भात्मा में फैलता है, तो उसका नतीजा 'प्यार में उड़ना' होता है! एक ही प्रकार का प्यार जो नाम के अनुरूप आपको उड़ने के लिए पंख देता है।
प्र. साधारण प्रेम किस तरह से दैवीय प्रेम से अलग है? क्या यह दोनों ही एक ही तलाश की अभिव्यक्तियां हैं ?
मैं कह सकता हूं कि प्रेम दो तरह के हैं- बांट कर प्रेम और दैवीय प्रेम !
साधारण प्रेम बांटता है, दैवीय प्रेम जोड़ता है।
साधारण प्रेम दीवारों का अनुभव करता है, दैवीय प्रेम दीवारों को नहीं पहचानता है।
परंतु हां, यह एक ही तलाश की अभिव्यक्तियां हैं। इन दोनों तरह के प्रेम के प्रकार में अंतर नहीं है, परंतु स्तर में है। जब साधारण प्रेम बुद्धि से अन्तर्भात्मा की ओर जाता है, तब यह दैवीय प्रेम की गुणवत्ता की ओर जाता है।
प्र. परंतु हमारे दैनिक रिश्तों में, क्या हमेशा ही कुछ तत्व अधिकार की भावना और ईर्ष्या इत्यादि के नहीं होंगे ?
नहीं। यदि यह किसी रिश्ते में रहते हैं, तो यह प्यार का रिश्ता बिल्कुल नहीं होता है; यह केवल अहम् की तुष्टि करने वाला खेल है जिसमें प्यार का स्वांग रचा जाता है। यदि आप
जब दो इंसान सच्चे प्यार में बंधे होते हैं, तो वह एक दूसरे को समर्पण नहीं करते, वह दोनों तो प्यार के सर्वोच्च अनुभव को समर्पित हैं।
आपका प्रेम करना ही अपने आप में पूर्ण आश्वासन है। किसी और प्रतिभूति या जमानत की कोई आवश्यकता नहीं है। सच्चाई में, प्यार विश्वास करता है अगर विश्वास का उल्लंघन हो तो भी। उसे और कोई रास्ता नहीं आता। किसी दूसरे तरह से प्रतिक्रिया करने का अर्थ है दूसरों की खुशियों को बर्बाद करना, और जो सच्चा प्यार करता है वह ऐसा कभी भी सहन नहीं कर सकता!
प्यार ईर्ष्या और अधिकार की भावना की भाषा नहीं जानता। प्यार के रिश्ते में इनको लाना निश्चित तरीका है प्यार को मार डालने का। सावधान रहें!
प्र. बिना अधिकार की भावना के, निष्ठा के लिये बाध्यता जैसी बातों से, क्या रिश्तों का पतन जिसे 'मुक्त प्रेम' या 'यौन मुक्तता' कहते हैं में नहीं होगा?
नहीं। इसके विपरीत, इसका ठीक उलटा होता है। अधिकार की भावना के अस्तित्व का परिणाम ही यौन मुक्तता है। जब प्रेम बुद्धि के द्वारा लिया और दिया जाता है, तो उसका परिणाम गहरा असंतोष होता है। चाहे आप उसे कितना भी दबाना चाहें, यौन मुक्तता तब तक उभरकर सामने आती रहेगी जब तक लोग बेहतर सौदे की तलाश करते रहेंगे। इस तरह का प्रेम कभी भी आध्यात्मिकता या केवल सुन्दरता की ओर ऊंची उड़ान नहीं भर सकता; इसका परिणाम केवल चतुराई, शोषण और कुंठा में हो सकता है।
जब प्रेम भावना द्वारा निर्देशित होता है, तब कोई अपने साथी के साथ ही पूर्णता का अहसास अनुभव कर सकता है। अब किसी भी प्रकार के संतोष के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। 'यौन मुक्तता' का मुक्तता गायब, हो जाता है, केवल 'यौन' रहता है।
अंततः जब प्रेम अर्न्तात्मा से निकलता है, तो 'यौन शब्द' स्वतः ही गायब हो जाता है। तब कोई अपने साथी के बिना ही पूर्ण तृप्ति का अनुभव करता है। ऐसी संपूर्ण आत्मपर्याप्तता होती है कि यौन इच्छा कि पूर्ती की कोई आवश्यकता नही पड़ती।
प्र. किस तरह से यौन मुक्तता जैसी संपूर्ण 'शारीरिक' घटना को बुद्धि नियंत्रित करती है ?
