KAILASA Library/क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है ?/क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है ?Sign in
क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है ?

क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है ?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

Paramahamsa Nithyananda

Ebook ISBN: 979-8-88572-167-7
PUBLISHED BY NITHYANANDA VEDIC SCIENCES UNIVERSITY PRESS
A division of Nithyananda Vedic Sciences University, USA

®

सारा विश्व के आनन्द समाजियों और नित्यानन्द आश्रम के स्वामीगणों को दिया हुआ प्रवचन

क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है ?

नितत्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि प्रेस द्वारा प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सस् युनिवर्सिटि यु.एस.ए. का एक विभाग

Ebook ISBN: 979-8-88572-167-7

नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित नित्यानंद वैदिक साइन्सेस यूनिवर्सिटी विभाग, यूएसए.

सर्वाधिकार...२००७

प्रथम संस्करण: .......... २००७

आईएसबीएन १३: ९७८-१-९३४३६४-३०-७

आईएसबीएन १०: १-९३४३६४-३०-४

सर्वाधिकार सुरक्षित। इस प्रकाशन का कोई भी अंश पुनः प्रस्तुत नहीं किया जा सकता, न किसी और रूप या माध्यम से प्रेषित किया जा सकता है, इलेक्ट्रोनिक, मैकेनिकल, फोटोकॉपी, रिकार्डिंग या कोई भी तरीका हो । इसके लिये प्रकाशक की लिखित अनुमति की जरूरत होगी । यदि आप इस पुस्तक में से कोई सूचना अपने लिये लें तो आपके कृत्य के लिये लेखक या प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी ।

इस पुस्तक की बिक्री से आने वाली राशि खैराती कार्य के लिये जायेगी ।

भारत में मुद्रक आदित्य मुद्रक, बंगलौर. फोन: ८०२६६०६७७६

"आध्यात्मिकता हर समय में और हर युग में प्रासंगिक है।

ध्यान मनीषी और योगियों द्वारा अभ्यास की जाने वाली व्यक्तिगत कला नहीं है। हममें से प्रत्येक के लिए इसका व्यवहारिक लाभ है, इसका सम्बन्ध हमारी उम्र, संस्कृति या धर्म से नहीं है।

ध्यान न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक खुशहाली को बढ़ाता है, यह हमारे आपसी रिश्ते को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है।

विशेषकर, यह हमें हमारे दैवीय स्वभाव के निकट लाती है जिसे हम भूल चुके हैं।"

... प्र. आज के समाज में ध्यान के क्या लाभ हैं ? किसी भी समय या युग में, प्रत्येक मानव के जीवन की क्या आवश्यकताएं हैं?

शक्ति एवं स्वस्थ प्रसन्न शरीर मन एवं चित्त। शरीर की शक्ति (शरीर बल) हमें शारीरिक रोगों से मुक्त रखती है और शरीर को बनाए रखने में मदद करती है ताकि वह दैनिक कार्यों का निर्वाह बिना किसी परेशानी के कर सके।

मन की शक्ति (मनोबल) मस्तिष्क को शांत और संतुलित बनाए रखती है और जीवन को पूरी तरह और आनंदपूर्ण तरीके से जीने में मदद करती है।

चित्त की शक्ति (आत्मबल) हमें इन दोनों से परे ले जाती है; आत्मबल के साथ संवेदना का अनुभव पनपता है, त्याग की भावना समाज के काम आने लायक बनाती है। यद्यपि पहले दोनों अनिवार्य हैं किसी व्यक्ति की बराबर खुशहाली के लिए तथापि, आत्मबल अनिवार्य है समाज और मानवता की एवम् स्वयं की खुशहाली के लिए।

