9. मृत्यू का रहस्य
# मृत्यू का रहस्य
यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो मृत्यु के रहस्य को खोलकर जीने की कला से भरपूर कर देता है। यदि आपको मृत्यु का उद्देश्य और उसके होने की प्रक्रिया का ज्ञान हो जाय तो आप पूरे जीवन को एक अलग तरह से जीने लगते हैं। यह एक ऐसे अन्तःकरण का निर्माण करता है जिसमें मृत्यु से उत्पन्न भावों जैसे अपराध बोध सुख की लालसा और दुख दर्द इत्यादि से मुक्ति मिल जाती है। यह एक ऐसे जीवन की शुरुआत कर देता है जो सहज उत्साह एवं स्वाभाविक प्रज्ञा से संचालित हो।