कौन कहता है यौन इच्छा शारीरिक घटना है? यदि प्यार या यौन इच्छा केवल शरीर द्वारा ही व्यक्त होती, तो आप जब चाहते इससे बाहर निकल जाते। यह तो जब मन द्वारा व्यक्त होता है तो समस्या प्रारंभ होती है! देखा जाय तो प्रायः नब्बे प्रतिशत यौन क्रिया मस्तिष्क से संबंधित है। यह सही है! कितने लोग यौन क्रिया की परम अनुभव को प्राप्त कर पाते हैं असली सहभागी से ज्यादा सुन्दर की कल्पना किये बिना? इसका अर्थ है यौन इच्छा पूरी तरह मानसिक क्रिया है।
यदि आप एक मानसिक खेल के बिना ही उत्कर्ष पर पहुंच सकते हैं, स्वयं और अपने साथी के साथ, आप यौन इच्छा से मुक्त हो जाएंगे।
प्र. आध्यात्म सीखने वालों के लिए क्या सांसारिक प्रेम त्यागना आवश्यक है ? आपको सांसारिकता त्यागने की आवश्यकता है, प्रेम को नहीं !
प्र. क्या प्रेम अहम् की तुष्टि करने वाला भी हो सकता है ?
हां- जब वह बुद्धि से पैदा होता है। वास्तव में, अधिकतर लोग किसी रिश्ते में या तो शोषण करते हैं या उनका शोषण होता है। आजकल हम जिसे प्रेम और नफरत का रिश्ता कहते हैं उसका संपूर्ण आधार अहम् है। अधिकतर 'प्रेम' के रिश्ते इस राह पर चलकर खत्म हो जाते हैं क्योंकि आपका साथी एक सीमा के बाद आपके अहम् की मांग को पूरा करने से अस्वीकार करता है (या असमर्थ होता है)।
प्रेम में डूबे रहने का दावा करने वाले लोगों के आहत अहम् की शिकायत आप सुनते हैं: 'वह कभी नहीं सुनती', 'वह मेरा सम्मान नहीं करता', 'वह मेरे आवश्यकताओं को नहीं समझती', वगैरह, वगैरह। यह और कुछ नहीं बल्कि चोट खाए अहम् की सिसकियां हैं। याद रखें, अहम् संघर्ष पर फलता-फूलता है। संघर्ष अलगाव की भावना का प्रारम्भ करता है, 'मैं और तुम की भावना जगाता है' जिसमें अहम् अपने आपको बलशाली महसूस करे। जब आपको नया नया प्यार होता है तो आप स्वतः ही सुंदरता के अनुभव के आगे समर्पण करने को तैयार हो जाते हैं। अहम् को जबरदस्ती किया जाता है कि वह सक्रिय सहयोग न कर सके। परंतु जब प्रेम बुद्धि द्वारा आता है, वह अधिक देर तक इस 'ऊंचाई' को संभाल नहीं सकता। जितनी जल्दी रिश्ता परिचित हो जाता है, अहम् वार करता है, संघर्ष की स्थितियों को बनाता हुआ जो उसके जीवित रहने के लिए आवश्यक है। प्यार और नफरत भरा रिश्ता केवल रूमानी लगावों तक ही सीमित नहीं है। क्या केवल उस व्यक्ति की उपस्थिति से आप खुशी से भर उठते हैं, शांति के साथ, क्या आपको स्वयं में और ज्यादा केंद्रित महसूस कराता है?
क्या आप दोनों खामोशी के साथ एक साथ बैठना पसंद करते हैं, विचारों के आदानप्रदान का अनुभव करते हुए जो शब्दों से परे हो ?
जो भी हो, आपको कभी भी उस व्यक्ति को खोने का डर न सताए ?
क्या चुनौती एवं चिंताओं ने आपके प्यार को और अधिक निखरने में मदद की है?
क्या उस व्यक्ति को प्यार करने का ख्याल आपको स्वाभाविकतः ही आता है- जैसे कि और कोई रास्ता न हो?
यह प्यार का सत्व है। वास्तव में, प्यार इस डर को जानता ही नहीं है कि हो सकता है सब कुछ भ्रम हो। तो जब आप प्यार करें, तो ऐसे करें जैसे कि वही एकमात्र सत्य है और अगर कभी ऐसा पल आए जब आपको लगे कि यह सब भ्रम है, इसका साधारण सा मतलब होता है कि प्यार खत्म हो चुका है और अब वक्त आ गया है कि आप आगे बढ़ जाएं।
प्र. यदि रिश्ते में कोई अनबन हो, तो कोशिश करते रहना चाहिए या आगे बढ़ जाना चाहिए ?