शारीरिक बल के साथ मनुष्य समाज में एक ठग, झगड़ा फसाद करने वाला, परेशान करने वाला बन सकता है। अगर उसके पास आत्मबल के बगैर शारीरिक बल और मानसिक बल है तो वह धूर्त और खतरनाक बन जाता है। वह एक अपराधी बन सकता है, समाज के लिए एक खतरा बन सकता है। जब एक व्यक्ति में तीनों बलों का सम्मिश्रण होता है तो ही वह एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में निखरता है। वह तरह से, आत्मशक्ति को बाहर लाने में और शांति का गहरा अहसास बनाने में ध्यान मदद करती है। जब आनंद हमारे भीतर खिलने लगता है, तो स्वभावतः ही हम उसे समाज में फैलाना चाहते हैं। यदि हम स्वयं ही दयनीय मन:स्थिति में होंगे, तो समाज के किसी काम कैसे आएंगे? ध्यान ही वह रास्ता है जो हमें तीनों शक्ति देता है।

तो ध्यान शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर लाभ पहुंचाती है। यह पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन को उत्तम बनाता है, और अंततः आध्यात्मिक जीवन की ओर ले जाती है। यह सदियों से आत्मज्ञानी गुरूओं द्वारा एकत्रित ज्ञान संपदा है।

... प्र. बहुत लोग आपके पास केवल स्वास्थ्य के लिए आते हैं, ध्यान के लिए नहीं।

बिल्कुल सही! निरामयता मेरा परिचय पत्र (विजिटिंग कार्ड) है। मेरा असली संदेश है ध्यान। जब मैं कहता हूं ध्यान आपको पूर्णता तक ले जा सकता है, मुझे आवश्यकता हैया आपको आवश्यकता है- कुछ प्रमाणों की, क्या मैं सही हूं? इसीलिए मैं निरामयता को बढ़ावा देता हूं। जब लोग निरामयता के चमत्कार को देखते हैं तो हमारी ओर आकर्षित होते हैं, तब वह इस मार्ग के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं। क्या आप सोचते हैं कि इसके बिना उन्हें आध्यात्मिक जीवन की ओर खींचना आसान है? निरामयता के लिए जो हजारों लोग आते हैं उनमें से यदि मुट्ठी भर भी अपने चलेगा हमारे लिए कौन सी तकनीक सही है ? मैं तो यही सलाह दूंगा कि जितनी तकनीकें सीखने को मिलती है। सभी को आजमाकर देखने की कोशिश करें। सभी को कुछ तकनीकें आजमानी चाहिए, कम से कम ४-५ तकनीक। देखें जो भी प्रचार करता है उसके अंदर सत्य की झलक होती है - उसके बिना बाहर आना और गुरू बनना असंभव है। परंतु विभिन्न गुरू एक ही सत्य को विभिन्न प्रकारों से व्यक्त करते हैं। अलग अलग व्यक्तियों की मानसिक प्रस्तुति अलग अलग होती है। कुछ लोगों का सुर ताल किसी गुरू के साथ ठीक बैठता है अन्य गुरू की तुलना में। तो तकनीकों को आजमाने की कोशिश करें और देखेंः जिस तकनीक से आपको सबसे अधिक अपने अंदर की शांति और सबसे अधिक स्पष्टता मिलेगी, उसका अनुसरण करें और बाकी भूल जाएं।

... प्र. दुनिया में इतनी सारी तकलीफें हैं जिनका हल नहीं निकाला गया है। आध्यात्मिकता उन्हें कैसे हल कर देगी ? जो भी परेशानी हो, आपको उसे हल करने की शुरूआत करनी पड़ेगी। दृढ़ता व आस्था रखें, यह पहला कदम है।

... प्र. परंतु मेरा मतलब व्यक्तिगत परेशानियों से नहीं है, बडे.- बड़े सामाजिक परेशानियों का क्या ? आध्यात्मिकता कोई व्यक्तिगत वस्तु नहीं है। इसका निश्चित प्रभाव सामाजिक स्तर पर भी होता है। आध्यात्मिकता केवल ध्यान नहीं है, यह संवेदना भी है, य ह स मा ज की सेवा है।

विवेकानंद बड़ी ही खूबसूरती से कहते हैं: "आत्मनो मोक्षार्थाम् जगत् हितायचे"

