12. लाइफ ब्लिस टेकनालजी ( L.B.T. )
# लाइफ ब्लिस टेकनालजी ( L.B.T. )
लाइफ ब्लीस टेकनालजी (L.B.T.), 18 से 30 साल के उम्र वाले युवाओं के लिए जीवन की व्यावहारिक कला सिखाने का एक साल का आवासीय कार्यक्रम है। यह प्राच्य की वैदिक पद्धति पर आधारित है।
इस कार्यक्रम की रूप-रेखा यूवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ स्वयं में ऊर्जावान बनाना है। सहजता और प्रज्ञा का पोषण करते हुए और व्यावसायिक शिक्षा के साथ यह कार्यक्रम आर्थिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वयंपूर्ण युवाओं की रचना करता है, और सबसे ऊपर जीवन में सबसे बड़ा अवसर देता है आत्मज्ञानी गूरु के साथ रहने और उनसे ज्ञान प्राप्त करने का।