अच्छा सवाल है।
प्यार सबसे खतरनाक मार्ग है।
जिन लोगों में बहुत हिम्मत होती है वही उस राह पर चलते हैं। इस राह में किसी भी मोड़ पर आपको, बहुत सी खुशी, बहुत सा दर्द, अत्यधिक सुंदरता, बहुत ज्यादा संघर्ष और अत्यधिक समझ के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
हां, हर रिश्ते में संघर्ष होना अवश्यम्भावी है, क्योंकि हर व्यक्ति अपने आप में अनूठा होता है, और कोई भी दो व्यक्तित्व ऐसे नहीं होते जिनका सामंजस्य इतनी अच्छी तरह बैठे कि उसमें कोई दरार न रह जाए।
यदि झगड़ा होता है, तो उसे इस डर से दबा न दें कि कहीं रिश्ता ही न खत्म हो जाए। इसके विपरीत, इसे अनदेखा करना भी ऐसा ही होगा। झगड़े को होने दें। उसका परीक्षण करें। देखें कि आप उससे क्या सीख सकते हैं। क्या वह आपके अंदर कुछ पनपने से हो रहा है क्योंकि आप गुप्त रूप से कुछ स्वीकार करने को राजी नहीं हैं ?
किसी बहुत घनिष्ट रिश्ते में ही आप स्वयं को आविष्कार कर सकते हैं। आपका साथी एक परत की तरह है जो आपके स्वाभाविक स्वभाव को प्रतिबिम्बित करता है। किसमें इतनी हिम्मत होगी कि आपके बदतर दोषों की ओर इतनी स्पष्टता के साथ इशारा कर सके!
तो अपने झगड़े की प्रकृति का परीक्षण करें। याद रखें हर रिश्ते में एक वक्त होता है साथ रहने का और एक वक्त होता है आगे बढ़ने का। आप किस तरह का प्यार बांटना चाहते हैं ? क्या आप वास्तव में, सच में, निश्चित रूप से प्यार करते हैं ? क्या आप लोग दोनों एक दूसरे से गहराई से सम्बद्ध हैं, अन्तरात्मा से अन्तरात्मा ? सभी ध्यान की भीख मांग रहे हैं, प्यार की भीख मांग रहे हैं। जब आप स्वयं ही प्यार के भिखारी हैं, तब आप दूसरों को प्यार कैसे दे सकते हैं?
चिंता न करें कि आपका प्यार लौटाया जा रहा है या नहीं।
प्यार सौदा नहीं है, यह एक उपहार है। जब प्रेम किसी के अन्तर्नात्मा से निकलता है, तो वह 'सही व्यक्ति ' या सही स्थान या सही समय के लिए नहीं रूकता। वह इसकी भी परवाह नहीं करता कि प्रेम के बदले में प्रेम मिल रहा है या नहीं। आप प्रेम से इतने भरे होते हैं कि उस अनुभव को बांटने की बाध्यता को महसूस करते हैं, जैसे कि बादल की आवश्यकता है बारिश को बांटना, या फूल का अपनी सुगंध को बांटना। इस तरह का प्रेम दोनों पर आशीर्वाद बरसाती है, देने वाले पर और लेने वाले पर। जब दोनों साथी प्रेम 'मांगने ' की ध्रुवता से प्रेम 'देने ' की ध्रुवता की ओर बढ़ेंगे, तब आप दर्द से परे जा सकते हैं।
प्र. क्या गुरू के साथ प्रेम में पड़ना भी 'गिरना' है ?