";द्यपि हम आलोकित अवस्था को प्राप्त कर सकते हैं, मानवता की सेवा के लिए इसका उपयोग करना ही वास्तव में आध्यात्मिकता है।"

नहीं तो यह आधी अधूरी आध्यात्मिकता होगी, जो कि भगवान के अस्तित्व पर संदेह करने से भी अधिक नुकसान पहुंचाती है।

... प्र. क्या आध्यात्मिकता का अर्थ है इच्छाओं का न होना ? नहीं, इसको देखने का यह गलत नजरिया है। मेरे अनुभवों के अनुसार, इच्छाओं को दबा देने से बेहतर होगा, अपनी भीतरी ऊर्जा का बेहतर उपयोग करें, ताकि आप उन्हें पूरा कर सकें।

... प्र. परंतु आज के आधुनिक जीवन में, बहुत सारी इच्छाएं हैं, बहुत सारी आशाएं। हम इसे कम कैसे करें ? लकड़ी के आग को स्पर्श करेंगे और पाएंगे कि वह जलता है, उसके बाद आप गैस लाइट का स्पर्श करेंगे और पाएंगे कि वह जलता है, उसके बाद आप तेल के लैम्प पर हाथ आजमाते हैं और फिर माचिस- और अंत में जब आप यह समझते हैं कि आग हमेशा ही जलता है, तब तक आपके शमशान घाट जाने का समय हो जाता है! यह अनुभव है। मेरा अनुभव है अनुभूति। यह तब होता है जब आप पहली बार आग का स्पर्श करते ही सीख जाते हैं: कि सभी आग एक जैसे हैं, सभी इच्छाएं ऐसी ही हैं। इस छलांग को आध्यात्मिकता कहते हैं। यदि आप अनुभव के द्वारा आते हैं तो पूरी जिंदगी बुद्धिमान बनने में गुजर जाती है। अनुभूति को बुद्धिमता की आवश्यकता है, आयु की नहीं। तो उम्र मेरे लिए न सुविधाजनक है न असुविधाजनक-यह ऐसा ही है, बस!

... प्र. संपूर्ण विश्व में ध्यान के व्दारा सामाजिक रूप से बुरा काम करने वालों को सुधारने का प्रयास हो रहा है जैसे जेल इत्यादि में। क्या आप इन प्रयासों से सहमत हैं ? अवश्य ही हमें ऐसी प्रयास निश्चित रूप से करने चाहिए। यह सब स्थान नकारात्मकता के केन्द्र बन चुके हैं। जिस तरह विश्वविद्यालय स्नातक बनाते हैं या मठ आध्यात्मिक व्यक्ति बनाते हैं, उसी तरह जेल इन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अपराधियों के लिए बड़ेबड़े प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले संस्था बन गए हैं बजाए इसके की अपराधियों को सुधारा जाए। ध्यान इस क्षेत्र में निश्चित रूप से बहुत कुछ कर सकता है- क्योंकि अंततः बदलाव उस आदमी के अंदर से ही आना है। इससे पहले कि आप समाज में बदलाव देखें, हर व्यक्ति के अंदर बदलाव आना चाहिए, हर क्षमतावान अपराधी के अंदर। ध्यान केवल अलग-अलग इंसान को ही नहीं बदल सकता है बल्कि स मा ज में व्या प्त अ प रा ध द र क ो भ ी घटा सकता है।

... प्र. पाप और पुण्य क्या है ? जो भी आपको प्रेम और खुशी से भर देती है, आपके व्यक्तित्व को विकसित करती है, जो भी आपको प्रेम और संवेदना का अहसास कराए, वही पुण्य है।

जो भी आपको दूसरों से अलग करती है, और दुखी एवं उदासी का अहसास कराती है, वही पाप है। खुशी आपका स्वाभाविक स्वाभाव है। जो भी आपको इससे दूर ले जाती है, स्वपीड़न रति करने वाला बनाती हो या परपीड़न रति, जिससे भी आपको अपने लिए या दूसरों के लिए अफसोस हो, वही पाप है।

... प्र. आध्यात्मिक विषयों में, क्या हमें दूसरों की धारणा की चिंता करनी चाहिए या नहीं ? जब तक हम दूसरे के लिए सरदर्द नहीं बनते, जब तक हम उनके जीवन की गतिविधियों न्होंने अपने जीवन को उसमें डालकर इस कला और विज्ञान की रक्षा की है। आज सभ्यता के पास जो कुछ भी है, संस्कृति के नाम पर आप जिसका मजा लेते हैं वह उनका ही दिया हुआ उपहार है। हमारी शताब्दी में भी, अकलंकित रूप में उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी उन्हीं की है, और निरंतरता को बनाए रखने की भी। यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

... प्र. परंतु भगवा वस्त्र पहने हुए कुछ लोगों के गलत कामों की वजह से, उनका नाम कलंकित हुआ है .............

मुझे आपसे एक सवाल पूछना है जब हर्षद मेहता- मुंबई शेयर-बाजार घपला आपको याद है ? जब हर्षद मेहता ने देश को अरबों का धोखा दिया था, उसने कमीज और पतलून पहनी थी। क्या इसका मतलब है कि कमीज और पतलून पहना हर शख्स हर्षद मेहता है ? अगर आप ऐसा सोचते भी हैं तो क्या यह उस तरह के कपड़े पहनने वालों की गलती है, या आपकी समझ में गलती है ? ऐसे वाक्ये हुए हैं जहां सैकड़ों नकली डॉक्टरों को जनता को धोखा देने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। तो क्या आप अब प्रत्येक डॉक्टर को शक की निगाह से देखते हैं ? क्या आपने डॉक्टर के पास जाना छोड़ दिया है ?

बाहर आइए !

पुराने तर्क भूल जाएं। यह तो केवल भागने के रास्ते हैं। आपकी अज्ञानता के कारण आध्यात्मिक गुरू कुछ नहीं खोते हैं। अगर आप मुझे चूक जाते हैं, तो आप मुझे खो देंगे अपनी विचारधारा और जीवन को अलग रखना पाखंड है। आप राजी खुशी जिसे अपना धर्म मानते हों अपने जीवन में उसका पालन पूरी तरह से करें।

... प्र. पत्रकारः परंतु इस गुरू में मेरी पूरी आस्था भी है। फिर भी ...... देखिये, मैंने आपसे कहा कि, धर्म वह नहीं है जो आस्था ही रह जाए, वह आपके जीवन में घुल मिल जाना चाहिए। धर्म और जीवन को अलग-अलग रखना एक प्रकार का भ्रम है। पाखंड हमारे अस्तित्व पर राज करने लगता है। यदि आप विश्वास करते हैं कि जीवन जीने का एक निश्चित तरीका है या एक निश्चित विचारधारा सही है, तो अपनी जिंदगी को उस तरह ढालने के लिए राजी हो जाएं। नहीं तो, आप जिसे सच समझते हैं उसकी तलाश करें। जो आपका जीवन नहीं बदलती है वह आपके लिए सच नहीं है। अगर कुछ सच है तो उसका एक हल्का सा स्पर्श भी आपकी जिंदगी बदल सकता है। यदि वह आपको अंदर से नहीं बदलता है, तो उसे जाने दें। उसे थामे रखकर शिकायत न करें। वह विचारधारा आपके लिए सही नहीं थी, बस।

... प्र. सत्तर के दशक तक, बहुत सी आध्यात्मिक संस्थाएं संस्कृति के स्थानों, धर्म, मंदिर, पवित्र ग्रंथ इत्यादि का रख-रखाव बहुत अच्छी तरह कर रही थी। परंतु अब इसमें गिरावट आई है यह बाहरी हस्तक्षेप से हुआ है या किसी और वजह से ? जब से ईश्वर के अस्तित्व पर शक करने वालों ने समाज पर अपनी पकड़ बना ली है, तब से आध्यात्मिक संस्थाओं के लिए काम करने वाले लोगों की संख्या में बहुत कमी आई है। तंत्र की त्रुटि को हटाने के बजाए, संपूर्ण तंत्र ही बर्बाद हो चुका है। अंततः यह स्वयं समाज के लिए एक दुखद घटना है, समाज इसे नहीं समझ पा रहा है।