हां और नहीं।
साधारण 'प्रेम में पड़ना ' रूप का लगाव है। गुरू के साथ, यह मात्र एक प्राथमिक कदम है रूप से परे जाने की ओर।
सामान्यतः, जब आप प्यार में पड़ते हैं, आप कई तरीकों से गिरते हैं-क्योंकि अधिकार की भावना, ईर्ष्या, आधिपत्य, गुस्सा जरूर इसका पीछा करेंगे। प्रेमी एक दूसरे के साथ लुका-छिपी का छोटा सा खेल खेलते हैं। यद्यपि हर किसी को अपने आपको संपूर्ण महसूस करने के लिए दूसरे की आवश्यकता पड़ती है, अहम् भी अपने पर दूसरे के प्रभुत्व पर नाराज होती है। यह नाराजगी दूसरे पर गुप्त शारीरिक या मानसिक हिंसा के रूप में अपने को व्यक्त करती है।
गुरू के साथ, भी यही प्रेम और यही डर बना रहता है- लेकिन वहां पर कोई समझौता नहीं है। आपको पूरी तरह से गिरना होगा- दिमाग से समर्पण और हृदय से समर्पण! गुरू संपूर्ण प्रेम देते हैं और पूर्ण समर्पण चाहते हैं। प्रेम और समर्पण दोनों का अर्थ है अहम् की निश्चित मौत।
जब आप गुरू के पास आते हैं, तो धोखा और प्रभुत्व का खेल नहीं खेल सकते जो कि आपके अहम् को जिंदा रखने के लिए इतना आवश्यक है। यह आपके अहम् की अंतिम
मानवता के लिए स्थाई महत्व जैसे विषयों पर शताब्दियों से विज्ञान और आध्यात्मिकता में युद्ध होता आ रहा है। यद्यपि आध्यात्मिक गुरू हमेशा कहते आए हैं कि शून्यता की अवस्था ही 'असली' तथ्य है, और हम सभी के लिए एक अनुभव करने योग्य लक्ष्य है, स्वाभाविक तौर पर वैज्ञानिक समूह इस बात को बिना किसी ठोस सबूत के मानने को तैयार नहीं हैं। पहली बार हमारी शताब्दी में, विज्ञान को आशापूर्ण तरीके से स्वाभाविक से अधिक (सुपरनॉरमल) और अस्वाभाविक (पैरानॉरमल) की कुंजी गहन चिकित्सकीय साक्ष्य के साथ मिल गई है, जो यह समझाती है कि आध्यात्मिक रूप से बहुत अधिक विकसित व्यक्ति को क्यों कुछ 'शक्तियां' मिलती हैं बाकी सब जिसका सपना ही देख सकते हैं।
मार्च २००४ में, इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब पाने की आशा लिए, आक्लाहोमा (यू एस ए) के तंत्रिका विज्ञानीओं के विशेषज्ञों के दल ने स्वामीजी के विज्ञान को चुनौती देता तंत्रिका विज्ञान तंत्र पर अग्रणी एवं विस्तृत वैज्ञानिक शोध किए।
आने वाले पृष्ठों में प्रस्तुत, दल के प्राथमिक शोध विवरण, की गहरी समबद्धता केवल विश्व के चिकित्सकीय बिरादरी के साथ ही नहीं है, परंतु उन सबके लिए है जो खामोशी के साथ यही प्रश्न पूछते ओ रहे हैं- कौन विश्वास करता है और फिर भी कौन विश्वास नहीं करता है, कौन जानता है और फिर भी नहीं जानता है-संपूर्ण मानवता के लिए, इस मार्ग रहित मार्ग जो जीवन है पर साहसिक काम करने वाले साथी के लिए।
माइंड मैटर्स का कॉलम ᵀᴹ एक योगी का मस्तिष्क आर. मुरली कृष्ण, एम.डी. अध्यक्ष सीईओ, इंटेग्रिस मेंटल हेल्थ एण्ड जेम्स एल. हॉल, जूनियर सेंटर फॉर माइंड, बाँडी एण्ड स्पिरिट का विवरण
परमहंस श्री नित्यानंद स्वामी एक छरहरे, स्वस्थ दिखने वाले युवा पुरुष हैं जिनके बाल कंधे तक लंबे और काले हैं। सुन्दर एवं नम्र होने के साथ साथ स्वामीजी खुले तौर तरीकों के स्वामी हैं। उत्सुकता का खजाना लिए हुए वह किसी भी साधारण अमरीकी कॉलेज के छात्र प्रतीत होते हैं। अमरीकी कालेज छात्रों और स्वामीजी में यह अंतर है कि छात्र भगवा वस्त्र नहीं पहनते, न ही भगवा पगड़ी बांधते हैं, उन्हें आध्यात्म के आलोक का अनुभव नहीं हुआ है और न ही दुनिया के हर कोने में बसे सैकड़ों लोगों ने छात्रों को शिक्षक, दुखों को हरने वाला और योगी का दर्जा दिया है।