मैं जो कुछ भी कह रहा हूं उसकी वास्तविकता को समझने की कोशिश करें। आप इस सोच को अपने लेख में जगह देते हैं या नहीं, अपने जीवन

में इनको शामिल करने की कोशिश करें। लोगों में इस सोच को फैलाने के लिए अपने कलम का प्रयोग करें। यह आपका विशेष अधिकार भी है और कर्तव्य भी।

... प्र. हम विभिन्न गुरूओं व्दारा किए गये चमत्कारों की कहानियां सुनते हैं, जैसे भविष्यवाणी करना। यह कैसे होता है ?

मुझे एक उदाहरण देने दें। मान लें कि आप भीड़ भरे सड़क के किनारे खड़े हैं। अपने दोनों तरफ देखें। आप वाहनों की गतिविधि को कहें तो दो सौ मीटर तक देख सकते हैं।

अब मान लें कि आप पास वाले मकान की छत पर चढ़े हैं। क्या आप वाहनों की गतिविधि को अधिक दूरी तक नहीं देख सकते ?

इसी तरह से, साधारण व्यक्ति अपने भूतकाल एवं भविष्यकाल को एक सीमित तरीके से देख सकता है। उच्चस्तरीय चेतना (जो आलोकित अवस्था के बाद आती है) दोनों भूतकाल व भविष्यकाल में बहुत दूर तक देख सकती है। यह एक साधारण बात है। सच करता है, मस्तिष्क जो विरोध करता है, उसको किसी दूसरे गतिविधि में व्यस्त रखा जाए। तब मेरे असली संदेश को आपमें विलीन होने की संभावना बन जाती है। कम से कम इस तरीके से, अगर मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकूं, अगर मैं उन्हें लाभ पहुंचा सकूं, तो ऐसा ही हो। ध्यान में प्रवेश करने के लिए पूर्णतः विकसित मस्तिष्क की आवश्यकता होती है। पूरे समाज के वयस्कता स्तर को उठाने की आवश्यकता है। लेकिन यह हो रहा है। धीमी गति से पर निश्चित रूप से, दुनिया में चारों ओर एक सूक्ष्म बदलाव हो रहा है।

हां तो मुझे लगता है कि समय खत्म हो रहा है। अंतिम प्रश्न लें!

... प्र. आज की पीढ़ी के लिए क्या ध्यान एक व्यावहारिक विकल्प मार्ग है ?

हां अवश्य। विशेषकर आज के समाज में, जहां तनाव इतना ज्यादा है, पारिवारिक रिश्ते टूट रहे हैं, ध्यान एक प्रचंड बदलाव ला सकता है और इसको करने के लिए ज्यादा मेहनत और समय की आवश्यकता नहीं पड़ती। आजकल सभी लोग आध्यात्म के विषय में चिंता करने में बहुत व्यस्त हैं, मैं समझ सकता हूं! परंतु प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा ध्यान के लिए निकालें- कोई भी ध्यान अच्छा है, यह आवश्यक नहीं कि आप उन्हीं तकनीकों का प्रयोग करें जो मैं आपको बताता हूं। उसी का अनुसरण करें जो आप पर सबसे ठीक बैठे, जिससे आपका सुर मिल जाए। आप एक बदलाव अवश्य महसूस करेंगे,

Paramahamsa Nithyananda
Paramahamsa Nithyananda

आज परमहंस नित्यानंद का व्यक्तित्व दुनिया भर के लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा है। उन्होंने अपने सच्चे अनुभव के आधार पर परमानंद प्राप्ति को तकनीक बनायी और हर व्यक्ति के लिये भेंट की।

उनकी पद्धति हमें शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ गहरी आध्यात्मिक शक्ति देती है। विश्व के लाखों लोगों ने उनकी तकनीक से थोड़े समय में आभूत परिवर्तन का अनुभव किया है।