एक योगी? स्वामीजी इसी नाम से जाने जाते हैं और यह बुरा नाम नहीं है उनके लिए। लोकप्रिय संस्कृति बताती है कि योगियों का ईश्वर के साथ सीधा संपर्क होता है। यह समझा जाता है कि न समझ पाने वाले या न नापे जा सकने वाले माध्यमों के द्वारा ही योगियों की पहुंच अंतिम वास्तविकता या सच तक होती है। एक योगी की तस्वीर खींचें, आप देखेंगे कि ऐसे व्यक्ति परम सुख से पूर्ण होते हैं, इनमें उच्च विचार और तह तक पहुंचने की योग्यता जैसे जन्मजात गुण होते हैं जो कि दूसरे लोगों के पास नहीं होते।
समझा जाता है कि योगी की उपस्थिति से दूसरों को शांति का अनुभव होता है और

दिमाग के कार्यकलापों का चित्र लेना
स्वामी के दिमाग में झांकने का पहला मौका हमें पोजीट्रोन एमिसनटोमोग्राफी (पी.ई.टी.) की मदद से मिला। पारम्परिक निदान सूचक तकनीकें जो शारीरिक बनावट और शरीर रचना के चित्र पेश करती हैं जैसे-एक्स-रे, सीटी स्कैन या एम आर आई से हटकर, पी ई टी मस्तिष्क के क्रिया कलापों का चित्र कोशिका के उपापयची क्रिया के द्वारा प्रस्तुत करती है। शर्करा (ग्लूकोज) की तरह एक द्रव्य को रेडियो एक्टिव पी ई टी ट्रेसर से जोड़ा जाता है। फिर पी ई टी स्कैनर परिवर्तनशील सक्रिय मस्तिष्क के क्षेत्रों का चित्र किसी भीनिर्धारित समय के अंदर दे देता है।
स्वामी के प्रकरण में, औषधि योजनाबद्ध तरीके से सतर्क एवं चेतन अवस्था में मस्तिष्क के उच्च सक्रिय क्षेत्रों को खोजने के लिए दिया गया, ध्यान की प्रारम्भिक अवस्था में एवं गहन ध्यान के दौरान।
पी ई टी चित्रण परिक्षण (स्कैन टेस्ट) के परिणाम स्तब्ध कर देने वाले थे। शुरूआत में, स्वामी के भेजे का बाहर निकले हुए भाग की क्रिया ध्यान की प्रारंभिक अवस्था में भी अद्भुत रूप से सक्रिय था।
सक्रियता का स्तर किसी आम इंसान के दिमाग की तुलना में कई गुना अधिक था। ललाट आसानी से दौड़ रहा था जैसे कि एक हुनरमंद पियानो बजाने वाले की उंगलियां पियानो पर दौड़ती हैं। इसमें किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं थी, न ही पीछे की ओर मुड़ना, केवल लगातार, तरल का बदलाव एक प्रकार के मस्तिष्क की लहर से दूसरे प्रकार में हो रहा था। लग रहा था कि क्यू ई ई जी में पांचों मस्तिष्क के लहरों की पट्टियां रंगीन हो गई हैं, जैसे कि स्वामी इंद्रधनुष में तैर रहे थे!
निष्कर्ष
मस्तिष्क शरीर का सबसे जटिल अंग है, उसमें १०० अरब से अधिक न्यूरॉन्स होते हैं, प्रत्येक न्यूरॉन रासायनिक एवं वैद्युतिक संयोग से १०,००० अन्य न्यूरॉन पैदा करता है। इसकी सूचना को विधिवत् संचारित करने की शुद्ध क्षमता चकित कर देने वाला है।
प्रशंसनीय बात यह है कि जटिलता के कारण स्वामी को अपने मस्तिष्क की क्रियाओं को व्यवस्थित करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। स्वामी का मस्तिष्क-उनके विचार, भावनाएं, तर्क करने की शक्ति-उनके दिमाग को नियंत्रित करती है। वह द्रव्य की भांति अस्थिर और आसान तरीके से, मस्तिष्क के कार्यों को बदल सकती है व मस्तिष्क की लहरों में परिवर्तन कर सकती है।
योगी के मस्तिष्क की जो यात्रा हमने की थी उससे जवाबों का हल निकलने के स्थान पर शोध के लिए रहस्यमय प्रश्न सामने आने लगे।
लोगों के जीवन में संतुलन एवं शांति लाने के लिए क्या हमारे पास कोई तकनीक है जिससे हम सीख और पढ़ा सकते हैं?