वे ऐसे साधन देते हैं जिनसे बुद्धि या प्रतिभा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्दृष्टि और अभिज्ञता द्वारा सक्रिय और रचनात्मक जीवन जीने का निर्देश मिलता है। वे बाह्य संसार में श्रेष्ठता तथा आंतरिक संसार में आलोक लाने की राह एक साथ दिखाते हैं। उनके कार्यक्रम व्यक्ति को सहज रूप से भजन-प्रार्थना में लीन होना सिखाते हैं।

परमहंस नित्यानंद कहते हैं, 'इस भौतिक संसार सफलता की मास्टा कुंजी ध्यान - है। वह तुम्हारे आंतरिक जगत् में गहरा संतोष देती है।' उनके ध्यान- के कार्यक्रम में जो शक्तिशाली तकनीक और प्रणाली होती है, वह व्यक्ति की चेतना को थोड़े समय में ही पुष्पित और प्रस्फुटित होने में मदद करती है।

परमहंस नित्यानंद संसार भर के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्तव्य के साथ काम करके वैज्ञानिक सामग्री के आधार पर रहस्यमय घटनाओं को लिपिबद्ध करते हैं। वे स्वयं अपनी स्नायविक व्यवस्था से चिकित्सा विज्ञान के जगत को कुतूहल से भर देते हैं। इस सारे आश्चर्यजनक अवलोकन के बार वैज्ञानिकों को लगता है कि दिल की बीमारी, कैंसर, जोड़ों का दर्द, शराब का नशा आदि की बीमारियों का अनुपात, उनका बढ़ना आदि की स्थिति को बदलने की संभावना हो सकती है।

लाइफब्लिस फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में फैला नित्यानंद का वह आंदोलन है जो ध्यान और परिवर्तन के लिये है। इसकी स्थापना २००३ में हुई। तब से अब तक तेंतीस देशों के एक हज़ार केन्द्रों में यह संस्था व्यक्ति को बदल कर मानवता के जीवन में बदलाव ला रही है।

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India

नित्यानंद मेडिटेशन अकादमी (एन एम ए) संसार भर में आध्यात्मिक प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करती है, जहाँ आंतरिक विकास गहरा है और बाह्य विकास एक सहज परिणाम है। ये अकादमियाँ पवित्र वटवृक्ष, विडदी आश्रम, भारत ऐसी जगह और स्थान के रुप में देखी जाती हैं, जहाँ ध्यान से

आनंदेखर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम

आनंदेखर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम

रोगहर व्यवस्था द्वारा नित्य हीलिंग लोंगों को मुफ्त में दिया जा रहा है। युवाओं को मुफ्त शिक्षा, कला और संस्कृति के लिये प्रोत्साहन, सत्संग, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मुफ्त डॉक्टरी कैंप, आँखों के ऑपरेशन आदि की सुविधा दी जाती है।

सालोम आश्रम, भारत

सालोम आश्रम, भारत

भारत में आवासीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष के लिये आवासीय गुरुकुल व्यवस्था की गयी है जिससे विश्व भर के बच्चों को गुरुकुल के ढ़ंग से विद्या दी जाये। विश्व में और भी बहुत प्रकार की सेवायें उपलब्ध करवायी गयी है और की जा रही हैं।

लॉस ऐंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.

लॉस ऐंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.

नित्य धीर सेवा सेना (एन डी एस एस) के आनंद सेवकों के स्वयं सेवक दल में दुनिया भर के युवक आ रहे हैं। समर्पित स्वयंसेवकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वे बड़े उत्साह के साथ इस मिशन को सहयोग दे

निश्चित रूप से पढने योग्य पुस्तकें :

  • सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष
  • प्रेम की समझ
  • चिंता से उत्सुकता तक
  • आपके प्रश्नों का समाधान
  • पीड़ा से आनन्द तक
  • निश्चित समाधान (ग्यारेंटीड सोलुशन्स)
  • ध्यान के विधियाँ आप के लिए

www.nithyananda.org